Responsive Scrollable Menu

ट्रंप ने 2009 के जलवायु निर्धारण को किया रद्द; ईवी और उत्सर्जन संबंधी नियमों पर पड़ेगा असर

न्यूयॉर्क, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2009 में किए गए एक महत्वपूर्ण जलवायु संबंधी फैसले को रद्द करने की घोषणा की है। यही फैसला अब तक अमेरिका में जलवायु नियमों की कानूनी बुनियाद माना जाता था। इसी के आधार पर मोटर वाहनों से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों पर नियम बनाए गए थे और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नीतियां लागू की गई थीं।

ट्रंप ने यह घोषणा व्हाइट हाउस में अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के प्रमुख ली जेल्डिन के साथ की। उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी डीरेगुलेटरी कार्रवाई बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि वे तथाकथित ‘एंडेंजर्मेंट फाइंडिंग’ को खत्म कर रहे हैं। उनके अनुसार यह ओबामा शासनकाल की एक खराब नीति थी, जिसने अमेरिकी ऑटो उद्योग को नुकसान पहुंचाया और उपभोक्ताओं के लिए वाहनों की कीमतें बढ़ा दीं।

साल 2009 में की गई इस ‘ग्रीनहाउस गैस एंडेंजर्मेंट फाइंडिंग’ में कहा गया था कि कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और चार अन्य ग्रीनहाउस गैसें लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए खतरा हैं। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि इसका इस्तेमाल गाड़ियों के एमिशन स्टैंडर्ड और फॉसिल फ्यूल कंपनियों के लिए अपने एमिशन की रिपोर्ट करने की जरूरतों जैसे रेगुलेशन को सही ठहराने के लिए किया गया है।

ट्रंप ने कहा कि यह फैसला न तो तथ्यों पर आधारित था और न ही कानून पर। उनका कहना है कि जीवाश्म ईंधन ने पीढ़ियों तक लाखों लोगों की जान बचाई है और दुनिया भर में अरबों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है।

वहीं, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यही फैसला वाहनों के धुएं और बिजली संयंत्रों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण का आधार था। उन्होंने कहा कि इसे खत्म करने से लोग कम सुरक्षित और कम स्वस्थ होंगे तथा जलवायु परिवर्तन से लड़ना और कठिन हो जाएगा। उनका कहना है कि ऐसा केवल जीवाश्म ईंधन उद्योग को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Valentine's Day 2026 Love Rashifal: क्या वैलेंटाइन डे पर बदलेगा प्यार का अंदाज? टैरो कार्ड्स से जानिए राशियों का लव कार्ड

Valentine's Day 2026 Love Rashifal: वैलेंटाइन डे 2026 आने में अब बस कुछ ही दिन बचा है. इसकी शुरुआत रोज डे से होती है इस दिन टैरो कार्ड्स एक गहरा संदेश देते हैं सच्चाई और ईमानदारी से भरा प्रेम. इस बार प्यार बड़े दिखावे या महंगे तोहफों में नहीं, बल्कि दिल की सच्ची भावनाओं और आत्मा से जुड़ाव में छिपा है। इस वैलेंटाइन डे पर सवाल यह है कि हर राशि को इस समय प्रेम में वास्तव में क्या चाहिए. इसी को देखते हुए प्रत्येक राशि के लिए तीन टैरो कार्ड निकाले गए. चलिए टैरो कार्ड रीडर एवं न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा से जानते हैं इन राशियों का लव कार्ड. 

टैरो कार्ड्स से जानिए राशियों का लव कार्ड 

मेष (नाइट ऑफ वॉन्ड्स)

मेष राशि वालों के लिए वैलेंटाइन डे के दिन दिल रोमांच और जोश से भरे प्यार की चाह रखता है. लेकिन टैरो सावधान करता है कि जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले नुकसानदेह हो सकते हैं. इस समय आपको ऐसे साथी की ज़रूरत है जो आपके उत्साह के साथ स्थिरता भी दे. प्यार आपको थकाए नहीं, बल्कि ऊर्जा दे.

वृषभ (द एम्प्रेस)

टैरो कार्ड रीडर एवं न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा के अनुसार, वृषभ राशि को इस समय सुरक्षित और स्नेह से भरे प्रेम की ज़रूरत है. एम्प्रेस कार्ड बताता है कि भावनात्मक और शारीरिक अपनापन बहुत जरूरी है. गले लगना, हाथ थामना और प्यार जताना रिश्ते को मजबूत बनाएगा. प्यार तभी बढ़ता है जब आप खुद को स्वीकार महसूस करते हैं.

मिथुन (द लवर्स – उल्टा)

मिथुन राशि इस समय उलझन में है. बहुत सारी राय और संकेत आपको भ्रमित कर रहे हैं. जरूरत है अपने दिल की बात साफ़ तौर पर समझने की. भावनाओं को केवल सोचने के बजाय महसूस करें. जब दिल और दिमाग एक साथ चलेंगे, तब सही निर्णय मिलेगा.

कर्क (द मून)

कर्क राशि की पुरानी भावनाएँ अब सामने आ सकती हैं. द मून कार्ड कहता है कि डर के बावजूद अपनी भावनाएं व्यक्त करना जरूरी है. प्यार में भरोसा तभी करें जब अंदर से सुकून महसूस हो. सच्चा प्रेम हमेशा सुरक्षित महसूस कराता है.

सिंह (स्ट्रेंथ)

सिंह राशि के लिए यह समय भावनात्मक मजबूती दिखाने का है. असली ताकत प्यार से भरे व्यवहार में होती है, न कि अहंकार में. ऐसे रिश्ते चुनें जहा आपको आपके दिल के लिए सराहा जाए, न कि केवल आपकी बाहरी छवि के लिए.

कन्या (द हर्मिट)

कन्या राशि को इस समय खुद के साथ समय बिताने की ज़रूरत है. रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश में आप खुद को भूल गए हैं. थोड़ी दूरी और एकांत आपको मानसिक शांति देगा. जब प्यार लौटे, तो वह बिना दबाव के आए.

तुला (जस्टिस)

तुला राशि के लिए संतुलन बहुत जरूरी है. रिश्ते में बराबरी और सम्मान होना चाहिए. अगर प्यार में असमानता महसूस हो रही है, तो सीमाएं तय करें. वैलेंटाइन डे 2026 में वही रिश्ता चुनें जो आपको सम्मान दे.

वृश्चिक (डेथ)

टैरो कार्ड रीडर एवं न्यूमरोलॉजिस्ट पूजा वर्मा बताती है कि यह कार्ड डराने वाला लग सकता है, लेकिन यह बदलाव का संकेत है. पुराने रिश्तों के दर्द को छोड़ना जरूरी है. जब पुरानी भावनाएँ खत्म होंगी, तभी नया प्यार जगह बना पाएगा. इस वैलेंटाइन डे पर भावनात्मक मुक्त होना सबसे बड़ा तोहफा होगा.

धनु (टेम्परेंस)

धनु राशि को इस समय धैर्य रखना चाहिए. प्यार को समय दें और संतुलन बनाए रखें. थोड़ी आज़ादी छोड़कर रिश्ते में गहराई लाना जरूरी है. प्यार को अपनी रफ्तार से बढ़ने दें.

मकर (द एम्परर)

मकर राशि अक्सर हर चीज को नियंत्रण में रखना चाहती है, लेकिन प्यार नियंत्रण से नहीं, भावनाओं से बढ़ता है. इस वैलेंटाइन डे पर दूसरों को सहारा देने के साथ खुद भी सहारा लेना सीखें. यही सच्चा जुड़ाव है.

कुंभ (द स्टार)

कुंभ राशि के लिए उम्मीद लौट रही है. बीते अनुभवों ने आपको निराश किया हो, लेकिन अब प्रेम की नई शुरुआत संभव है. विश्वास रखें कि सही इंसान आपकी जिंदगी में प्रवेश करने वाला है.

मीन (द हाई प्रीस्टेस)

मीन राशि के लिए अपनी अंतर्ज्ञान पर भरोसा करना सबसे जरूरी है. हर बात को समझने या परखने की कोशिश न करें. प्यार को दिल से महसूस करें. जब कुछ अंदर से सही लगे, वही सच्चा प्रेम होता है.

यह भी पढ़ें: Mahashivratri Vastu Upay 2026: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाया जल दूर करेगा घर का वास्तु दोष, जानें सही विधि

Continue reading on the app

  Sports

'रांची क्यों छोड़ूं?', धोनी का दिल छू लेने वाला जवाब, 20 साल बाद भी नहीं छोड़ा घर, बोले-'मैं यहां बहुत खुश हूं'

Mahendra Singh Dhoni News : महेंद्र सिंह धोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि रांची की सादगी, शांति और अपनापन उन्हें महानगरों की भागदौड़ से दूर रखता है. इसलिए उन्होंने रांची को कभी नहीं छोड़ा. यहां की जिंगदी बहुत शांति और सुकून वाली है. Fri, 13 Feb 2026 09:38:20 +0530

  Videos
See all

Delhi Muder Case Update: पीरागढ़ी मर्डर केस में ‘जिन्न’ कहां से आया? पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T04:04:27+00:00

Rahul Gandhi Big Breaking News LIVE : जेल जाएंगे राहुल गांधी या रद्द होगी सदस्यता ? |BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T04:02:07+00:00

Rajpal Yadav News Live | राजपाल कितने दिन जेल में..बॉलीवुड से कितनी रकम आई ? | Bollywood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T04:05:14+00:00

Meerut Hindu Mahapanchayat: हिंदू लड़की से मुस्लिम लड़के की शादी पर बवाल! Hindu Muslim | Ganga Nagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T04:07:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers