Responsive Scrollable Menu

MP छात्रसंघ चुनाव: हाईकोर्ट के हस्तक्षेप पर उमंग सिंघार ने जताया आभार, बीजेपी पर छात्रों के अधिकार छीनने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की कार्रवाई का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लाखों छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वह हाईकोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भाजपा सरकार ने पिछले नौ वर्षों तक छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष छात्रों से चुनाव शुल्क वसूला जाता रहा, लेकिन उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि जब हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा तब सरकार को अदालत के समक्ष सितंबर में छात्रसंघ चुनाव कराने का आश्वासन देना पड़ा।

उमंग सिंघार ने बीजेपी पर लगाए आरोप

उमंग सिंघार ने कहा है कि भाजपा सरकार युवाओं की आवाज़ से डरती है, इसलिए लोकतंत्र की पहली पाठशाला माने जाने वाले विश्वविद्यालयों में छात्र नेतृत्व को कमजोर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एमपी में नौ साल तक युवाओं की आवाज़ दबाने की कोशिश की गई, लेकिन नई पीढ़ी जेन ज़ी अपने अधिकारों के प्रति बेहद जागरूक है और अब किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में अधिकार किसी सरकार की कृपा से नहीं, बल्कि संविधान से मिलते हैं। प्रदेश का युवा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सजग है और छात्रसंघ चुनाव समय पर कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

क्या है मामला

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में कई वर्षों से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने का मुद्दा उठाया गया था। याचिका में यह भी कहा गया कि छात्रों से चुनाव मद में शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन चुनाव नहीं कराए जा रहे। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा, जिसके बाद सरकार ने अदालत को बताया कि प्रदेश में आगामी सितंबर में छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है।

Continue reading on the app

डरावने मोड़, दहशत भरी दुनिया; रीढ़ की हड्डी में सिहरन पैदा करने वाली 6 फिल्में, इस वीकेंड अपने वॉच लिस्ट में करें शामिल

अगर आप इस वीकेंड कुछ अलग और रोमांचक देखना चाहते हैं, ताकि लंबे काम के हफ्ते का स्ट्रेस और थकान दूर हो सके, तो हॉरर फिल्मों की दुनिया में जाना सबसे अच्छा ऑप्शन है. रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां, रहस्यमयी खामोशी और अचानक आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखते हैं. इस आर्टिकल में हम आपके लिए 6 ऐसी बेहतरीन हॉरर फिल्मों की लिस्ट लाए हैं, जो अपनी अनोखी कहानी और डरावने माहौल से आपकी रोंगटे खड़े कर देंगी. अगर आप इस वीकेंड एक डरावनी फिल्म का मजा लेना चाहते हैं, तो इन्हें तुरंत अपनी वॉचलिस्ट में डाल लें.

Continue reading on the app

  Sports

T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में एक अहम बदलाव किया गया है। पूर्व असम और रेलवेज खिलाड़ी शुभदीप घोष को टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। वह टी. दिलीप की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, जिम्बाब्वे दौरे के बाद टी. दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।

बता दें कि शुभदीप घोष की पहली जिम्मेदारी अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी। भारतीय टीम इस दौरे के साथ नए सहयोगी स्टाफ के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का फायदा खिलाड़ियों के क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मिलेगा।

57 वर्षीय शुभदीप घोष ने वर्ष 1994 से 2004 के बीच 17 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने असम और रेलवेज का प्रतिनिधित्व किया। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और कई स्तरों पर सफलतापूर्वक काम किया।

गौरतलब है कि शुभदीप घोष असम की वरिष्ठ पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह भारत ए टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अलग-अलग आयु वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं। उनके पास खिलाड़ियों के कौशल विकास और क्षेत्ररक्षण प्रशिक्षण का लंबा अनुभव है।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी सेवाएं दी हैं। शुभदीप घोष दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया और आधुनिक क्षेत्ररक्षण तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, शुभदीप घोष की नियुक्ति के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी स्टाफ का स्वरूप भी लगभग पूरा हो गया है। बल्लेबाजी कोच के रूप में सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मॉर्कल पहले से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं रयान टेन डोशेटे और टी. दिलीप के जाने के बाद शुभदीप घोष टीम से जुड़ने वाले नए सदस्य बने।

असम क्रिकेट संघ ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई है। संघ ने अपने बयान में कहा कि शुभदीप घोष ने विभिन्न भारतीय टीमों के साथ काम करते हुए अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से मजबूत पहचान बनाई है। संघ के अनुसार, यह उपलब्धि पूरे असम के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है और इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों तथा उभरते कोचों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

जानकारों का मानना है कि भारतीय टीम में क्षेत्ररक्षण का स्तर लगातार बेहतर हुआ है और शुभदीप घोष के अनुभव से इस विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में श्रीलंका दौरे से शुरू होने वाला उनका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा हैं।
Tue, 04 Aug 2026 21:48:44 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की खबरें | CM Dhami | Kanwar Yatra | Weather Update | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:45:10+00:00

Police custody में Udayanidhi Stalin | #UdayanidhiStalin #DMK #Vijay #TVK #thalapathyvijay #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:40:03+00:00

CM Devendra Fadnavis मुंबई पुलिस में ₹6.41 करोड़ के सैलरी घोटाले पर क्या बोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:34:59+00:00

Breaking News: छलका पूर्व CM Mamata Banerjee का दर्द | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:41:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers