Responsive Scrollable Menu

जेल में राजपाल यादव को नहीं मिल रही VIP सुविधा:आम कैदियों जैसा है रूटीन, साथी कैदियों को सुना रहे कॉमेडी डायलॉग

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती 24 घंटे वह काफी शांत रहे, लेकिन अब जेल में साथी कैदियों के साथ घुलमिल गए हैं और उन्हें हंसी-ठहाकों से गुदगुदा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैदियों की मांग पर वह अपनी फिल्मों के कॉमेडी डायलॉग भी सुनाते हैं। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव जेल नंबर-2 में हैं। उनका रूटीन अन्य कैदियों की तरह ही है। सुबह बैरक से बाहर निकलना, फ्रेश होने के बाद नाश्ता करना और शाम 7 बजे डिनर। वह रात करीब 10 बजे सो जाते हैं और सुबह 5-6 बजे उठते हैं। उन्हें किसी प्रकार की वीआईपी सुविधा नहीं दी जा रही है। जेल नियमों के अनुसार, जो मेन्यू सभी कैदियों के लिए तय होता है, वही उन्हें भी मिलता है, जिसमें दाल, सब्जी, रोटी और चावल शामिल हैं। बताया जाता है कि जब कोई कैदी उनसे जेल आने का कारण पूछता है, तो वह खुलकर जवाब देते हैं। उन्होंने अपनी बैरक के कैदियों से यह भी कहा कि अच्छे समय में सब साथ होते हैं, लेकिन बुरा वक्त आने पर बहुत कम लोग साथ देते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कोई बेईमानी नहीं की, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें यहां आना पड़ा। राजपाल यादव की जमानत याचिका खारिज राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल में सरेंडर किया था। गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से मना कर दिया और कहा, आप जेल इसलिए गए क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

Continue reading on the app

Ram Charan-Upasana: राम चरण ने जुड़वां बच्चों के रखे काफी पारंपरिक नाम, मतलब जान आप भी करेंगे तारीफ

Ram Charan-Upasana Twins: राम चरण और उपासना कोनिडेला के घर 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। उनकी पहले से एक बेटी क्लिन कारा कोनिडेला है।

Continue reading on the app

  Sports

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सबसे बड़ी जीत दर्ज की, नीदरलैंड को पहली बार दी पटखनी

USA vs NED Highlights: अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली एसोसिएट टीम बनी.उसने नीदरलैंड को 93 रन से हराया. ऐसा पहली बार हुआ है जब यूएसए की टीम ने टी20 इंटरनेशनल में नीदरलैंड को मात दी. इससे पहले उसे तीन टी20 मैचों में हार मिली थी. Fri, 13 Feb 2026 23:08:45 +0530

  Videos
See all

Black And White: माता पिता की देखभाल ना करने वालों का Passport रद्द होगा? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T18:03:56+00:00

Donald Trump और Benjamin Netanyahu ने 3 घंटे में बनाया Iran के खिलाफ सिक्रेट प्लान? | GD Bakshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T18:06:31+00:00

UP Politics: 'यूपी में सरकार खुद दंगे कराती है', बोले Samajwadi Party के प्रवक्ता Rajkumar Bhati #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T18:03:01+00:00

UP Election 2027: Ayodhya में बीजेपी को हराने के लिए सपा का क्या है प्लान? | Awadhesh Prasad Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T18:10:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers