Responsive Scrollable Menu

कितना खतरनाक है चेक बाउंस, आपके साथ क्या-क्या हो सकता है?

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव करीब 15 साल पुराने चेक बाउंस मामले में सलाखों के पीछे पहुंचे हैं। बता दें कि जब कोई व्यक्ति भुगतान के लिए चेक बैंक में जमा करता है और खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने के कारण बैंक उसे रिजेक्ट कर देता है, तो उसे चेक बाउंस कहा जाता है।

Continue reading on the app

Achari mix veg: ढाबे जैसे स्वाद वाली अचारी मिक्स वेज को घर पर बनाएं, मेहमानों को खूब पसंद आएगी

Achari mix veg: अगर रोज़-रोज़ की साधारण सब्जी से मन ऊब गया है और कुछ तीखा, चटपटा और अलग स्वाद चखने का मन है, तो अचारी मिक्स वेज आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है। अचार के मसालों की खुशबू और ताजे सब्जियों का मेल इस डिश को खास बनाता है। यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ढाबा स्टाइल स्वाद घर पर ही पाना चाहते हैं। घर आए मेहमानों को भी इस सब्जी का स्वाद बहुत भाएगा।

अचारी मिक्स वेज की सबसे बड़ी खासियत है इसका खट्टा-तीखा फ्लेवर, जो सरसों, मेथी, सौंफ और कलौंजी जैसे मसालों से आता है। इसे रोटी, पराठा या पुलाव के साथ सर्व किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान और स्वादिष्ट तरीका।

अचारी मिक्स वेज बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप फूलगोभी के टुकड़े
  • 1 कप गाजर (लंबे कटे हुए)
  • 1 कप बीन्स (कटी हुई)
  • 1/2 कप शिमला मिर्च
  • 2 टमाटर (बारीक कटे)
  • 1 प्याज (स्लाइस में कटा)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच मेथी दाना
  • 1/2 चम्मच सौंफ
  • 1/4 चम्मच कलौंजी
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच अचार का मसाला
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया सजावट के लिए

अचारी मिक्स वेज बनाने का तरीका

मसालों का तड़का तैयार करें
सबसे पहले कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल हल्का धुआं छोड़ने लगे तो आंच धीमी करें और उसमें राई, मेथी दाना, सौंफ और कलौंजी डालें। मसाले चटकने लगें तो खुशबू आने लगेगी-यही अचारी स्वाद की शुरुआत है।

प्याज और मसाला भूनें
अब कढ़ाही में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कच्ची खुशबू खत्म होने तक पकाएं। फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और थोड़ा सा अचार मसाला डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें।

टमाटर और सब्जियां मिलाएं
कटे हुए टमाटर डालें और मसाले के साथ तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे। अब सारी कटी हुई सब्जियां डालें और अच्छे से मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालें।

धीमी आंच पर पकाएं
सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मसाला नीचे न लगे। जब सब्जियां नरम हो जाएं तो ऊपर से गरम मसाला और थोड़ा अचार मसाला डालें।

आखिरी टच
गैस बंद करें और हरा धनिया डालकर सजाएं। आपकी अचारी मिक्स वेज तैयार है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह ने किया बोल्ड, फिर भी नामीबिया ने लूट लिया एक रन, IND vs NAM मैच में हुआ कुछ ऐसा

दिल्ली में खेले गए भारत-नामीबिया के मैच में कुछ कमाल के पल भी देखने को मिले, जिसने दर्शकों को कुछ देर के लिए हैरान कर दिया. ऐसा ही कुछ हुआ नामीबिया की पारी के 7वें ओवर में जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे. Thu, 12 Feb 2026 23:49:45 +0530

  Videos
See all

कोर्ट ने राजपाल से पूछा- '30 मौके दिए पैसे क्यों नहीं चुकाए' | Rajpal Yadav Bail Hearing | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T18:18:08+00:00

इधर बंगाल के ओेवैसी के साथ मुसलमान.. उधर बीजेपी बाबरी को टिकने नहीं देगी..| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T18:19:42+00:00

British Maulana Shamsul Huda : 33 करोड़ की प्रॉपर्टी..आजमगढ़ टू लखनऊ पोल खुल रही ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T18:17:12+00:00

Noida Accident: नोएडा में फिर नाले में गिरी कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T18:27:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers