Responsive Scrollable Menu

संजू सैमसन ने विराट और रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री, बने ऐसा करने वाले भारत के 6वें बल्लेबाज

Sanju Samson Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी और अर्धशतक लगाया. इसी के साथ संजू ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने एक हजार छक्के पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ संजू का नाम अब रोहित शर्मा और विराट कोहली वाले स्पेशल क्लब में शामिल हो गया है.

संजू सैमसन ने ठोका अर्धशतक

भारतीय टीम के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने चौथे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया. उन्होंने 23 गेंदों पर 56 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके लगाए और 4 छक्के भी जड़े. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 243.48 का रहा. संजू ने महज 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. 

इस सीरीज में अब तक संजू सैमसन ने 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 38 के औसत और 192.41 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं.

संजू सैमसन ने छक्कों का 'स्पेशल' शतक

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाए. इस दौरान दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए. संजू भारत की ओर से T20I क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं.

संजू ने ये मुकाम 76 मैचों की 68 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए हासिल किया है. संजू से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा ये कारनामा कर चुके हैं. 

कौन है नंबर-1 बल्लेबाज?

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कोई और नहीं रोहित शर्मा हैं. हिटमैन ने 159 मैचों की 151 पारियों में 205 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 179 छक्के लगाए. तीसरे स्थान पर काबिज अभिषेक शर्मा ने 142, हार्दिक पांड्या ने 126 और विराट कोहली ने 124 छक्के लगाए हैं. वहीं, ऑलओवर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह का नाम आता है. करनबीर सिंह ने 214 छक्के लगाए हैं.

यहां देखें लिस्ट:-

खिलाड़ी

करियर

मैच

पारियां

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

गेंदें

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

डक

चौके

छक्के

RG शर्मा

2007–2024

159

151

19

4231

121*

32.05

3003

140.89

5

32

12

383

205

SA यादव

2021–2026

113

107

17

3272

117

36.35

2008

162.94

4

25

7

297

179

अभिषेक शर्मा

2024–2026

66

65

2

2065

135

32.77

1063

194.26

3

14

8

199

142

HH पांड्या

2016–2026

138

109

28

2288

71*

28.24

1568

145.91

0

9

4

168

126

V कोहली

2010–2024

125

117

31

4188

122*

48.69

3056

137.04

1

38

7

369

124

SV सैमसन

2015–2026

76

68

5

1719

111

27.28

1082

158.87

3

10

8

148

102

ये भी पढ़ें: 'मुझे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं...', कप्तान शे होप मैच जीतने के बाद ये क्या बोल गए, वायरल हुआ बयान

Continue reading on the app

'धर्म परिवर्तन पर खत्म हो जाएगा आरक्षण', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Supreme Court on Reservation: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. धर्म परिवर्तन के बाद जाति आधारित आरक्षण का लाभ लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़े व्यक्ति को दूसरा धर्म अपनाने के बाद केवल अपनी पुरानी जातिगत पहचान के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता. 

यह मामला तमिलनाडु में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण का लाभ देने से जुड़ा था. मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया था, जिसमें धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में संवैधानिक सिद्धांतों के आधार पर हाई कोर्ट के फैसले को कायम रखा. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए याचिका खारिज कर दी.

क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति का पहले हिंदू सामाजिक व्यवस्था में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़ा होना, दूसरे धर्म में जाने के बाद आरक्षण का अधिकार अपने आप बनाए नहीं रखता. यानी केवल पुरानी जातिगत पहचान के आधार पर दूसरे धर्म में परिवर्तन के बाद आरक्षण का दावा नहीं किया जा सकता. इस फैसले में अदालत ने धर्म परिवर्तन और जाति आधारित आरक्षण के बीच संबंध को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. मामला खास तौर पर हिंदू सामाजिक व्यवस्था में जातिगत पिछड़ेपन और धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण के लाभ से जुड़ा था.

क्यों लिया फैसला?

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसके अनुसार इस्लाम अपनाने वाला कोई व्यक्ति 'पिछड़ा वर्ग' (BC) आरक्षण का हकदार नहीं है. जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस चंद्रशेखर की बेंच ने कहा है कि जो व्यक्ति हिंदू सामाजिक व्यवस्था से किसी गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में चला जाता है, वह इस तरह के लाभों का दावा नहीं कर सकता. 

तमिलनाडु सरकार ने हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसने सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया था जिसमें सात मुस्लिम समुदायों को 'पिछड़ा वर्ग' के रूप में मान्यता दी गई थी. इस फैसले के तहत, पिछड़ा वर्ग के लोग इस्लाम अपनाने के बाद भी 'पिछड़ा वर्ग मुस्लिम' माने जाते थे.

 

Continue reading on the app

  Sports

चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार

चौथे T20I मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हार के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाई। वहीं, वेस्टइंडीज ने बीच के ओवरों में पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाया, जब पिच थोड़ी धीमी हो गई थी। इस दौरे पर शाई होप के चौथे शतक और कीमो पॉल के पांच विकेटों की बदौलत, वेस्टइंडीज ने 248 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए भारत को 23 रनों से हरा दिया। अब सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जिससे बेंगलुरु में होने वाला आखिरी मैच काफी रोमांचक हो गया है।

इसे भी पढ़ें: चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

भारत की शुरुआत संजू सैमसन के आक्रामक अर्धशतक के साथ हुई, लेकिन उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा को शुरुआती कुछ ओवरों में स्ट्राइक ही नहीं मिल पाई। संजू के आउट होने के बाद भारत के पतन की शुरुआत हुई, क्योंकि बाकी बल्लेबाज इस मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के लिए जरूरी लय को बनाए नहीं रख सके। मैच के बाद हुई बातचीत में हार के बारे में बात करते हुए, अय्यर ने कहा कि "इसकी शुरुआत गेंदबाजी से हुई"।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम अपनी लाइन और लेंथ को सही से लागू नहीं कर पाए। 250 रनों का पीछा करते समय, आपको एक तय तरीके से आगे बढ़ना होता है। इसलिए, पीछा करते समय हमारा जो अप्रोच था, वह मुझे अच्छा लगा। लेकिन बदकिस्मती से, हम गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को सही से लागू नहीं कर पाए, और यहीं पर हम थोड़े पीछे रह गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अभिषेक के स्ट्राइक न ले पाने की वजह से भारत को हार मिली, तो उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है, उस समय भी हमारा रन रेट 12 प्रति ओवर चल रहा था। बात बस इतनी है कि उन्होंने (वेस्टइंडीज ने) अपनी योजना को अच्छे से लागू किया। गेंद थोड़ी उछल रही थी और उन्होंने फील्ड का भी बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। इसलिए उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए, उन्होंने अपनी रणनीति को एकदम सही तरीके से अंजाम दिया।"

इसे भी पढ़ें: London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

श्रेयस ने यह भी माना कि बीच के ओवरों में पिच गेंदबाजों के अनुकूल हो गई थी, क्योंकि गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और उसमें उछाल भी ज्यादा था। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि पांचवां (T20I) मैच काफी दिलचस्प होगा। जाहिर है, 220 रन बनाना - खासकर तब जब हम लक्ष्य का पीछा कर रहे हों - और फिर (दूसरे T20I में) 250 रन बनाना, इससे हर खिलाड़ी की सोच और रवैये का पता चलता है। इसलिए, हमारा अप्रोच वही रहेगा, और मुझे लगता है कि आगे भी हमें अपनी रणनीति को अच्छे से लागू करने और सही माइंडसेट रखने की जरूरत होगी। इस जीत के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

Thu, 15 Oct 2026 13:14:00 +0530

  Videos
See all

यूपी पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश | UP Panchayat Election | Political News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:13:41+00:00

Divya Mittal Election News: चुनाव को लेकर दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान! क्या कहा? |Election News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers