Responsive Scrollable Menu

श्रेयस अय्यर बोले-गेंदबाजों ने प्लान पर अमल नहीं किया:होप ने पिच को कठिन बताया, कीमो पॉल ने कहा- यॉर्कर डालने की योजना थी

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को टीम इंडिया की हार पर कहा- भारतीय गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ पर सही तरीके से अमल नहीं किया। यही वह जगह थी, जहां हम थोड़ा पीछे रह गए। अय्यर ने कहा- ‘जब आप 250 रन का पीछा कर रहे हों, तो आपको एक तय तरीके से आगे बढ़ना होता है। मुझे रन चेज के दौरान हमारा रुख पसंद आया।’ हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंडिया को 24 रन से हराया। इससे 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर आ गई। आखिरी और निर्णायक मैच शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। अय्यर ने कहा- वेस्टइंडीज को पिच से थोड़ी मदद मिली अय्यर ने वेस्टइंडीज के प्रदर्शन की तारीफ की। अय्यर ने कहा कि टीम ने अपनी योजनाओं पर अच्छी तरह अमल किया और विकेट से भी उसे थोड़ी मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘गेंद उछल रही थी और उन्होंने फील्ड का भी अच्छी तरह इस्तेमाल किया। उनका एग्जीक्यूशन बिल्कुल सही था।’ अय्यर ने कहा कि आगे भी टीम का रुख वही रहेगा। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम सिर्फ प्लांस को सही तरीके से एग्जीक्यूट करने पर फोकस करेंगे। शाई होप ने पिच को बताया चुनौतीपूर्ण वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 102 रन बनाए। यह सीरीज के चार मैचों में उनका दूसरा शतक है। होप ने कहा कि उप्पल स्टेडियम की पिच के हिसाब से उनकी टीम का स्कोर अच्छा था। उन्होंने बताया कि पिच उम्मीद से ज्यादा धीमी थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि यह अच्छा स्कोर है। हमें लगा था कि पिच बल्लेबाजी के लिए शायद बेहतर होगी।’ होप ने कहा कि नई गेंद से कुछ गेंदें ज्यादा उछल रही थीं, जबकि कुछ नीचे रह रही थीं। शुरुआत में पिच दोहरे व्यवहार वाली थी। उन्होंने कहा, ‘बाद में स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के आने पर सीधी लाइन में शॉट लगाना थोड़ा मुश्किल हो गया।’ कीमो पॉल ने 5 विकेट लेकर भारत की पारी रोकी कीमो पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट लिए और भारत के रन चेज को रोक दिया। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने पिच को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाओं पर अमल किया। पॉल ने कहा, ‘हमारी प्लान यॉर्कर डालने का थी। अगर यह काम नहीं करती, तो विकेट पर गेंद डालनी थी।’ उन्होंने कहा कि पिच ने उनकी टीम की थोड़ी मदद की। धीमी गेंदें पिच पर रुककर आईं, इसलिए बैटर्स को बहुत ज्यादा अनुमान लगाने का मौका नहीं मिला। --------------------------------------- चौथे टी-20 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, होप का शतक; संजू की फिफ्टी काम नहीं आई वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में भारत को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्कर:फुलटॉस डालकर पिच को दोष न दें, कैरेबियाई पेसर की खेल भावना पर सवाल उठाए

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार पर भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘भारत की हार की वजह खराब गेंदबाजी थी, पिच नहीं।’ गावस्कर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने कई फुलटॉस और खराब लेंथ की गेंदें डालीं। उन्होंने कहा कि गेंदबाज अपने प्लान को एक्सिक्यूट नहीं कर पाएं, तो पिच को दोष नहीं दे सकते। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना कि गेंदबाजी में प्लान को सही तरह लागू नहीं करना भारी पड़ा। बुधवार को भारतीय टीम को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 रन से हार मिली। इससे पहले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी बल्लेबाज और गेंद के बीच बेहतर मुकाबला कराने वाली पिचों की मांग कर चुके हैं। गावस्कर ने कहा- बॉलर्स की कमियों के कारण बड़ा स्कोर बना प्लेयर्स ने बताया कि गेंद पिच पर रुककर आ रही थी राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की दोबारा बिछाई गई पिच से गेंदबाजों को कुछ मदद मिली। खिलाड़ियों ने बताया कि गेंद कभी-कभी पिच पर रुककर आई और उछाल भी दिखा। हालांकि, गावस्कर का कहना था कि गेंदबाजों को इन परिस्थितियों का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए था। --------------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

'पानी पहुंचाने-ड्रेसिंग तक न रखें, वो...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर बिहारी क्रिकेट फैंस ने कर डाली बड़ी डिमांड

Public Opinion: क्रिकेट के प्रशंसक भी यह चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को टीम 11 में जगह मिलनी चाहिए. क्योंकि अब तक जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम करती आ रही है. वैसे में वैभव अपने स्थान प्लेइंग इलेवन में पक्का करने को प्रबल दावेदार है. इन सभी बातों को लेकर बिहार के क्रिकेट फैंस क्या सोचते हैं? Sat, 17 Oct 2026 09:37:01 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: महायुद्ध की खबरें LIVE| Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T05:11:39+00:00

Inside Ukrainian offensive pushing Russia back | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T05:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers