Responsive Scrollable Menu

भारत की संशोधित GDP गणना और आधार वर्ष में बदलाव को IMF ने बताया अपनी सलाह के अनुरूप

(सागर कुलकर्णी) वॉशिंगटन, 15 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की संशोधित जीडीपी गणना पद्धति सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप है और आईएमएफ की सलाह से पूरी तरह मेल खाती है। आईएमएफ के एशिया एवं प्रशांत विभाग के निदेशक कृष्णा श्रीनिवासन ने बैंकॉक में संवाददाताओं से कहा कि भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के आधार वर्ष में संशोधन ‘‘स्वागत योग्य कदम’’ है। उन्होंने कहा कि संशोधित पद्धति आईएमएफ के सांख्यिकी विभाग की ओर से दी गई सलाह से पूरी तरह मेल खाती है।

श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘पद्धति में ये संशोधन पूरी तरह हमारी भारत को दी सलाह के अनुरूप हैं। इसमें हमारे सांख्यिकी विभाग की सलाह भी शामिल है।’’ उन्होंने कहा कि भारत ने जीडीपी गणना पद्धति में संशोधनों को समझाने के लिए एक टिप्पणी भी जारी की है। श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘जीडीपी के आंकड़ों के लिहाज से भारत ने जो किया है, वह अच्छी प्रथाओं के अनुरूप है।

इसमें सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है लेकिन जीडीपी आंकड़ों को बेहतर बनाने के लिए सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की ओर से किए गए अच्छे काम को भी स्वीकार करना चाहिए।’’ आईएमएफ के अधिकारी ने बताया कि भारत ने मजबूत बुनियादी आर्थिक स्थितियों के साथ ऊर्जा संकट का सामना किया है और उससे निपटने के लिए अच्छी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साथ ही कहा कि रुपये की विनिमय दर पर दबाव को आर्थिक विफलता के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। श्रीनिवासन ने कहा कि विनिमय दर ‘‘वैश्विक ब्याज दरों, निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा और तेल की कीमतों पर निर्भर करती है।’’ उन्होंने कहा कि विनिमय दर पर दबाव का अर्थ यह नहीं है कि आर्थिक वृद्धि के साथ उसका कोई वास्तविक संबंध नहीं है।

आईएमएफ की बृहस्पतिवार को जारी ‘एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र की क्षेत्रीय आर्थिक परिदृश्य’ रिपोर्ट में भारत को उन उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया गया है जिनकी मुद्राओं पर ऊर्जा संकट के बाद दबाव पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले कुछ महीनों में यह दबाव कुछ कम हुआ है। इसमें भारत को उन अर्थव्यवस्थाओं में भी शामिल किया गया है जिन्होंने विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से पिछले महीने जारी अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि के उम्मीद से बेहतर 7.8 प्रतिशत रहने के आंकड़ों को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। पूर्व वित्त सचिव एस. सी. गर्ग ने इन आंकड़ों पर सवाल उठाए थे। गर्ग ने दावा किया था कि पिछले वर्ष के आंकड़ों को कम करके जीडीपी वृद्धि को कृत्रिम रूप से बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने गर्ग के तरीके को आंकड़ों में से अपनी सुविधा के अनुसार चुनिंदा आंकड़े लेने वाला रवैया बताया था। उन्होंने कहा था कि जीडीपी के नवीनतम आंकड़े तैयार करने के लिए मार्च 2023 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष को नया आधार वर्ष बनाया गया है। पद्धति में बदलाव के कारण पिछले वर्ष के तिमाही आंकड़ों में भी संशोधन हुआ।

Continue reading on the app

यहां मंदिर पर फेकते हैं जूठा भोजन, अनूठी है परंपरा, वजह जान खुश हो जाएगा मन

जूठे भोजन-पकवान को मंदिर नहीं ले जाते. मंदिर में सिर्फ पवित्र चीजें ही जाती हैं. मंदिर के लिए भोग प्रसाद बहुत ही पवित्रता से बनाया जाता है. पवित्रता का ख्याल रखा जाता है मगर भारत विविधाओं से भरा देश है. इन परंपराओं में विरोधाभास भी है. यह पर एक मंदिर ऐसा भी है जहां भगवान को झूठा प्रसाद अर्पित किया जाता है. इतना ही नहीं जूठा भोजन मंदिर के ऊपर फेंका भी जाता है. इस परंपरा के पीछे की वजह क्या है? यह परंपरा शुरू कैसे हुई. आप इस परंपरा के बारे में जानकर थोड़ा हैरान जरूर होंगे लेकिन सच यही है.

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे के खिलाफ स्मृति मंधाना युग का आगाज, बैटर्स या बॉलर्स, रायपुर में किसका होगा राज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

IND Women vs ZIM Women 1st T20 Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच रायपुर में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. जहां स्मृति मंधाना पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगी. एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार सफलता हासिल करने के बाद भारतीय टीम इस ऐतिहासिक द्विपक्षीय सीरीज में उतरेगी. दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम इस साल अपनी पहली टी20 जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है. Thu, 15 Oct 2026 20:02:19 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: पूर्वांचल की 133 सीटों पर क्या है BJP का बूथ ग्रेडिंग प्लान? | UP Politics | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:10:17+00:00

Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से PM Modi ने की मुलाकात, सुनिए क्या कहा? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:12:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers