Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की चालीसा का पाठ किया जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान नारायण प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की चालीसा का पाठ जरूर करें.
Holi Special Train: होली पर बिहार आने वाले लोगों की टेंशन बढ़ती जा रही है. गरीब रथ, तेजस राजधानी, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हैं. ऐसे में तत्काल टिकट और स्पेशल ट्रेनों का सहारा ही लोगों के पास बच रहा. रेलवे की तरफ से 4 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया.
Ishan Kishan Statement: भारतीय विकेटकीपर बैटर ईशान किशन इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ उनका बदला हुआ अंदाज भी चर्चा में है। भारतीय टीम में वापसी के बाद से उन्होंने लगातार दमदार प्रदर्शन किया और अब वह टीम के पहले पसंदीदा विकेटकीपर-बल्लेबाज बनते दिख रहे। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली और भारत को पावरप्ले में 86 रन के स्कोर तक पहुंचाया था। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी रहा।
यह पारी उस समय आई जब ओपनर अभिषेक शर्मा टीम से बाहर थे। मैच के बाद ईशान किशन ने खुलकर बताया कि उनके करियर में आए बदलाव का बड़ा कारण उनकी सोच और व्यवहार में आया बदलाव है। उन्होंने कहा कि पहले वह हर समय मजाक करते रहते थे, लेकिन अब उन्होंने खुद को ज्यादा संतुलित बना लिया है। ईशान ने कहा, 'पहले मैं 24 घंटे मजाक करता था, अब सिर्फ 2-3 घंटे ही करता हूं।'
मैं अब हर समय मजाक नहीं करता: ईशान ईशान ने यह भी बताया कि अब उनका पूरा ध्यान बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर है, जिससे टीम को फायदा हो। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में आने के बाद उन्होंने मैच से पहले साथियों को मोटिवेट भी किया। हल्के अंदाज में उन्होंने कहा कि खासकर 'गौती भाई' के साथ रहते हुए उन्होंने अपने खेल पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया है।
'अब हर गेंद पर शॉट नहीं लगाने की कोशिश करता' ईशान ने बताया कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को और आसान बना लिया है। अब वह हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की जल्दबाजी नहीं करते, बल्कि सही गेंद का इंतजार करते। नामीबिया के खिलाफ मैच में उन्होंने जेजे स्मिट के एक ओवर में चार छक्के जड़कर अपनी आक्रामकता दिखाई लेकिन साथ ही सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार खिलाड़ी जोश में गलत शॉट खेल बैठते हैं, इसलिए वह अब शांत रहकर गेंद को देखकर खेलने की कोशिश करते। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ डॉट बॉल खेलना भी जरूरी होता है, क्योंकि टीम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते।
ईशान किशन का मानना है कि सही समय पर धैर्य रखना और मौके मिलने पर बड़े शॉट लगाना ही उनकी सफलता का राज है। उनके इस नए अंदाज और दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को भी मजबूती मिली है और फैंस को एक नया, परिपक्व ईशान देखने को मिल रहा है।