Responsive Scrollable Menu

वॉट्सएप का नया गेस्ट कॉलिंग फीचर:बिना अकाउंट के भी कॉल में जुड़ सकेंगे; बस लिंक पर क्लिक करना होगा

वॉट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर 'गेस्ट कॉलिंग' लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए अब उन लोगों को भी वॉट्सएप कॉल में शामिल किया जा सकता है, जिनके पास वॉट्सएप अकाउंट नहीं है और न ही उनके फोन या कंप्यूटर में एप इंस्टॉल है। इस नए अपडेट की हर जानकारी के लिए पढ़ें यह सवाल-जवाब… सवाल 1. वॉट्सएप का नया गेस्ट कॉलिंग फीचर क्या है? जवाब: वॉट्सएप के इस नए फीचर की मदद से आप ऐसे किसी भी व्यक्ति को वॉट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, जो वॉट्सएप का इस्तेमाल नहीं करता है। इसके लिए सामने वाले व्यक्ति को न तो वॉट्सएप एप डाउनलोड करने की जरूरत है और न ही कोई अकाउंट बनाने की। आप बस उन्हें कॉल का लिंक भेजेंगे और वे उस पर क्लिक करके सीधे कॉल में शामिल हो जाएंगे। सवाल 2. बिना एप इंस्टॉल किए कोई यूजर कॉल से कैसे जुड़ सकता है? जवाब: मेटा ने इस साल की शुरुआत में वॉट्सएप के वेब वर्जन पर कॉल सपोर्ट फीचर जोड़ा था। जब आप किसी बिना अकाउंट वाले व्यक्ति को कॉल लिंक भेजते हैं, तो वह अपने मोबाइल या कंप्यूटर के वेब ब्राउजर जैसे गूगल क्रोम, सफारी में लिंक खोलकर सीधे कॉल से जुड़ सकता है। सवाल 3. क्या गेस्ट यूजर्स को कॉल के दौरान बाकी फीचर्स मिलेंगे? जवाब: हां, गेस्ट यूजर्स को भी वॉट्सएप कॉल के मुख्य फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। वे कॉल के दौरान: सवाल 4. बिना अकाउंट वाले गेस्ट कॉल की सुरक्षा का क्या होगा, क्या यह सुरक्षित है? जवाब: सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है। वॉट्सएप के मुताबिक, गेस्ट कॉलिंग के जरिए होने वाली कॉल भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी। इसका मतलब है कि कॉल पर मौजूद लोगों के अलावा कोई तीसरी पार्टी या खुद वॉट्सएप भी आपकी बातचीत नहीं सुन सकता। सवाल 5. क्या कोई भी व्यक्ति सीधे लिंक पर क्लिक करके कॉल में घुस सकता है? जवाब: नहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें 'वेटिंग रूम' का फीचर दिया गया है। जब कोई गेस्ट लिंक पर क्लिक करेगा, तो वह सबसे पहले वेटिंग रूम में जाएगा। जब कॉल का होस्ट यानी कॉल शुरू करने वाला यूजर उसे अप्रूव करेगा, तभी वह कॉल में एंट्री कर पाएगा। सवाल 6. गेस्ट यूजर्स के लिए क्या-क्या पाबंदियां रहेंगी? जवाब: सुरक्षा और निजता बनाए रखने के लिए गेस्ट यूजर्स पर कुछ सीमाएं तय की गई हैं: सवाल 7. इस नए फीचर से यूजर्स को क्या फायदा होगा? जवाब: सवाल 8. कैलेंडर इंटीग्रेशन को लेकर क्या नया अपडेट है? जवाब: मेटा ने बताया है कि इस साल के अंत तक वॉट्सएप कॉल के लिए गूगल कैलेंडर और आउटलुक इंटीग्रेशन भी लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को वॉट्सएप प्लगइन इंस्टॉल करके अपना अकाउंट कनेक्ट करना होगा। इसके बाद वे अपनी कैलेंडर इनवाइट्स के साथ ही सीधे वॉट्सएप कॉल का लिंक भेज सकेंगे। क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ? यह एक ऐसी सुरक्षा तकनीक है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल भेजने वाला और पाने वाला ही मैसेज या कॉल को एक्सेस कर सकते हैं। बीच में कोई भी हैकर, टेलीकॉम कंपनी या खुद सर्विस देने वाली कंपनी (वॉट्सएप/मेटा) भी आपकी कॉल या मैसेज को नहीं सुन/देख सकती।

Continue reading on the app

10 साल से कमबैक को तरस रहे थे इमरान खान, जैसे-तैसे हाथ लगी फिल्म, अब सिटिजनशिप के खेल ने अरमानों पर फेरा पानी?

बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं, जो पर्दे से दूर होने के बाद भी लोगों की यादों में बने रहते हैं. इमरान खान भी उन्हीं में से एक हैं. 'जाने तू... या जाने ना' से युवाओं के दिलों में जगह बनाने वाले इमरान करीब 10 साल बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. अगस्त में उन्होंने अपनी नई फिल्म को लेकर ऐसा ऐलान किया था, जिसने उनके फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी थीं. लेकिन अब उनकी चर्चा एक बिल्कुल अलग वजह से हो रही है. इमरान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ना होगा. कौन सी वो फिल्म और क्या है ये सारा विवाद चलिए बताते हैं...

Continue reading on the app

  Sports

U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में सिल्वर जीतने वाले बने पहले भारतीय पहलवान

भारत के विश्वजीत मोरे ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. विश्वजीत ने अंडर-23 में 55 किलोग्राम भारवर्ग में ये उपलब्धि हासिल की है. ग्रीको रोमन कुश्ती में विश्वजीत भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने बैं. Thu, 15 Oct 2026 15:05:38 +0530

  Videos
See all

PM Modi’s Ladakh Gift: ₹3,350 करोड़ की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन | Leh Airport | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T10:44:04+00:00

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 5 आरोपी रिमांड पर | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T10:38:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers