Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश के Gen Z आंदोलन से प्रेरित हैं नेहा बोरा? बयान पर विवाद, भारत के विरोध प्रदर्शनों से क्या है कनेक्शन

 

बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में हुए Gen Z आंदोलन की चर्चा अब भारत की राजनीति में भी हो रही है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने एक सार्वजनिक वीडियो संदेश में बांग्लादेश के छात्र आंदोलन को भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसे कांग्रेस की राजनीति से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों का उद्देश्य लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन है.

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बांग्लादेश के Gem Z आंदोलन से नेहा बोरा की प्रेरणा का क्या अर्थ है? क्या दोनों देशों के आंदोलनों के मुद्दे एक जैसे हैं, या इस बयान को राजनीतिक नजरिये से देखा जा रहा है?

नेहा बोरा ने बांग्लादेश के आंदोलन पर क्या कहा?

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने बांग्लादेश सोशलिस्ट स्टूडेंट फ्रंट की छठी राष्ट्रीय कांग्रेस के अवसर पर जारी वीडियो संदेश में बांग्लादेश के छात्र कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत में दिखाई दे रहे Gem Z आंदोलन की शुरुआत बांग्लादेश में हुई थी और वहां के युवाओं के संघर्ष ने भारतीय युवाओं को भी प्रेरित किया है. 

अपने संदेश में उन्होंने छात्र संगठन को क्रांतिकारी अभिवादन देते हुए कहा कि बांग्लादेश के युवाओं ने दूसरे देशों के युवाओं के लिए भी रास्ता दिखाया है. उन्के मुताबिक, लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए भारत में भी युवा आंदोलनों में हिस्सा ले रहे हैं और उनका नेतृत्व कर रहे हैं. 

इस बयान का मुख्य संदेश यह है कि नेरा बोरा बांग्लादेश के छात्र आंदोलन को केवल वहां की राजनीतिक घटना के रूप में नहीं, बल्कि युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष के उदाहरण के तौर पर देखती है. 

बांग्लादेश का Gen Z आंदोलन क्या था?

बांग्लादेश में Gen Z आंदोलन का प्रमुख दौर 2024 में देखने को मिला. शुरुआत सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर छात्रों के विरोध से हुई थी. धीरे-धीरे प्रदर्शन व्यापक राजनीतिक असंतोष में बदल गए. छात्रों के साथ बड़ी संख्या में अन्य नागरिक भी इसमें शामिल हुए. 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई, हिंसा और लोगों की मौतों की खबरों ने स्थिति को और गंभीर बनाया. आंदोलन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार पर दबाव बढ़ाया. 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना ने पद छोड़ दिया और देश छोड़कर चली गईं. इसके बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनी. 

इस घटनाक्रम के कारण बांग्लादेश का छात्र आंदोलन दुनिया भर में चर्चा का विषय बना. युवाओं की भागीदारी, सोशल मीडिया के जरिए लामबंदी र सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध इसके प्रमुख पहलू रहे. 

हालांकि, बांग्लादेश के आंदोलन को केवल Gen Z की एकजुटता तक सीमित करके देखना पूरी तस्वीर नहीं होगी.  इसमें आरक्षण व्यवस्था, बेरोजगारी, राजनीतिक असंतोष, सरकारी कार्रवाई और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे शामिल थे.

भारत में किस आंदोलन का जिक्र कर रही हैं नेहा बोरा?

नेहा बोरा का बयान भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध के संदर्भ में आया है. इस प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों और कुछ संगठनों ने सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि मतदाता सूची से नाम हटाने या पुनरीक्षण की प्रक्रिया में गड़बड़ियों की आशंका है, जिससे पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. 
इसी मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन हुए हैं. प्रदर्शनकारियों की मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी शामिल है. 

दूसरी ओर, चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण को मतदाता सूची दुरुस्त करने की प्रक्रिया के तौर पर पेश किया जाता है. इस पूरे विवाद का मूल सवाल यही है कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार कैसे सुरक्षित रखा जाए. 

नेहा बोरा ने अपने संदेश में भारत के युवाओं के संगर्ष को लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की रक्षा से जोड़ा. हालांकि, बांग्लादेश में सरकार बदलने की घटना और भारत में SIR के खिलाफ विरोध के मुद्दे एक जैसे नहीं हैं. दोनों के राजनीतिक और संवैधानिक संदर्भ अलग हैं. 

बीजेपी ने बयान पर क्यों उठाए सवाल?

नेहा बोरा के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने नेका को राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल बताते हुए आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों के पीछे राजनीतिक उद्देश्य हैं और इनका लक्ष्य सत्ता परिवर्तन है. 
भंडारी की प्रतिक्रिया का आशय यह है कि बांग्लादेश में सरकार बदलने वाले आंदोलने को प्ररेण के रूप में पेश करना भारत में भी उसी तरह के राजनीतिक बदलाव की इच्छा से जुड़ा हो सकता है. 

हालांकि, यह बीजेपी नेता का राजनीतिक आरोप है. नेहा बोरा के उपलब्ध बयान में बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से प्रेरणा लेने और भारत में लोकतांत्रिक और मतदान संबंधी अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की बात कही गई है. इस बयान के आधार पर अपने आप यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि वह भारत में बांग्लादेश जैसी सत्ता परिवर्तन की स्थिति चाहती हैं.  ऐसे में इस बयान और उस पर की गई राजनीतिक व्याख्या के बीच अंतर समझना जरूरी है.

क्या भारत और बांग्लादेश के आंदोलनों में समानता है?

दोनों आंदोलनों में युवाओं की भागीदारी और सामूहिक विरोध जैसे पहलू समान दिखाई दे सकते हैं. छात्र संगठन, सार्वजनिक प्रदर्शन और राजनीतिक फैसलों पर सवाल उठाना भी दोनों संदर्भों में चर्चा का हिस्सा हैं. 

लेकिन दोनों के मुद्दे और परिस्थितियां अलग हैं. बांग्लादेश में आंदोलन आरक्षण व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ और बाद में सरकार विरेध व्यापाक आंदोलन बन गया. भारत में नेहा बोरा जिन प्रदर्शनों का उल्लेख कर रही हैं, वे मुख्य रूप से SIR, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाई गई आपत्तियों से जुड़े हैं. 

किसी दूसरे देश के आंदोलन से प्रेरणा लेना और उसी तरह की राजनीतिक परिस्थितयां पैद करने की मांग करना दो अलग बाते हैं. नेहा बोरा के बयान का आकलन करते समय इस अंतर को ध्यान में रखना चाहिए. 

इस विवाद के राजनीतिक मायने क्या हैं?

नेहा बोरा के बयान ने छात्र राजनीति, चुनावी प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय आंदोलनों के प्रभाव को लेकर नई बहस शुरू कर दी है. एक ओर, उनके समर्थक इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए युवाओं की एकजुटता के रूप में देख सकते हैं. दूसरी ओर, बजीेपी ने इसे विपक्ष की राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाने के अवसर के तौर पर 
इस्तेमाल किया है.

इस विवाद का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि किसी आंदोलन की प्रेरणा और उसके उद्देश्य को समझने के लिए केवल राजनीतिक आरोपों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता. इसके लिए आंदोलन की मांगों, उसके नेतृत्व के बयानों और संबंधित संस्थाओं के तथ्यों को देखना जरूरी है. 

नेहा बोरा का बयान बांग्लादेश के Gen Z आंदोलन और भारत में युवाओं के विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रेरण के संबंध को सामने लाता है. बीजेपी ने इसे सत्ता परिवर्तन की राजनीति से जोड़कर सवाल उठाए हैं. लेकिन बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित होने का बयान अपने आप में आबारत में वैसा ही सत्ता परिवर्तन चाहने का प्रमाण नहीं है. इस विवाद को समझने के लिए बयान, राजनीतिक प्रतिक्रिया और दोनों देशों की अलग-अलग परिस्थितियों को साथ रखकर देखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें - कैसी है अर्शदीप सिंह की हालत, क्या पांचवें टी-20 मैच में खेल पाएंगे? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Continue reading on the app

भारत-कनाडा आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती देने पर जोर, व्यापार और निवेश बढ़ाने की अपार संभावनाएं: मैनिटोबा के मंत्री

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के मैनिटोबा प्रांत के बिजनेस, माइनिंग, ट्रेड एंड जॉब क्रिएशन मंत्री जेमी मोसेस ने गुरुवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए यह सही समय है। उन्होंने कहा कि कनाडा के केंद्र में स्थित मैनिटोबा प्रांत भारतीय बाजार में विकास की बड़ी संभावनाएं देख रहा है और दोनों देशों के बीच व्यापार व निवेश बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहता है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जेमी मोसेस ने कहा कि उनकी भारत यात्रा का उद्देश्य मजबूत आर्थिक संबंध स्थापित करना और दोनों देशों के व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और ऐसे में कारोबारी सहयोग के लिए व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

मैनिटोबा के खनिज संसाधनों पर बात करते हुए जेमी मोसेस ने कहा कि उनका प्रांत खनन क्षेत्र के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि मैनिटोबा में लिथियम, निकेल और कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों की उपलब्धता है, जो इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरी और स्वच्छ ऊर्जा उद्योग के लिए बेहद अहम हैं।

उन्होंने कहा कि मैनिटोबा सरकार मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ काम करने में रुचि रखती है, ताकि ऐसे प्रोजेक्ट विकसित किए जा सकें जो न केवल मैनिटोबा बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभदायक हों।

वहीं, मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जेमी मोसेस ने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान समयसीमा तय करने के बजाय मजबूत और सकारात्मक व्यापारिक रिश्ते बनाने पर है।

उन्होंने कहा कि भारत की विभिन्न कंपनियों और उद्योगों के साथ उनकी उपयोगी बातचीत हुई है और भविष्य में भी आर्थिक संबंधों को गहरा करने की दिशा में काम जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मजबूत कारोबारी रिश्ते ही आगे चलकर बड़े निवेश और व्यापारिक अवसरों का रास्ता तैयार करेंगे।

इसके अलावा, मैनिटोबा सरकार में पब्लिक सर्विस डिलीवरी मंत्री मिंटू संधू ने आईएएनएस से कहा कि भारत और विशेष रूप से मुंबई की उनकी यात्रा काफी सकारात्मक रही है। उन्होंने बताया कि मैनिटोबा सरकार ने सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि व्यवसायों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी एमईआरएक्स नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और भारतीय कंपनियां भी वहां जाकर संभावित अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

मिंटू संधू ने आगे कहा कि उनका विभाग मैनिटोबा सरकार के विभिन्न विभागों के लिए खरीद प्रक्रियाओं का प्रबंधन करता है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और कुशल सार्वजनिक सेवाएं निजी निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय और भारतीय मूल की कंपनियों के अलावा अंतरराष्ट्रीय कारोबारी समुदाय भी मैनिटोबा में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को एमईआरएक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से संभावित परियोजनाओं और सरकारी खरीद संबंधी अवसरों की जानकारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल बने बिजनेसमैन, अब बेचेंगे कपड़े और बैग, ये है ब्रांड का नाम

यशस्वी जायसवाल बहुत जल्दी अपना क्लॉथिंग ब्रांड लॉन्च करने वाले हैं. उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टा स्टोरी के जरिए दी. Thu, 15 Oct 2026 15:00:07 +0530

  Videos
See all

Durg Garba Night में बवाल..गैर हिंदुओं की एंट्री और फिल्मी गानों पर विवाद | Chhattisgarh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T10:17:05+00:00

AAJTAK 2 | DELHI-NCR में भारी बारिश, जगह-जगह जलभराव! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T10:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers