BSEB D.El.Ed Exam 2026: चीफ एग्जामिनर और को-एग्जामिनर के नियुक्ति पत्र 5 अगस्त को होंगे जारी
BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने D.El.Ed (Face-to-Face) परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चीफ एग्जामिनर (Chief Examiner) और को-एग्जामिनर (Co-Examiner) की नियुक्ति का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नियुक्ति पत्र 5 अगस्त 2026 से बोर्ड के आधिकारिक D.El.Ed पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह नियुक्तियां D.El.Ed प्रशिक्षण सत्र 2024-26 (द्वितीय वर्ष) और 2025-27 (प्रथम वर्ष) के सैद्धांतिक विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए की गई हैं।
17 अगस्त को सुबह 9 बजे करनी होगी रिपोर्टिंग
बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सभी नियुक्त चीफ एग्जामिनर और को-एग्जामिनर को 17 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे अपने आवंटित मूल्यांकन केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें Appointment Letter
संबंधित D.El.Ed संस्थान के प्राचार्य अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
- आधिकारिक पोर्टल deledteacher.biharboardonline.org पर जाएं।
- संस्थान की User ID और Password से लॉगिन करें।
- D.El.Ed 2026 Examiner Appointment Letter सेक्शन खोलें।
- संबंधित Chief Examiner या Co-Examiner का नियुक्ति पत्र डाउनलोड करें।
- उसका प्रिंट निकालें।
- नियुक्त व्याख्याता को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराएं।
- उन्हें मूल्यांकन केंद्र पर समय से भेजना सुनिश्चित करें।
प्राचार्यों और व्याख्याताओं के लिए जरूरी निर्देश
बिहार बोर्ड ने सभी संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर संबंधित व्याख्याताओं को उपलब्ध कराएं और उन्हें मूल्यांकन कार्य के लिए समय पर कार्यमुक्त करें। वहीं, नियुक्त व्याख्याताओं को भी अपने संस्थान से विधिवत अवकाश स्वीकृत कराकर निर्धारित तिथि और समय पर मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचना होगा।
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं करने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 की धारा 9 और 10 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। ऐसी स्थिति में संबंधित प्राचार्य और नियुक्त व्याख्याता दोनों जिम्मेदार माने जाएंगे।
DEE Development का Q1 net profit 22.4 प्रतिशत बढ़ा, कुल आय 296.94 करोड़ रुपये हुई
नयी दिल्ली, चार अगस्त डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड (डीडीईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 22.4 प्रतिशत बढ़कर 16.08 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 13.13 करोड़ रुपये था। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 296.94 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 227.84 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 276.88 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 212.07 करोड़ रुपये था। डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद और विनिर्माण सेवाओं के माध्यम से तेल एवं गैस, प्रसंस्करण उद्योगों तथा रसायन क्षेत्रों के लिए विशेषीकृत प्रोसेस पाइपिंग समाधान उपलब्ध कराती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi




















