Responsive Scrollable Menu

IND vs NAM: हार्दिक पांड्या और ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी, दिल्ली मैच में भारत ने नामीबिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य

India vs Namibia: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली. जबकि हार्दिक पांड्या 52 रन बनाए.

ईशान किशन ने खेली 61 रनों की पारी 

टीम इंडिया के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरें. संजू ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. उन्होंने 8 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली. इसके बाद ईशान किशन एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 24 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली. इस ईशान के बल्ले से 5 छक्का और 6 चौका निकला. 

कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर पाए और 13 गेंद पर 12 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद तिलक वर्मा के रूप में भारत ने चौथा विकेट गंवाया. तिलक वर्मा 21 गेंद पर 25 रन बनाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

नामीबिया की प्लेइंग 11: लॉरेन स्टीनकैंप, जनवरी फ्राइलिनक, जनवरी निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो.

यह भी पढ़ें:  IND vs NAM: संजू सैमसन को 11 साल बाद मिली ये खुशी, दिल्ली में एक बड़ा सपना हुआ पूरा

Continue reading on the app

Toll Tax Rule: 15 फरवरी से इन टोल पर नहीं देना होगा टैक्स, नितिन गडकरी ने नियमों में किया बदलाव

Toll Tax Rule: देशभर में तेजी से बन रहे एक्सप्रेसवे ने लंबी दूरी की यात्रा को आसान और तेज बना दिया है. सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार निवेश कर रही है. लेकिन अब तक यात्रियों की एक बड़ी शिकायत यह थी कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह तैयार न होने के बावजूद उनसे पूरा और कई बार ज्यादा टोल वसूला जाता था. अब सरकार ने इस व्यवस्था में अहम बदलाव किया है. नितिन गडकरी ने बताया कि अब ऐसे टोल पर किसी भी यात्री टैक्स नहीं चुकाना होगा जो अधूरा है. 

अधूरे प्रोजेक्ट पर नहीं वसूला जाएगा प्रीमियम टोल

नए नियम के तहत यदि कोई नेशनल एक्सप्रेसवे “एंड-टू-एंड” पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है, तो उसके खुले हिस्से पर एक्सप्रेसवे की प्रीमियम दर से टोल नहीं लिया जाएगा. ऐसे मामलों में केवल नेशनल हाईवे की सामान्य दर से ही शुल्क वसूला जाएगा.

क्या था पहले नियम

बता दें कि इससे पहले नियम यह था कि एक्सप्रेसवे घोषित होते ही उस पर 25 प्रतिशत तक अधिक टोल लिया जा सकता था, भले ही सड़क का कुछ हिस्सा निर्माणाधीन हो. इससे यात्रियों को असुविधा के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता था.

नियमों में संशोधन से मिली राहत

सरकार ने यह बदलाव नेशनल हाईवे फीस (दर निर्धारण और वसूली) नियम, 2008 में संशोधन करके किया है. नए प्रावधान के अनुसार, जब तक एक्सप्रेसवे पूरी लंबाई में चालू नहीं हो जाता, तब तक उसे प्रीमियम श्रेणी में नहीं माना जाएगा.

यह नियम 15 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा. यह व्यवस्था एक वर्ष तक या संबंधित एक्सप्रेसवे के पूर्ण रूप से चालू होने तक लागू रहेगी जो भी पहले हो.

यात्रियों और ट्रैफिक प्रबंधन को फायदा

सरकार का मानना है कि इस फैसले से लोग अधूरे लेकिन चालू हिस्सों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित होंगे. अभी तक कई वाहन चालक अतिरिक्त टोल से बचने के लिए पुराने राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल करते थे, जिससे वहां भीड़ और जाम की समस्या बढ़ जाती थी.

नई व्यवस्था से ट्रैफिक का संतुलित वितरण संभव होगा, जिससे यात्रा समय कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी। जाम घटने से प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है.

पारदर्शिता की दिशा में कदम

विशेषज्ञों का कहना है कि यह निर्णय टोल वसूली व्यवस्था में पारदर्शिता और न्यायसंगतता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का दबाव भी बढ़ेगा, क्योंकि प्रीमियम टोल की अनुमति तभी मिलेगी जब सड़क पूरी तरह तैयार होगी.

कुल मिलाकर, 15 फरवरी से लागू होने वाला यह बदलाव लाखों दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी तय करने वालों के लिए राहत भरी खबर है, जो अधूरी सड़कों पर पूरा शुल्क चुकाने को लेकर लंबे समय से असंतोष जता रहे थे.

Continue reading on the app

  Sports

जिसे IPL में किसी ने नहीं खरीदा, वह बन गया पाकिस्तान सुपर लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी

Steve Smith PSL Auction 2026: ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक स्टीव स्मिथ को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था. एक भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई थी. ये बात स्मिथ के कद के खिलाड़ी के लिए किसी अपमान से कम नहीं थी. अब इसी ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड को पाकिस्तान सुपर लीग में 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की रिकॉर्ड बोली में खरीदा गया है. Fri, 13 Feb 2026 00:32:11 +0530

  Videos
See all

Could China cutting CO2 be good news for the planet? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T19:13:02+00:00

Russia Oil Trade News : ट्रेड डील के बीच रूस-भारत संबंधों पर बड़ा अपडेट ! US India Deal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T19:00:17+00:00

Kanpur Lamborghini Case : लैंबोर्गिनी केस में दोषी कौन? | Shivam Mishra | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T18:40:01+00:00

CM Yogi X Cover Image : योगी का 'ब्रह्मोस' अवतार ! | Breaking News | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T18:50:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers