IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा पांचवां और निर्णायक टी-20 मैच? आज ही नोट कर लें डेट और टाइम
IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंची है. दोनों ही टीमों ने अब तक खेले गए 4 मैचों में से 2-2 जीते हैं और इस तरह सीरीज बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है. ऐसे में अब जो टीम पांचवां मुकाबला जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी. ऐसे में पांचवें और निर्णायक मुकाबले का रोमांचक होना तय है. तो आइए आपको बताते हैं कि पांचवां मैच कितनी तारीख को, किस मैदान पर और कितने बजे से खेला जाएगा, जिसमें होगा सीरीज विजेता का फैसला.
कितनी तारीख को खेला जाएगा पांचवां टी-20 मैच?
????.????.????.????.????
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Eyes on the ball ???? and accepted the reward ????
Prince Yadav does it nicely ????
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/FeGNUG2NiM
अब हर किसी की नजरें भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले पर टिकी होंगी. जानकारी के लिए बता दें कि अब सीरीज का आखिरी मैच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा, जहां सीरीज के विजेता का फैसला भी होगा. एक बार फिर, मैच सभी मैचों की तरह शाम 7 बजे शुरू होगा और 6.30 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां खेला जाएगा पांचवां मैच?
सीरीज डिसाइडर मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भी हाईस्कोरिंग मैच होना तय है, क्योंकि ये बात किसी से छिपी नहीं है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाज रन बनाना काफी पसंद करते हैं.
Fighting it out in the middle ????
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Vice-captain @TilakV9 at it ????
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/1XOO24YxkR
2-2 की बराबरी पर पहुंची सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज अब बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है. इस सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था. फिर, दूसरा मैच रांची में खेला गया, जिसे मेहमान टीम ने 6 विकेट से जीत लिया. तीसरा मुकाबला इंदौर में हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 14 रन से जीता. तो वहीं, चौथा मुकाबला हैदराबाद में खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 24 रन से जीत दर्ज की और सीरीज को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया. ऐसे में अब पांचवां मैच सीरीज डिसाइडर होगा. जो टीम जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा करेगी और जो मैच आखिरी मैच हारेगी, वह सीरीज में पिछड़ जाएगी.
West Indies level the series 2-2.
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/i7juMPuEe9
IND VS WI: कहां देख सकेंगे आज का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते हैं, मगर यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे
ये भी पढ़ें: 'मुझे लगता है कि हम...', श्रेयस अय्यर ने बताया इन खिलाड़ियों से हुई गलती, जिसका फायदा उठाकर मैच जीत गई वेस्टइंडीज
Jailer 2 X Review: रजनीकांत की 'जेलर 2' को मेगा ब्लॉकबस्टर बता रहे लोग, ऋतिक के कैमियो पर बजी सीटियां
Jailer 2 X Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन बनकर बड़े पर्दे पर लौट गए है. एक्टर की मचअवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने आते ही धमाल मचा दिया है. फर्स्ट डे पहला शो देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने रिव्यू भी शेयर करने शुरू कर दिए हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. वहीं, ऋतिक के कैमियो ने भी लोगों का दिल जीता है.
फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे लोग
‘जेलर 2’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, यही वजह है कि लोग फिल्म के रिलीज होते ही सुबह का पहला शो देखने पहुंचे. एक यूजर ने फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर बताया. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- 'जेलर 2 का पहला हाफ शानदार था. डार्क ह्यूमर ने कमाल कर दिया. योगी बाबू की कॉमेडी चरम पर थी. रजनीकांत ने तो आग लगा दी.अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत बढ़िया था. इंटरवल और स्टेजिंग एकदम परफेक्ट थी. एक भी सीन बोरिंग नहीं था. तेज रफ्तार स्क्रीनप्ले, दूसरे हाफ का बेसब्री से इंतजार है.'
It’s MEGA BLOCKBUSTER ???????????????? #Jailer2 4.75/5 ⭐️ - NUCLEAR BLAST???? https://t.co/BanEmrlpYS
— Lets OTT x CINEMA (@LetsOTTxCinema) October 14, 2026
#Jailer2 Awesome 1st half. The dark humor has worked big time. #YogiBabu comedy is peak. #Rajinikanth is on ????. #Anirudh BGM is so good. And the interval and the staging is perfect. Not even one boring scene. Fast screenplay. Looking forward to 2nd half ???? https://t.co/l6xKdkLi7B
— AllAboutMovies (@MoviesAbout12) October 15, 2026
ये भी पढ़ें- Expaliner: 'Jailer 2' में क्यों अंडरकवर हुआ 'टाइगर'? रजनीकांत की फिल्म के ट्रेलर से समझें पूरा गेम
एक्शन सीन,स्क्रीनप्ले की तारीफ कर रहे लोग
जेलर 2 के एक्शन सीन से लेकर स्क्रीनप्ले की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'जेलर 2 प्रीमियर शो रजनीकांत की परफॉर्मेस जबरदस्त है, अच्छी कहानी, औसत स्क्रीनप्ले, जबरदस्त एक्शन सीन और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी. अनिरुद्ध के गाने ठीक-ठाक हैं लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है. फर्स्ट हाफ अच्छा है, दूसरा हाफ एवरेज से कम है. लंबी ड्यूरेशन, कमजोर क्लाइमैक्स, कुल मिलाकर एवरेज से कम 2.5/5'
#Jailer2 Premiere Show @rajinikanth’s performance is ???? Gd story, avg scrn play, mass action sequences, & excellent DOP. @anirudhofficial’s songs ok but the BGM is ???? 1st hlf is gd, 2nd hlf is below avg Lengthy runtime, weak climax???? Overall: Below Average ⭐ 2.5/5 @sunpictures https://t.co/d9dMr03m5o
— Prithvi (@YoursPrithivi) October 14, 2026
ऋतिक के कैमिया ने जीता दिल
वहीं, फिल्म में फैंस को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के कैमियो ने सरप्राइज किया. जैसे ही उनकी एंट्री हुई तो सिनेमाघरों में सीटियां बजने लगी. सोशल मीडिया एक्स पर एक्टर के सीन की क्लिप वायरल हो रही है. इनके अलाना मोहनलाल ने भी फैंस का दिल जीत लिया है. एक यूजर ने लिखा- 'एकदम बेहतरीन फिल्म... दूसरा हाफ थोड़ा धीमा शुरू होता है, लेकिन अंत बहुत ही शानदार होता है...इस दशक की सबसे बेहतरीन कमर्शियल स्टार फिल्म, इसमें कोई शक नहीं...नेल्सन ने कमाल कर दिया... एक भी फालतू सीन नहीं है और 'जेलर 1' से इसका सीधा कनेक्शन है.'
#jailer2 #Hrithikroshan ????????????❤️❤️❤️❤️ https://t.co/xasO5guxUO
— Rebel Varma (@Rebel_varmaa) October 15, 2026
Vera level movie..second half starts slow but finishes bang on.. Easily the best top star commercial movie of this decade.. Nelson rocked.. Not even single unwanted scene and Jailer 1 is clearly connected. Jailer 3... #Jailer2review #Jailer2 https://t.co/1TTj56gp3s
— viswas (@viswasrubanraj) October 15, 2026
‘Jailer 2’ की स्टारकास्ट
फिल्म में रजनीकांत के अलावा एस.जे. सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडू, मिथुन चक्रवर्ती, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना मेनन और जतिन सरना जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं मोहनलाल (Mohanlala) और शिवा राजकुमार की वापसी फिल्म को और खास बनाती है. फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है.
ये भी पढे़ं- Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने पिता सलीम के साथ शेयर की तस्वीरें, 'डेल्ही बेली 2' पर बड़ा अपडेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












