होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया:जहाज में ब्लास्ट के बाद आग लगी; 10 दिन में अब तक 13 घटनाएं
होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा गया। इसके बाद जहाज में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने जहाज की पहचान और वह किस देश का है यह नहीं बताया। रॉयटर्स के मुताबिक, 28 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच होर्मुज स्ट्रेट के आसपास तेल, लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) ले जाने वाले टैंकरों से जुड़ी 13 घटनाएं हुईं। अमेरिका बोला- ईरान समुद्री रास्तों पर मौजूदगी बनाए रखना चाहता है अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले जॉइंट मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन सेंटर (JMIC) ने रविवार को कहा कि होर्मुज में ऐसी गतिविधियां जारी हैं। उन्होंने कहा, 'इन गतिविधियों से पता चलता है कि ईरान समुद्री रास्तों पर अपनी मौजूदगी बनाए रखना चाहता है और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर दबाव बनाए रखना चाहता है।' 6 अक्टूबर: व्यापारिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय जख्मी भारत ने 6 अक्टूबर को ओमान के पास होर्मुज स्ट्रेट में पनामा के झंडे वाले व्यापारिक जहाज पर हमले की निंदा की थी। हमले में 12 क्रू मेंबर घायल हुए थे, जिनमें 11 भारतीय थे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जहाज एमटी ऑन पीस ओमान के तट से गुजर रहा था। इसी दौरान उस पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। जहाज पर कुल 19 लोग सवार थे। इनमें 17 भारतीय नागरिक थे। ओमानी अधिकारियों की मदद से घायलों को निकालकर ओमान के खासाब में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फरवरी से अब तक होर्मुज में हमलो में 100 से ज्यादा भारतीय नाविक प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, इन हमलों में 11 भारतीय नाविकों की जान गई। खाड़ी क्षेत्र में 4,500 से ज्यादा भारतीय नाविक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 29 सितंबर को बताया था कि फारस की खाड़ी और आसपास के इलाके में अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर 4,500 से ज्यादा भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में 6 भारत-झंडे वाले कमर्शियल जहाज मौजूद हैं। इसके अलावा 6 विदेशी झंडे वाले जहाज भी भारत के लिए सामान लेकर चल रहे हैं। इन 12 जहाजों पर करीब 163 भारतीय नाविक सवार हैं। जायसवाल के मुताबिक, भारत का शिपिंग मंत्रालय इन जहाजों की आवाजाही पर नजर रख रहा है। भारतीय दूतावासों और स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर नाविकों की सुरक्षा और उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर भारतीय मिशन उनकी मदद के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भी भारत ने उठाया था मुद्दा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में कमर्शियल जहाजों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट, रेड सी और ब्लैक सी में जहाजों और नाविकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने इन हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए कहा था कि ऐसी हिंसा और जान का नुकसान रुकना चाहिए। इसके अगले दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के बयान में भी जयशंकर ने कहा कि समुद्र में बढ़ते नए खतरे पहले से मौजूद जमीनी संकट को और गंभीर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाड़ी और दूसरे समुद्री रास्तों पर हुए हमलों में भारतीय और अन्य देशों के नाविकों की जान गई है। भारत ने तनाव कम करने, संयम बरतने और कमर्शियल जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की अपील की। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारतीय नाविकों वाले जहाज पर 48 घंटे में तीसरा हमला:ब्लैक सी में 2 हमले, यूक्रेनी ड्रोन तेल टैंकर से टकराया; होर्मुज में भी 1 जहाज पर अटैक रूस के ब्लैक सी तट के पास एक तेल टैंकर पर समुद्री ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद टैंकर में आग लग गई। टैंकर पर 23 लोगों का क्रू था। सभी भारतीय नागरिक थे और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
साइबर लिटरेसी- ‘मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो स्कैम’ से सावधान:अश्लील फोटो वायरल की धमकी मिले तो क्या करें, फोटो कैसे हटवाएं?
सोचिए, एक दिन आपके फोन पर आपकी ही अश्लील तस्वीर या वीडियो आ जाए, जिसे आपने कभी बनाया ही नहीं। AI के यूज से ऐसा संभव है। साइबर ठग लोगों की तस्वीरें उठाकर फर्जी अश्लील कंटेंट तैयार कर रहे हैं और फिर बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। पिछले दिनों कर्नाटक के मंगलुरु से ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां स्कैमर्स ने AI की मदद से 19 साल के एक युवक की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसकी अश्लील फोटो बनाई। फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5.24 लाख रुपए ठग लिए। ऐसी तस्वीरों को मॉर्फ्ड फोटो कहते हैं। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में ‘मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो स्कैम’ के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट– राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो का क्या मतलब है? जवाब- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो वह फर्जी तस्वीर या वीडियो होता है, जिसे किसी व्यक्ति की असली फोटो या वीडियो में छेड़छाड़ करके बनाया जाता है। यह देखने में असली लगता है, लेकिन सच नहीं होता। इसमें- सवाल- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो कैसे बनाए जाते हैं? जवाब- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो बनाने के लिए कई तरह की एडिटिंग और AI टेक्नीक का यूज किया जाता है। इनमें ये प्रमुख तरीके हैं- फोटो एडिटिंग: किसी फोटो में चेहरा, शरीर, बैकग्राउंड या अन्य हिस्सों को बदल दिया जाता है। फेस स्वैप: एक व्यक्ति का चेहरा दूसरे व्यक्ति की फोटो या वीडियो पर लगा दिया जाता है। डीपफेक AI: AI की मदद से चेहरे के हाव-भाव, होंठों की गतिविधि और आवाज तक बदली जा सकती है। AI इमेज/वीडियो जनरेशन: किसी फोटो या टेक्स्ट के आधार पर पूरी तरह नई फर्जी तस्वीर या वीडियो बनाई जा सकती है। वीडियो मैनिपुलेशन: असली वीडियो में बदलाव करके ऐसा दिखाया जा सकता है, जो वास्तव में हुआ ही नहीं हो। सवाल- ठग मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो के सहारे किस तरह के फ्रॉड कर सकते हैं? जवाब- ठग मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो से कई तरह की ठगी को अंजाम दे सकते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या लोगों की अपनी गलतियों की वजह से भी उनके मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो बनने की संभावना होती है? जवाब- हां, कई बार जाने-अनजाने में की गई कुछ ऑनलाइन एक्टिविटीज जोखिम बढ़ा सकती हैं, जैसेकि- सवाल- अगर कोई मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी दे तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लें। ब्लैकमेलर के दबाव में आकर पैसे न दें। तत्काल कुछ कदम उठाएं- सवाल- अश्लील मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो की शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- शिकायत करने के लिए आपके पास कौन-से सबूत होने चाहिए? जवाब- अश्लील मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो की शिकायत करते समय ये डिजिटल सबूत साथ रखें- सवाल- मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले या उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है? जवाब- मामले के आधार पर ‘IT Act’ की अलग-अलग धाराओं और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई हो सकती है। उदाहरण के लिए- सवाल- अगर कोई आपकी अश्लील मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दे तो उसे हटवाने के लिए क्या करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- इसका सही तरीका ग्राफिक में देखिए- सवाल- सोशल मीडिया पर रिपोर्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अगर कंटेंट हटाने के बाद ठग फिर से नई ID बनाकर फोटो/वीडियो पोस्ट करे तो क्या करें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- अश्लील मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो के खतरे से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- अपनी फोटो-वीडियो के गलत इस्तेमाल का रिस्क कम करने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ सावधानियां बरतें। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- फोन और इंटरनेट का जिम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- **************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ………………… ये खबर भी पढ़ें साइबर लिटरेसी- गूगल रिव्यू के नाम पर स्कैम: युवक के 7 लाख ठगे, घर बैठे कमाई के झांसे में न आएं, जानें स्कैम से कैसे बचें? पिछले दिनों भोपाल के एक 29 साल के युवक के साथ ठगी की वारदात हुई। स्कैमर्स ने ‘गूगल रिव्यू’ से कमाई के नाम पर उससे कई लाख ठग लिए। ठगों ने पहले टेलीग्राम पर संपर्क किया और गूगल रिव्यू देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया। ये खबर भी पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











