Responsive Scrollable Menu

Mohan Cabinet: जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए नई कंपनी, 10 हजार एकड़ में बनेंगे 3 से 5 औद्योगिक हब, निवेश-रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार, 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए विशेष प्रयोजन कंपनी (एसपीवी) के गठन को स्वीकृति दी गई है।

नई कंपनी जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड,  राज्य शासन के स्वामित्व में काम करेगी। इसके लिए राज्य सरकार 100 करोड़ की शुरुआती पूंजी देगी। कंपनी गठन का लक्ष्य 30 दिन रखा गया है। एक साल में प्राथमिक औद्योगिक हब का मास्टर प्लान और डीपीआर तैयार कर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की योजना है।

राज्य सरकार की इस पहल से निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा । इसके माध्यम से अगले तीन साल में 3 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 6 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने की योजना है। परियोजना से जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, देवास और इंदौर में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, पहले चरण में जबलपुर, भोपाल और इंदौर को जोड़ने वाले इस कॉरिडोर में 10 हजार एकड़ क्षेत्र में 3 से 5 प्राथमिक औद्योगिक हब विकसित किए जाएंगे। मार्च 2028 तक 1 लाख करोड़ से अधिक निवेश आकर्षित की योजना बनाई गई है। इससे 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

खास बात ये है कि यह पहला मौका है जब तीन बड़े शहरों को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे के आसपास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जाने की योजना है। ये इंदौर, भोपाल और जबलपुर के बीच करीब 600 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के आसपास बनाया जाएगा।

 

 

Continue reading on the app

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का मिजाज; सेंसेक्स 1400 अंक उछला, 74,000 के पार बंद

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का मिजाज; सेंसेक्स 1400 अंक उछला, 74,000 के पार बंद

Continue reading on the app

  Sports

U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में सिल्वर जीतने वाले बने पहले भारतीय पहलवान

भारत के विश्वजीत मोरे ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. विश्वजीत ने अंडर-23 में 55 किलोग्राम भारवर्ग में ये उपलब्धि हासिल की है. ग्रीको रोमन कुश्ती में विश्वजीत भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने बैं. Thu, 15 Oct 2026 15:05:38 +0530

  Videos
See all

PM Modi’s Ladakh Gift: ₹3,350 करोड़ की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन | Leh Airport | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T10:44:04+00:00

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 5 आरोपी रिमांड पर | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T10:38:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers