पटना में छात्रों का प्रदर्शन- वाटर कैनन पर डांस:सड़कों पर लेटे, उठाकर ले गई पुलिस, बैरिकेडिंग तोड़ी; CM हाउस घेरने निकले थे
पटना में छात्र पेपर लीक और रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले हैं। इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच हल्की झड़प हुई। यहां पहुंचते ही छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने यहां छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। स्टूडेंट्स वाटर कैनन पर डांस करने लगे। कुछ छात्र सड़क पर बैठ गए। पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें उठाकर वहां से हटाया। प्रदर्शन के दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी सड़क पर लेट गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम छात्रों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए। इस प्रदर्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों पर गोली चली क्या हुआ। कुछ नहीं किया गया। PM मोदी और अमित शाह का इस्तीफा होने तक लड़ाई जारी रहेगी। इससे पहले पुलिस ने सभी को जेपी गोलबंर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका था। छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई पुलिस ने सभी छात्रों को समझाया, लेकिन वे पीछे नहीं हटे। खबर से जुड़े हाईलाइट्स छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… प्रदर्शन में शामिल नेताओं की तस्वीरें छात्र बोले- बेहतर भविष्य के लिए गोली खाने को तैयार हैं प्रदर्शन में शामिल छात्र ने कहा कि मीडिया हमारी मांग नहीं उठाती है। छात्र जो सड़क पर खड़ा है, धूप में मर रहा है। न हम चेहरे से आतंकवादी है, न हरकतों से, न ही पेशे से। लेकिन फिर भी हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। जबकि अभी बांकीपुर उपचुनाव जीतने वाले प्रशांत किशोर ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। हमारी कहां सुनवाई होगी बता दीजिए प्रदर्शन में ये संगठन शामिल हैं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बैनर तले छात्र सड़क पर उतरे हैं। आंदोलन को युवा कांग्रेस, एआईएसएफ, छात्र राजद, एसएफआई, डीवाईएफआई, द ग्रेट भीम आर्मी, सोशल जस्टिस आर्मी, एआईडीएसओ,द सोशलिस्ट, एआईडीवाईओ का भी समर्थन है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य छात्र नेताओं ने पूरे प्रदेश के युवाओं और परीक्षार्थियों से इस बड़े प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों की स्थिति चिंताजनक है। पुलिस की बर्बरता पर कांग्रेस ने तैयार की रिपोर्ट बीते दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की आंच बिहार में भी देखने को मिली थी। पेपर लीक को लेकर पूरे बिहार में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई छात्रों को डिटेन करके जेल भेजा गया, पुलिस ने गोलियां भी चलाई थीं, कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे। इस पूरी घटना को लेकर कांग्रेस ने फैक्ट फाइनडिंग पैनल बनाई है। कांग्रेस ने रिपोर्ट कार्ड तैयार करके आलाकमान को भेज दिया है। यह पैनल 6 जिले- जहानाबाद, भागलपुर, पूर्णिया, पटना, सीवान और दरभंगा के लिए बनाया गया है। छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
आपका भी WhatsApp अकाउंट हो सकता है बैन! ये एक गलती और हमेशा के लिए लग जाएगा प्रतिबन्ध, जानें बचने का तरीका
आपका भी WhatsApp अकाउंट हो सकता है बैन! ये एक गलती और हमेशा के लिए लग जाएगा प्रतिबन्ध, जानें बचने का तरीका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama
























