पिता ने 2 साल के बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया:हत्या के सबूत मिटाने शव दफनाया; अकेले परवरिश नहीं करना चाहता था
गुजरात के वाव-थराद जिले में एक व्यक्ति ने अपने 2 साल के बेटे पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्चे को बोझ मानता था। घटना मंगलवार को जिले के सुईगाम तालुका में हुई। आरोपी अशोक रावल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रावल ने बच्चे को आग लगाने के बाद अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पत्नी बाद मायके में रह रही थी वाव-थराद के पुलिस अधीक्षक सीजे तेरैया ने बताया कि रावल की पत्नी वैवाहिक विवाद के बाद अपने मायके में रह रही थी। रावल पिछले तीन महीने से सुईगाम में अपने बेटे के साथ रह रहा था। पुलिस ने बताया कि रावल अकेले बच्चे की परवरिश नहीं करना चाहता था। वह बेटे को अपने लिए बोझ मानता था। इसी वजह से उसने बच्चे पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इसके बाद वह बच्चे को अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।
नवरात्रि का पांचवा दिन आज: मां स्कंदमाता का मंत्र, कवच, आरती, सुबह-शाम का मुहूर्त
Navratri Day 6 2026 Maa Skandamata Pooja : शारदीय नवरात्रि की पञ्चमी तिथि देवी स्कंदमाता को समर्पित है। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना का विधान है। मां की आराधना से भक्तों को शांति, समृद्धि और पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan









