घर में बैठी लड़की ने Rahat Fateh Ali Khan का दर्दभरा गाना इतनी सच्चाई से गाया, सुन छलक जाएंगे आंसू!
घर के सादे से माहौल में बैठी एक लड़की ने मशहूर गायक Rahat Fateh Ali Khan का दर्दभरा गाना इतनी सच्चाई और एहसास के साथ गाया कि सुनने वालों की आंखें नम हो गईं. बिना किसी म्यूजिक या स्टूडियो के, सिर्फ अपनी सुरीली आवाज से उसने हर दिल को छू लिया. उसके सुर, दर्द और भावनाएं सीधे दिल में उतर जाती हैं. यह इमोशनल परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग बार-बार इस वीडियो को सुन रहे हैं. अगर आपको दिल को सुकून देने वाले गाने पसंद हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें. video Credit:Instagram-@aastha.musicx
भारतीय जादूगर ने विदेशी बच्ची संग किया जादू, पकड़ाई एक बॉल, फिर किया कुछ ऐसा, खिलखिलाकर हंस दी लड़की
जादू देखना किसी नहीं पसंद होता. बच्चों को तो इतना अच्छा लगता है कि वो पूरी तरह उसमें खो जाते हैं. हाल ही में एक छोटी बच्ची और भारतीय जादूगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बच्ची के साथ छोटा सा जादू करता है. जादू जितना खास है, उससे ज्यादा खास उस बच्ची की मुस्कान है. जादूगर का नाम हरीश भूषण (@harish10bhushan) है जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है. वो किसी रेस्टोरेंट जैसी जगह पर हैं जहां एक विदेशी बच्ची को एक छोटी सी बॉल पकड़ाते हैं. दूसरी बॉल वो अपने हाथ में रखे रहते हैं. पर जब वो अपना हाथ खोलते हैं तो बॉल गायब हो जाती है और लड़की के हाथ में दोनों गेंद चली जाती है. इस बात से लड़की इतनी इंप्रेस होती है कि वो खिलखिलाकर हंसने लगती है. लोगों को बच्ची का रिएक्शन बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















