Responsive Scrollable Menu

उस्मान तारिक को छोड़ेंगे नहीं ईशान किशन, भारतीय धुरंधर ने मास्टर प्लान कर लिया तैयार, मुकाबले का इंतजार

Ishan Kishan on facing Usman tariq IND vs PAK: ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ तहलका मचाने को तैयार हैं. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद कहा कि टीम पाकिस्तान का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. जब ईशान किशन से उस्मान तारिक की गेंदबाजी का सामना करने को लेकर सवाल पूछा गया तो इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, 'हमने तैयारी पहले ही कर ली है. अब बस बॉल को देखना और अपना नैचुरल गेम खेलना है.'

Continue reading on the app

VIRAL VIDEO: नो हेलमेट एंट्री SP ऑफिस में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज #helmate #policevideo #chalana

VIRAL VIDEO: नो हेलमेट एंट्री SP ऑफिस में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज #helmate #policevideo #chalana news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: Ishan Kishan और Hardik Pandya का तूफान, नामीबिया के सामने 210 रनों का लक्ष्य

सलामी बल्लेबाज इशान किशन और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतक से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बृहस्पतिवार को यहां नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट पर 209रन बनाए। इशान ने 24 गेंद में पांच छक्कों और छह चौकों से 61 रन की पारी खेली जबकि पंड्या ने 28 गेंद में चार छक्कों और इतने ही चौकों से 52 रन बनाए। इशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 79 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई जबकि पंड्या ने शिवम दुबे (23) के साथ 39 गेंद में 81 रन की साझेदारी करके अंतिम ओवरों में रन गति में इजाफा किया।

कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (चार ओवर में 20 रन पर चार विकेट) और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज (चार ओवर में 41 रन पर एक विकेट) की स्पिन जोड़ी ने बीच के ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी करके रन गति पर अंकुश लगाया। भारत ने सात ओवर में एक विकेट पर 104 बना लिए थे लेकिन अंतिम 13 ओवर में टीम 105 रन ही जोड़ सकी। इरास्मस ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद संजू सैमसन (22) ने रूबेन ट्रंपलमैन (बिना विकेट के 38 रन) पर छक्के से खाता खोला और फिर बेन शिकोंगो (41 रन पर एक विकेट) की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया। वह हालांकि शिकोंगो की अगली गेंद को डीप मिडविकेट पर सीधे लॉरेन स्टीनकैंप के हाथों में खेल गए।

इशान ने जेजे स्मिट (50 रन पर एक विकेट) का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया जबकि शिकोंगो की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। तिलक वर्मा ने भी ट्रंपलमैन पर दो चौके मारे। इशान ने छठे ओवर में स्मिट की लगातार गेंदों पर चार छक्के और एक चौके से 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। भारत ने पावर प्ले में एक विकेट पर 86 रन बनाए। तिलक हालांकि 19 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब मैक्स हेइंगो की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर स्टीनकैंप ने उनका कैच टपका दिया। इशान ने हेइंगो की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 6.5 ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया जो पुरुष टी20 विश्व कप में किसी भी टीम का सबसे तेज शतक है। ऑफ स्पिनर इरास्मस ने पहली ही गेंद पर इशान को डीप मिडविकेट पर शिकोंगो के हाथों कैच कराके नामीबिया को बड़ी सफलता दिलाई। इशान ने 24 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और पांच छक्के मारे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 13 गेंद में 12 रन बनाने के बाद बाएं हाथ के स्पिनर बर्नार्ड स्कोल्ट्ज की गेंद पर विकेटकीपर जेन ग्रीन के हाथों स्टंप हो गए। तिलक भी इसके बाद इरास्मस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर स्मिट के हाथों लपके गए जिससे 12वें ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट पर 124 रन हो गया। दुबे और पंड्या ने 15वें ओवर में स्कोल्ट्ज पर एक-एक छक्के के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।

हार्दिक ने शिकोंगो की लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौके मारे। उन्होंने 19वें ओवर में इरास्मस पर छक्के के साथ 27 गेंद में अर्धशतक और टीम के 200 रन पूरे किए। वह हालांकि अगली गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। दुबे अगली गेंद पर रन आउट हुए जबकि इरास्मस ने इसी ओवर में अक्षर पटेल (00) को भी बोल्ड किया। रिंकू सिंह भी एक रन बनाकर स्मिट का शिकार हुए जबकि अर्शदीप सिंह (02) अंतिम गेंद पर रन आउट हुए।

Fri, 13 Feb 2026 09:52:06 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE : देश - दुनिया की खबरें देखिए Sushant Sinha के साथ | Bangladesh Election Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T04:40:14+00:00

Gold Rate Today | Iran की वजह से महंगा होगा सोना-चांदी? #gold #goldrate #goldprice #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T04:35:36+00:00

Rahul Gandhi के बयान पर सिंधिया का पलटवार #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T04:36:11+00:00

NKP | Sushant Sinha: बाबरी बनाकर रहेंगे vs बाबरी तोड़ देंगे... बंगाल से यूपी तक 'बाबरी' पर बवाल! TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T04:30:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers