Responsive Scrollable Menu

आज से निवेश के लिए खुले 4 आईपीओ:सहजानंद मेडिकल और जेटवर्क जैसी कंपनियां शामिल; जानिए प्राइस बैंड और लिस्टिंग की तारीखें

आज यानी गुरुवार 15 अक्टूबर से 6 कंपनियों के आईपीओ निवेश के लिए खुल गए हैं। इसमें सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज, बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन, जेटवर्क और टोनबो इमेजिंग इंडिया जैसी कंपनियां हैं। 1. सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज: 2.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल तारीख: यह आईपीओ 15 अक्टूबर से कुल गया है और 19 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड: अभी तक इसके प्राइस बैंड का ऐलान नहीं हुआ। इश्यू साइज: यह पूरा इश्यू 2.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को और लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। 76 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं कंपनी के प्रोडक्ट 2001 में बनी सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज (SMT) वैस्कुलर और हार्ट इंटरवेंशन से जुड़े मेडिकल डिवाइसेस बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में कोरोनरी स्टेंट, बैलून्स, रीनल स्टेंट और पेरीफेरल ड्रग-कोटेड बैलून्स शामिल हैं। इसके प्रॉडक्ट्स 76 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं। 2. बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन का ₹2,533 करोड़ का आईपीओ तारीख: यह आईपीओ 15 अक्टूबर से खुल गया है और 19 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड: ₹558 से ₹586 प्रति शेयर। कर्मचारियों के लिए ₹29 डिस्काउंट। न्यूनतम निवेश: ₹586 के हिसाब से न्यूनतम ₹14,650 का निवेश करना होगा। इश्यू साइज: यह पूरा ₹2,533.66 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू है। लिस्टिंग: शेयरों की लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। पावर ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स सॉल्यूशंस में लीडर बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन लिमिटेड भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजी-ड्रिवन कंपनियों में से एक है। यह मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन और इंडस्ट्रियल ड्राइव सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी हाई-प्रिसिजन और मिशन-क्रिटिकल गियरबॉक्स व ड्राइव सिस्टम्स का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करती है, जिनका इस्तेमाल कई बड़ी इंडस्ट्रीज में होता है। 3. जेटवर्क: ₹5,012 करोड़ का बड़ा आईपीओ तारीख: यह आईपीओ 15 अक्टूबर से खुल गया है और 19 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड: ₹143 से ₹151 प्रति शेयर। कर्मचारियों के लिए प्रति शेयर ₹14 डिस्काउंट। न्यूनतम निवेश: ₹151 के हिसाब से न्यूनतम ₹14,949 का निवेश करना होगा। इश्यू साइज: कुल इश्यू साइज ₹5,012.33 करोड़ का है। इसमें ₹2,830 करोड़ के फ्रेश शेयर, जबकि ₹2,182.33 करोड़ का ऑफर फॉर सेल रहेगा। अलॉटमेंट और लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को फाइनल होगा। इसके बाद BSE और NSE पर इसकी लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग मार्केटप्लेस है जेटवर्क 2017 में स्थापित जेटवर्क एक 'एसेट-लाइट' टेक-ड्रिवन ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म है। ये 'Zetwerk OS' के जरिए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल्स, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और ऑटोमेशन जैसे सेक्टर्स में कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स से जोड़ता है। 4. टोनबो इमेजिंग इंडिया: ₹852.18 करोड़ का आईपीओ तारीख: यह आईपीओ 15 अक्टूबर से खुल गया है और 19 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड: कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹665 से ₹700 प्रति शेयर तय किया है। न्यूनतम निवेश: रीटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 21 शेयर है। ऊपरी प्राइस बैंड ₹700 के हिसाब से रीटेल निवेशकों को न्यूनतम ₹14,700 का निवेश करना होगा। इश्यू साइज: यह पूरा ₹852.18 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू है। अलॉटमेंट और लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को फाइनल होगा। इसके बाद BSE और NSE पर इसकी लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स OEM है कंपनी दिसंबर 2003 में बनी टोनबो इमेजिंग एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स OEM है। यह कंपनी डिफेंस और सिक्योरिटी सेक्टर्स के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इन्फ्रारेड (EO/IR), एम्बेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और सर्विलांस सिस्टम्स बनाती है।

Continue reading on the app

Toyota Glanza के सभी वेरिएंट- E, S, G, V और V(O) की जानिए कीमत और खासियत

Toyota Glanza Facelift भारत में नए डिजाइन, अपडेटेड पेट्रोल इंजन और कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश की गई है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख है. लेकिन आपके बजट के लिए कौन सा वेरिएंट सबसे बेहतर रहेगा? E, S, G, V और V(O) में कीमत से लेकर 9-इंच टचस्क्रीन, CNG ऑप्शन, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे फीचर्स तक की पूरी जानकारी यहां जानें.

Continue reading on the app

  Sports

चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार

चौथे T20I मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हार के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाई। वहीं, वेस्टइंडीज ने बीच के ओवरों में पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाया, जब पिच थोड़ी धीमी हो गई थी। इस दौरे पर शाई होप के चौथे शतक और कीमो पॉल के पांच विकेटों की बदौलत, वेस्टइंडीज ने 248 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए भारत को 23 रनों से हरा दिया। अब सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जिससे बेंगलुरु में होने वाला आखिरी मैच काफी रोमांचक हो गया है।

इसे भी पढ़ें: चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

भारत की शुरुआत संजू सैमसन के आक्रामक अर्धशतक के साथ हुई, लेकिन उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा को शुरुआती कुछ ओवरों में स्ट्राइक ही नहीं मिल पाई। संजू के आउट होने के बाद भारत के पतन की शुरुआत हुई, क्योंकि बाकी बल्लेबाज इस मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के लिए जरूरी लय को बनाए नहीं रख सके। मैच के बाद हुई बातचीत में हार के बारे में बात करते हुए, अय्यर ने कहा कि "इसकी शुरुआत गेंदबाजी से हुई"।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम अपनी लाइन और लेंथ को सही से लागू नहीं कर पाए। 250 रनों का पीछा करते समय, आपको एक तय तरीके से आगे बढ़ना होता है। इसलिए, पीछा करते समय हमारा जो अप्रोच था, वह मुझे अच्छा लगा। लेकिन बदकिस्मती से, हम गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को सही से लागू नहीं कर पाए, और यहीं पर हम थोड़े पीछे रह गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अभिषेक के स्ट्राइक न ले पाने की वजह से भारत को हार मिली, तो उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है, उस समय भी हमारा रन रेट 12 प्रति ओवर चल रहा था। बात बस इतनी है कि उन्होंने (वेस्टइंडीज ने) अपनी योजना को अच्छे से लागू किया। गेंद थोड़ी उछल रही थी और उन्होंने फील्ड का भी बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। इसलिए उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए, उन्होंने अपनी रणनीति को एकदम सही तरीके से अंजाम दिया।"

इसे भी पढ़ें: London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

श्रेयस ने यह भी माना कि बीच के ओवरों में पिच गेंदबाजों के अनुकूल हो गई थी, क्योंकि गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और उसमें उछाल भी ज्यादा था। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि पांचवां (T20I) मैच काफी दिलचस्प होगा। जाहिर है, 220 रन बनाना - खासकर तब जब हम लक्ष्य का पीछा कर रहे हों - और फिर (दूसरे T20I में) 250 रन बनाना, इससे हर खिलाड़ी की सोच और रवैये का पता चलता है। इसलिए, हमारा अप्रोच वही रहेगा, और मुझे लगता है कि आगे भी हमें अपनी रणनीति को अच्छे से लागू करने और सही माइंडसेट रखने की जरूरत होगी। इस जीत के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

Thu, 15 Oct 2026 13:14:00 +0530

  Videos
See all

Jio IPO 2026: निवेशकों के लिए बड़ी खबर, 21 अक्टूबर से खुलेगा Jio Platforms का IPO! Top News | Big #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:33:52+00:00

Jio IPO 2026: क्या IPO से होगी बंपर कमाई? निवेश से पहले जान लें ये बात! | Reliance Jio IPO #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers