Bangladesh में BNP की ऐतिहासिक जीत: PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, बोले- लोकतांत्रिक बांग्लादेश के साथ है भारत
Bangladesh Election Result: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश संसदीय चुनाव में बीएनपी (BNP) की प्रचंड जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत एक लोकतांत्रिक और समावेशी बांग्लादेश का समर्थन जारी रखेगा और दोनों देशों के साझा विकास के लिए नई सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।
25 साल बाद बीएनपी की ऐतिहासिक वापसी
बांग्लादेश में हुए 13वें आम चुनाव के नतीजे एक बड़े राजनीतिक बदलाव की गवाही दे रहे हैं। बीएनपी लगभग 25 साल बाद सत्ता में जोरदार वापसी कर रही है। ताजा रुझानों के अनुसार, बीएनपी गठबंधन ने 300 में से दो-तिहाई से अधिक सीटों पर कब्जा कर लिया है। अकेले बीएनपी 165 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि उसका सहयोगी दल जमात-ए-इस्लामी 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
PM Modi ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Tarique Rahman को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत Bangladesh की जनता के उनके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है।
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
PM Modi ने अपने संदेश में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी Bangladesh के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। साथ ही दोनों देशो के बीच बहुआयामी संबंधो को आगे बढ़ाने और साझा विकास लक्ष्यो पर मिलकर काम करने की इच्छा जताई।
तारिक रहमान का बढ़ा कद
इस चुनाव में तारिक रहमान सबसे बड़े चेहरे के रूप में उभरे हैं। उन्होंने बोगरा-6 और ढाका-17, दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों से बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने भी ठाकुरगांव-1 सीट से करीब 2.5 लाख वोटों के भारी अंतर से बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। अवामी लीग के लंबे शासन के बाद अब बांग्लादेश में बीएनपी के नेतृत्व वाली सरकार का गठन तय है।
कौन हैं तारिक रहमान?
तारिक रहमान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बड़े बेटे हैं। तारिक रहमान का जन्म 1960 के दशक में हुआ था। वे शुरू से ही बीएनपी की राजनीति से जुड़े रहे और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।
2001 से 2006 के बीच जब खालिदा जिया प्रधानमंत्री थीं, तब तारिक रहमान को पार्टी के भीतर एक प्रभावशाली रणनीतिकार माना जाता था। 2007 में बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल और आपातकाल के दौरान तारिक रहमान पर भ्रष्टाचार और अन्य आरोप लगे। बाद में उन्हें सजा भी सुनाई गई। इसके बाद वे इलाज के लिए यूके चले गए और तब से वहीं रह रहे हैं। निर्वासन के दौरान वह लंदन से ही बीएनपी की गतिविधियों का संचालन करते रहे हैं।
BNP की यह जीत Bangladesh की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है। वहीं भारत ने साफ कर दिया है कि वह नई सरकार के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधो को और मजबूत करने के लिए तैयार है।
Telangana Municipality Election Result | 123 केंद्रों पर मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, BRS और BJP में कांटे की टक्कर
तेलंगाना में शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) के भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है। 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए 11 फरवरी को डाले गए मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। राज्य भर के 123 मतगणना केंद्रों पर सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई, जिसके बाद मतपत्रों (Ballot Papers) की गणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों और अब तक के परिणामों के अनुसार, सत्ताधारी कांग्रेस शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल बीआरएस (BRS) और बीजेपी (BJP) कई वार्डों में कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Bangladesh में 'रहमान युग' की वापसी! पीएम मोदी ने Tarique Rahman को दी बधाई, कहा- 'भारत प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ'
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का परिणाम इन सभी दलों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का पता चलेगा। मतों की गिनती में समय लगने की संभावना है क्योंकि मतदान के दौरान मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू की गई।
मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए व्यापक सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी ने कहा है कि मतगणना के लिए व्यापक और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों पर लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों और त्वरित प्रतिक्रिया टीम को तैनात किया गया है। मतगणना केंद्रों और उनके आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। मतगणना कक्ष के भीतर केवल मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, उम्मीदवार और उनके चुनाव एवं मतगणना एजेंट ही मौजूद रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों और ‘स्ट्रांग रूम’ के बाहर ‘वेबकास्टिंग’ की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: General MM Naravane Memoir Row | दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन इंडिया के प्रतिनिधियों से की पूछताछ, साजिश के पहलू की जांच शुरू
चुनाव में 73 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने 12 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेताओं राहुल गांधी एवं के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कांग्रेस को शहरी चुनावों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाजपा नेता और केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने उम्मीद जतायी कि कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर सत्ता के दुरुपयोग और धन वितरण के बावजूद भाजपा प्रभावशाली परिणाम हासिल करेगी।
कांग्रेस और पहले दो कार्यकाल तक राज्य पर शासन कर चुकी बीआरएस, दोनों के विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरने की उम्मीद में भाजपा ने निकाय चुनाव में जोरदार प्रचार किया। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शनके बाद, बीआरएस ने ग्राम पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया और वह राज्य में नगर निगम चुनाव में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करना चाहती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi




















