Responsive Scrollable Menu

पंजाब चुनाव में Raja Warring निभाएंगे अहम भूमिका, Sachin Pilot ने बताया जुझारू नेता

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को ‘जुझारू नेता’ करार देते हुए कहा है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह ‘‘बहुत महत्वपूर्ण भूमिका’’ निभाएंगे। पायलट ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में वड़िंग को ‘‘बेहद ऊर्जावान और मेहनती युवा नेता’’ बताया और कहा कि उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। पायलट के प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभालने के कुछ दिनों बाद ही वड़िंग को हटाकर परगट सिंह को अध्यक्ष बनाया गया था।

इस बारे में पूछे जाने पर पायलट ने कहा कि वड़िंग ने संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन कई बार संगठन में बदलाव जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं राजा वड़िंग को 20 साल से जानता हूं। वह बेहद ऊर्जावान और मेहनती युवा नेता हैं।

जब हमारे पास केवल 15-16 विधायक थे और परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण थीं, तब उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने में मदद की। चार साल से अधिक समय तक उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की।’’ पार्टी आलाकमान के फैसले के बाद वड़िंग ने दो अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ दिया था और पूर्व ओलंपियन परगट सिंह ने उनकी जगह ली थी। उस समय वड़िंग ने पद छोड़ने के लिए परोक्ष रूप से पायलट को जिम्मेदार ठहराया था।

पायलट ने कहा, ‘‘वह जुझारू नेता हैं। लेकिन संगठन में कभी-कभी बदलाव होते हैं। उत्तर प्रदेश में भी नया अध्यक्ष बनाया गया है और पंजाब में परगट सिंह जी को अध्यक्ष बनाया गया है।

आगे बढ़ने की रणनीति के अनुसार ऐसे बदलाव होते रहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि वड़िंग ने पार्टी के लिए बहुत योगदान दिया है और विधानसभा चुनाव में वह ‘‘बहुत-बहुत महत्वपूर्ण भूमिका’’ निभाते रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वड़िंग अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उपयुक्त नहीं रह गए थे, पायलट ने कहा कि यह उनकी उपयुक्त रहने या नहीं रहने का सवाल नहीं है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘उन्होंने युवाओं के लिए काफी काम किया है और उन्हें आम आदमी पार्टी के खिलाफ आगे आकर संघर्ष करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

लेकिन चुनाव के समय कई पहलुओं पर विचार किया जाता है और नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में नए अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया।’’ पायलट ने कहा कि इसका यह अर्थ नहीं है कि निवर्तमान अध्यक्ष के पास कम काम होगा या चुनावी संघर्ष के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कम हो जाएगी। उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं और पंजाब में युवाओं को यह संदेश दे सकते हैं कि स्वास्थ्य, खेल और फिटनेस, नशे तथा भीड़ की हिंसा में शामिल होने से कहीं बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि परगट तीन बार के विधायक भी हैं और पार्टी ने मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें प्रदेश संगठन का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त माना है।

वड़िंग ने 11 अक्टूबर को कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी के कई नेताओं ने उनका विरोध किया और आगे भी ऐसा हो सकता है। हालांकि उन्होंने परगट सिंह को पूरा सहयोग देने और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही थी। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रदेश नेतृत्व को लेकर कई सप्ताह तक चली अंदरूनी खींचतान को कांग्रेस के चुनाव अभियान के लिए चुनौती माना जा रहा है। पायलट ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के लिए गंभीर चुनौती नहीं है और मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी से होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल कांग्रेस के लिए ‘आप’ के बाद अपेक्षाकृत छोटी चुनौती होगी।

Continue reading on the app

आज आईएमएफ-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में शामिल होंगी वित्त मंत्री सीतारमण, बैंकॉक में कई देशों के वित्त मंत्रियों से करेंगी मुलाकात

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, वह जी20 और जी7 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठकों में भी भाग लेंगी। इसके अलावा, बैंकॉक में विभिन्न देशों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।

बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर पहुंचने पर थाईलैंड में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

थाईलैंड सरकार के वित्त मंत्रालय के ट्रेजरी विभाग के उप महानिदेशक रुएचा वराटोर्न ने भी वित्त मंत्री का स्वागत किया।

इस यात्रा के दौरान वित्त मंत्री वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों से संबंधित कई बहुपक्षीय बैठकों और चर्चाओं में भाग लेंगी। इनमें वर्तमान आर्थिक परिदृश्य और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी।

इन बैठकों से वैश्विक अर्थव्यवस्था की संभावनाओं, विकास संबंधी प्राथमिकताओं और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सहयोग पर विभिन्न देशों के साथ विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।

निर्मला सीतारमण की थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री एकनिति नितिथानप्रपास के साथ भी बैठक प्रस्तावित है। इसके अलावा वह स्विट्जरलैंड, जापान, लक्जमबर्ग, भूटान और कुराकाओ के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।

वित्त मंत्री अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा तथा जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के गवर्नर से भी मुलाकात करेंगी।

मंत्रिस्तरीय बैठकों के अलावा सीतारमण वैश्विक नीति निर्माताओं, वित्तीय संस्थानों और अन्य हितधारकों से जुड़े कई कार्यक्रमों और चर्चाओं में भी भाग लेंगी।

इनमें भारत की विकास संभावनाओं, व्यापारिक मजबूती, वैश्विक पहुंच, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचे में सुधार, भारत-आसियान संबंधों और विकसित भारत 2047 जैसे विषयों पर अटलांटिक काउंसिल द्वारा आयोजित फायरसाइड चैट शामिल है।

इसके अलावा, वह जर्मनी द्वारा आयोजित वर्किंग टुगेदर टू मेक सिटीज इन्वेस्टेबल - मोबिलाइजिंग प्राइवेट कैपिटल फॉर अर्बन एंड वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर विषयक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।

इन बैठकों और कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के आर्थिक प्रदर्शन, सुधार एजेंडा और निवेश अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही वैश्विक आर्थिक महत्व के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ संवाद और सहयोग को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख भड़के, बोले- 'रील्स के चक्कर में...'

Vaibhav Sooryavanshi angry on paparazzi: वैभव सूर्यवंशी दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बीच रील्स बना रहे पैपराजी पर गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा, 'रील्स के चक्कर में ठुक जाओगे आप!' 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में शामिल होने राजधानी पहुंचे थे. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन में अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. Thu, 15 Oct 2026 19:19:45 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: CJP 'गैंग' पर आर-पार की जंग ! | BJP | AAP | Ajay Alok #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T14:39:50+00:00

Rahul Gandhi Protest: बीच डिबेट अजय आलोक ने किसे 'एंग्लो इंडियन' कहा | Congress Protest | BJP | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T14:36:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers