Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: यूपी के मैनपुरी में कपड़ों के तीन शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जलकर राख

Breaking News Today Live Updates: आज 15 अक्टूबर 2026 और दिन गुरुवार है. दिल्ली समेत उत्तर भारत का मौसम तेजी से बदल रहा है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन शाम के समय अभी भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए 3350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वहीं सुप्रीम कोर्ट आज इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगा. इन याचिका के जरिए चुनाव आयोग के फैसलों को चुनौती दी गई है, साथ ही देशभर में SIR पर रोक लगाने की मांग की गई है. CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी.

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे, जहां वे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे. जबकि एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में परिवार और 'मनसा एक्शन कमेटी' ने आज सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक 'पंजाब बंद' का आह्वान किया है. जिसे बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और सांसद अमृतपाल की पार्टी 'वारिस पंजाब दे' ने अपना समर्थन दिया है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

  Sports

जिम्मेदारी लेनी होगी! वेस्टइंडीज के खिलाफ हार पर भड़के सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की लगाई क्लास

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में मिली हार के बाद कहा कि बल्लेबाजों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में 24 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. सीरीज का आखिरी मैच में बेंगलुरु में खेला जाएगा जो निर्णायक हो गया है. Thu, 15 Oct 2026 14:00:18 +0530

  Videos
See all

Imran Khan Gets Leave India Notice: Amir Khan के भांजे एक्टर इमरान को भारत छोड़ने का आदेश | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:30:30+00:00

Jio IPO 2026: क्या IPO से होगी बंपर कमाई? निवेश से पहले जान लें ये बात! | Reliance Jio IPO #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T08:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers