Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 15 October 2026: शारदीय नवरात्रि का आज पांचवां दिन, करें स्कंदमाता का पूजन, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज यानी 15 अक्टूबर 2026 को गुरुवार के दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 12 जातकों पर मां स्कंदमाता का आशीर्वाद बना रहेगा. पंचांग के अनुसार, आज पूरे दिन पंचमी तिथि है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है. चलिए आज के पंचांग में पढ़ते हैं शुभ-अशुभ मुहूर्त.

पढ़ें आज का पंचांग 15 अक्टूबर 2026 

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 15 अक्टूबर 2026
  • दिन- गुरुवार
  • तिथि- पंचमी
  • नक्षत्र- ज्येष्ठा 
  • सूर्योदय- सुबह 6:21 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 5:52 बजे 
  • करण- बव, बालव
  • चंद्रमा- वृश्चिक राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:43 से दोपहर 12:29 तक
  • राहुकाल- 1:33 से दोपहर 2:59 तक
  • दिशा शूल- दक्षिण
  • दिशा शूल उपाय- घर से दही या जीरा खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 06:21 पर हुआ है.
  • सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 52 मिनट पर होगा.
  • चंद्रोदय- 15 अक्टूबर सुबह 10:31 बजे पर होगा.
  • चंद्र अस्त- 15 अक्टूबर को शाम 09:10 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:51 मिनट से सुबह 05:39 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:43 से लेकर दोपहर 12:29 मिनट तक
  • अमृत काल- शाम 08:58 बजे से रात 10:45 मिनट तक

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल- दोपहर 01 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12:29 बजे तक
  • यम गण्डक- सुबह 06:27 मिनट से सुबह 07:53 मिनट तक
  • गुलिक काल- सुबह 09:20 मिनट से सुबह 10:46 बजे तक
  • आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 10:17 मिनट से सुबह 11:03 मिनट तक और दोपहर 02:53 बजे से दोपहर 03:39 बजे तक

आज के व्रत

ललिता पंचमी

स्कंदमाता के नुस्खे 

  • मां स्कंदमाता नवरात्रि के पांचवें दिन पूजी जाती हैं. उन्हें मातृत्व, करुणा, सुख-शांति और संतान के कल्याण से जोड़ा जाता है. उनकी कृपा पाने के लिए श्रद्धा से की गई सरल और सात्त्विक पूजा पर्याप्त मानी जाती है.
  • मां स्कंदमाता की कृपा पाने के लिए सुबह स्नान करके पूजा करें. स्वच्छ होकर पूजा स्थान पर मां स्कंदमाता की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें. घी का दीपक जलाएं और धूप करें.
  • मां को सफेद फूल, पीले फूल या कमल अर्पित कर सकते हैं. उपलब्धता के अनुसार फूल चढ़ाएं, सामग्री से अधिक श्रद्धा महत्वपूर्ण है.
  • मां स्कंदमाता को केला अर्पित करना शुभ माना जाता है. इसके साथ दूध, खीर या अन्य सात्त्विक मिठाई भी भोग में रख सकते हैं.
  • ऊं देवी स्कन्दमात्रे नमः. इस मंत्र का 108 बार जाप करें. 

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में प्लेन क्रैश, 6 की मौत:पायलट का आखिरी मैसेज था- पंखों पर बर्फ जम रही, ऊंचाई घटाने की परमिशन दें

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में मंगलवार रात विमान हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे से पहले पायलट ने पंखों पर बर्फ जमने की सूचना दी थी। छह सीटों वाला सिंगल-इंजन विमान केनोशा से मेनोमोनी जा रहा था। यह विमान रात करीब 10 बजे डेलोना टाउन में मिरर लेक स्टेट पार्क के पास जंगल में गिरा। हादसे के समय इलाके में बारिश हो रही थी और गरज-चमक वाला तूफान गुजर रहा था। विंग्स पर बर्फ जमना एविएशन (हवाई यात्रा) के लिए एक बड़ा खतरा है, क्योंकि बर्फ की एक पतली परत भी प्लेन को हवा में बनाए रखने में मुश्किल पैदा कर सकती है। पायलट ने 24,000 फीट ऊंचाई पर बर्फ जमने की जानकारी दी थी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के मुताबिक, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को पंखों पर बर्फ जमने की जानकारी दी थी। उस समय पाइपर PA-46 विमान 24,000 फीट यानी 7,315 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। पायलट ने विमान को नीचे लाने की अनुमति मांगी थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को नीचे आने की अनुमति दी। इसके बाद विमान दाईं ओर नीचे उतरने वाले मोड़ में गया। NTSB ने बताया कि यह मोड़ लगातार तेज होता गया। इसके बाद विमान से संपर्क और उसके डेटा की ट्रैकिंग बंद हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में जमीन पर मौजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हादसे में कोई इमारत या अन्य ढांचा भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। विस्कॉन्सिन डेल्स में बड़ी संख्या में पर्यटक आते है हादसा विस्कॉन्सिन डेल्स से लगभग 10 मील (16 किलोमीटर) पश्चिम में हुआ था। यह शहर बड़ी संख्या में वॉटरपार्क्स होने की वजह से 'दुनिया की वॉटरपार्क राजधानी' कहलाता है। राज्य के पर्यटन अधिकारियों के अनुसार, 2025 में इस इलाके में 50 लाख से ज़्यादा पर्यटक आए थे।

Continue reading on the app

  Sports

उसे बर्बाद मत करो... वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर भड़के कृष्णमाचारी श्रीकांत, टीम मैनेजमेंट को दे डाली नसीहत

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी निराशा जाहिर की है. श्रीकांत का मानना है कि वैभव को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के कारण उनके आत्मविश्वास में कमी आएगी. श्रीकांत का मानना है कि वैभव को लगातार मौका मिलना चाहिए. Thu, 15 Oct 2026 07:28:02 +0530

  Videos
See all

Pakistan News क्या पाकिस्तान में नाक काटने का कंपटीशन चल रहा है? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T02:13:07+00:00

Asaduddin Owaisi on SIR: SIR विवाद पर गजब भड़के असदुद्दीन ओवैसी | #shorts #sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T02:14:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers