Responsive Scrollable Menu

यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को मिली मजबूती, ब्रज भूषण के करीबी भगवान, कृष्ण, शिव और शंकर सपा में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है. इसी कड़ी में गोंडा के भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. उनके अलावा भाजपा, बहुजन समाज पार्टी और अन्य राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े कई नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी कार्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान ‘जय भवानी’ के नारे भी लगाए गए. दूसरे दलों के नेताओं और पूर्व अधिकारियों के सपा में शामिल होने को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

पांच बेटों के साथ सपा में आए भवानी भीख शुक्ला

गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र से जुड़े भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों भगवान शुक्ला, कृष्ण भगवान शुक्ला, शिव, कृष्ण और शंकर भगवान शुक्ला के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. बताया जा रहा है कि भवानी भीख शुक्ला भाजपा नेता बृजभूषण सिंह के करीबी रहे हैं. ऐसे में उनका सपा में शामिल होना गोंडा की स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है. इससे पहले शुक्ला भाजपा छोड़ने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना के बाद पार्टी संगठन ने उनकी सुध नहीं ली और मामले में उचित कार्रवाई भी नहीं हुई.

भाजपा, बसपा और दूसरे दलों के कई नेताओं ने थामा सपा का दामन

सपा में शामिल होने वालों में अलग-अलग जिलों के कई नेताओं के नाम सामने आए हैं. खुर्जा से नरेश प्रताप जाटव और रोहित यादव ने पार्टी की सदस्यता ली. पूर्व विधायक राजीव चन्ना ने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामा. वहीं, बसपा से विजय तिवारी और भाजपा से मनोज सिंह सैनी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. इसके अलावा बाबागंज से केशव पासी, सीतापुर से आशीष प्रताप सिंह, बुलंदशहर से लक्ष्मण सैनी और अंकित गौतम के नाम भी शामिल होने वाले नेताओं की सूची में बताए गए हैं. नरेश प्रताप सिंह, योगेंद्र जाटव और हापुड़ के सुरेंद्र कुमार सैनी के भी सपा में शामिल होने की जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: IAS की नौकरी छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, मिर्जापुर सदर सीट ही क्यों चुनी? समझिए पूरा चुनावी गणित

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे और रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल

समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में अक्षय मौर्य का नाम भी शामिल बताया गया है, जिन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री का बेटा बताया गया है. इसके अलावा सेवानिवृत्त पीपीएस अधिकारी महेंद्र कुमार और अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रकाश वर्मा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सपा के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं और पूर्व अधिकारियों का पार्टी में आना संगठन के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने जनाधार को बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

ज्वाइनिंग कार्यक्रम में लगे 'जय भवानी' के नारे

लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करने के दौरान ‘जय भवानी’ के नारे लगाए गए. भवानी भीख शुक्ला का अपने पांच बेटों के साथ पार्टी में शामिल होना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा. दूसरे दलों से आए नेताओं की मौजूदगी ने भी इस कार्यक्रम को राजनीतिक चर्चा में ला दिया.

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया 2027 के चुनाव का संदेश

सदस्यता कार्यक्रम से इतर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को मताधिकार की रक्षा से जोड़ते हुए पार्टी की सरकार बनाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने और ऐसा कोई व्यवहार नहीं करने की सलाह दी, जिससे किसी को शिकायत का मौका मिले. साथ ही, बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की अपील की. कुल मिलाकर, समाजवादी पार्टी दूसरे दलों के नेताओं को अपने साथ जोड़ने के साथ संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने पर जोर दे रही है. अब देखना होगा कि इन राजनीतिक बदलावों का 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को कितना फायदा मिलता है.

ये भी पढ़ें: Bank Holidays in October-November 2026: अक्टूबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! कब कहां रहेगी छुट्टी? पढ़ें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

सीएम योगी ने सफाई कर्मचारियों के लिए किया बड़ा एलान, 16 हजार होगा न्यूनतम मानदेय

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया. जिमसें सीएम योगी ने सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया. सीएम योगी ने कहा कि उस अभियान के साथ उनकी प्रेरणा को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. बहनों और भाइयों आप सभी लोग इस बात को देखते हैं कि काशी बदल चुकी है. अविनाशी काशी का कायाकल्प हुआ है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में काशी बदल रही है.

उन्होंने कहा कि जिस काशी की संकरी गलियां में 2014 के पहले गंदगी का अंबार देखने को मिलता था. सड़कों पर निराशित गौवंश और सांड घूमते हुए दिखाई देते थे. जिस काशी को बिजली के लिए तरसना पड़ता था. जो काशी जाम जिसकी नियति बन चुकी थी घाटों में बरसात की उमड़ती हुई मिट्टी जिस काशी की पहचान बन गई थी और उस गंदगी में अपने जीवन को आगे बढ़ाना जिन लोगों ने अपनी नियति बन चुकी थी जिस काशी में जिसकी मर्जी आती थी किसी गरीब की किसी व्यापारी की किसी सज्जन की जमीन, मकान और प्रॉपर्टी पर कब्जा कर ले. सुनें सीएम योगी ने आगे क्या कुछ कहा...

Continue reading on the app

  Sports

पहली बार होगा ऐसा... स्मृति मंधाना की नजर विश्व कीर्तिमान पर, यह उपलब्धि हासिल करने वाली बनेंगी पहली क्रिकेटर

Smriti Mandhana 134 runs away world records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के दौरान इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने से महज 133 रन दूर हैं. महिला या पुरुष क्रिकेट इतिहास में इस मुकाम पर आज तक कोई नहीं पहुंच सका है. शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय कप्तान की नजरें इस ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम करने पर टिकी हैं. Thu, 15 Oct 2026 22:20:04 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: 'बांग्लादेश पैटर्न' भारत में कौन चला रहा है? | BJP | AAP | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T17:39:26+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका में भीषण जंग| US Navy | Trump| Hormuz Crisis LIVE | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T17:38:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers