कमर पर रखा दीया, फिर लड़की ने 'खतूबा' गाने पर किया Belly Dance, अदाएं देख दिल हार बैठे लोग!
सोशल मीडिया पर यूं तो डांस वीडियोज काफी वायरल होते रहते हैं. मगर हाल ही में एक लड़की के वीडियो ने लोगों का काफी मनोरंजन किया क्योंकि वो कोई मामूली डांस नहीं कर रही है, बल्कि अपनी कमर पर दीया रखकर बेली डांस कर रही है. वैसे तो बेली डांस अपने में ही काफी मुश्किल होता है, पर उसके साथ दीया रखना, बहुत ही चैलेंजिंग है. लड़की का नाम सौम्या यादव है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @somyayadav_25 पर इस वीडियो को पोस्ट किया है. इसमें वो आशा भोसले के गाने, खतूबा पर डांस कर रही हैं. वीडियो को 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
केले के पत्ते में इंसानों को लपेटा, फिर डोरी से बांधकर धूप में छोड़ा, डिटॉक्स का अजीब तरीका वायरल!
सोशल मीडिया यूजर प्रखर गर्ग (@yogawithprakhar) ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो शरीर को डिटॉक्स करने का अजीबोगरीब तरीका दिखा रहे हैं. इस वीडियो में वो बनाना लीफ थेरापी दिखा रहे हैं जिसमें लोगों को केले के पत्ते में लपेटकर और फिर डोरी से बांधकर धूप में छोड़ दिया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे बॉडी डिटॉक्स हो जाती है और जिन लोगों को शुगर है, उन्हें इससे काफी फायदा मिलता है. वीडियो में उन्होंने इस टेक्नीक को घर पर आजमाने के लिए 5 बातें भी बताई हैं. ये वीडियो वायरल हो रहा है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















