Responsive Scrollable Menu

खबर पाकिस्तान स्कूल छत दो

खबर पाकिस्तान स्कूल छत दो

Continue reading on the app

Peshawar में निजी स्कूल की छत ढहने से 28 बच्चों समेत 29 की मौत, 40 जख्मी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 28 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस प्रमुख मियां सईद ने बताया कि हादसा शहर के अंदरूनी इलाके में स्थित दिर कॉलोनी में हुआ।

उन्होंने बताया कि स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम के अनुसार, हादसे में 28 विद्यार्थियों की मौत हुई, जिनमें छह लड़कियां शामिल हैं। एक शिक्षिका की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। आसिम ने कहा कि हादसे में मारे गए सभी बच्चों की उम्र 13 वर्ष या उससे कम थी।

पेशावर के उपायुक्त अफाक वजीर ने इमारत ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बचाव दल मलबा हटाने और उसके नीचे फंसे बच्चों तथा स्कूल कर्मचारियों की तलाश में जुटे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने भी स्कूल की छत गिरने की घटना पर दुख व्यक्त किया।

Continue reading on the app

  Sports

Chris Gayle: 5 साल बाद फिर वापसी के लिए बेताब क्रिस गेल, इस लीग में मचाएंगे गदर!

Chris Gayle: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करते हुए नजर आ सकते हैं. उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में दोबारा खेलने की इच्छा जताई है. Fri, 16 Oct 2026 07:33:37 +0530

  Videos
See all

Delhi Police detained NSUI Protest: NSUI का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:08:27+00:00

Rahul Gandhi Tea Party News: नेताओं के साथ टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान | India Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers