Valentine's Day Jewellery Ideas: वैलेंटाइन-डे पर ट्राय करे लव-सिंबल ज्वेलरी, अपने लुक को बनाएं स्टाइलिश और अट्रैक्टिव
Valentine's Day Jewellery Ideas: वैलेंटाइन-डे जैसे स्पेशल दिन आप सबसे खास और खूबसूरत नजर आना चाहेंगी। ऐसे में सिर्फ आउटफिट ही नहीं, बल्कि उससे मैच करती ज्वेलरी और एसेसरीज भी आपके लुक को कंप्लीट करने में अहम भूमिका निभाती हैं। अगर ज्वेलरी ऑकेजन के अकॉर्डिंग हो, तो यह आपके ओवरऑल लुक में चार चांद लगा देती हैं। वैलेंटाइन-डे पर आप लव सिंबल ज्वेलरी कैरी करके अपने पार्टनर को भी स्पेशल फील करा सकती हैं। चाहे आप इस दिन बाहर डेट पर जा रही हों या वर्चुअली सेलिब्रेट कर रही हों, अट्रैक्टिव ज्वेलरी आपके लुक को और निखार देगी।
इयर रिंग्स
लव सिंबल इयर रिंग्स की कई वैराइटीज आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी। ये इयर रिंग्स लाइटवेट होती हैं और साथ ही कंफर्टेबल भी रहती हैं। इन दिनों हार्ट शेप हूप इयर रिंग्स, डैंगलर्स, स्टड, रेड और पिंक कलर के टेसल इयर रिंग्स, रोज डिजाइन वाले इयर रिंग्स और हार्ट प्रिंट्स वाले इयर रिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। इसके अलावा आई लव यू, क्यूटीपाय और हग मी जैसे मैसेज लिखे हुए इयर रिंग्स भी युवतियों के बीच खास पॉपुलर हैं। आप चाहें तो इन इयर रिंग्स को एथनिक या वेस्टर्न वियर के साथ टीमअप कर सकती हैं, जिससे आपको रिच और एलिगेंट लुक मिलेगा। इन इयर रिंग्स के जरिए आप अपने पार्टनर तक अपना लव मैसेज भी आसानी से पहुंचा सकती हैं।
नेकलेस और पेंडेंट
इन दिनों हार्ट शेप पेंडेंट, डबल हार्ट, इंटरलॉक्ड हार्ट, रोज फ्लावर डिजाइन, इंफिनिटी साइन और लव वर्ड्स लिखे पेंडेंट खासतौर पर पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही क्रिस्टल लव पेंडेंट, पतली चेन, लेयर्ड नेकलेस, टू-लव पार्ट पेंडेंट और कपल थीम नेकलेस भी वैलेंटाइन-डे के लिए काफी ट्रेंड में हैं। सिल्वर और रोज गोल्ड फिनिश के साथ पिंक या रेड स्टोन और कलरफुल क्रिस्टल वाले पेंडेंट इस सीजन फैशन में बने हुए हैं। अगर आप कुछ यूनिक और पर्सनल पहनना चाहती हैं, तो पर्सनलाइज्ड पेंडेंट, जिसमें आपके पार्टनर के नाम का पहला अक्षर या कोई खास डेट लिखी हो, एक बेहतरीन विकल्प है। ये नेकलेस और पेंडेंट हर तरह के वेस्टर्न और एथनिक आउटफिट के साथ लुक को खूबसूरती से कंप्लीट करते हैं।
रिंग्स
आप रेग्युलर रिंग्स की जगह कुछ डिफरेंट और स्पेशल रिंग्स ट्राय कर सकती हैं। हार्ट शेप रिंग्स, जिनमें सिंगल, डबल या ट्रिपल हार्ट बने हों या फिर रोज फ्लावर का डिजाइन बना हो, इस मौके के लिए बेहद खास होती हैं। इसके अलावा सिंगल स्टोन रिंग, लव वर्ड लिखे डिजाइन वाली रिंग्स और अपने पार्टनर के नाम के पहले अक्षर वाली रिंग भी पहन सकती हैं। इस तरह की रिंग्स आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आपके लुक को रोमांटिक टच भी देती हैं।
चार्म ब्रेसलेट
अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप वैलेंटाइन-डे पर ब्रेसलेट भी कैरी कर सकती हैं। इन दिनों चार्म ब्रेसलेट काफी ट्रेंड में हैं, जिनमें हार्ट, लॉक, की, रोज और लव सिंबल से जुड़ें छोटे-छोटे चार्म्स लगे होते हैं। चेन टाइप, एडजस्टेबल और पर्ल डिटेल वाले ब्रेसलेट भी इस सीजन में काफी पसंद किएजा रहे हैं। आप चाहें तो अपनी ड्रेस के कलर से मैच करता ब्रेसलेट पहन सकती हैं। इसके साथ ही लाल और पिंक कलर की चूड़ियों के साथ इस ब्रेसलेट को मिक्स मैच करके पहन सकती हैं।
हेयर एसेसरीज
इन दिनों हार्ट शेप हेयर क्लिप, पर्ल स्टड हेयरपिंस, रेड और पिंक कलर के बो क्लिप्स, फ्लोरल हेयर बैंड और मिनिमल राइनस्टोन पिंस काफी ट्रेंड में हैं। ओपेन हेयरस्टाइल के साथ साइड क्लिप या पर्ल पिन बहुत एलिगेंट लगती हैं। वहीं पोनीटेल या बन के साथ रेड और पिंक शेड के स्क्रंची या बो क्लिप आपके लुक को क्यूट और स्टाइलिश बनाती हैं।
(ज्वेलरी डिजाइनर स्वाति झवर से बातचीत परआधारित)
श्रुति आयंगर
Brinjal Plantation: गमले में भी उगा सकते हैं बैंगन का पौधा! इस तरीके से करें प्लांटेशन, तेजी से ग्रो करेगा
Brinjal Plantation: आजकल शहरों में जगह की कमी के कारण लोग सोचते हैं कि सब्जियां उगाना मुश्किल है, लेकिन सच यह है कि थोड़ी समझदारी और सही तकनीक से आप गमले में भी भरपूर फसल पा सकते हैं। बैंगन ऐसा पौधा है जो कम जगह में भी आसानी से उग जाता है और सही देखभाल मिले तो तेजी से बढ़ता है।
खास बात यह है कि गमले में उगाया गया बैंगन ताजा, केमिकल-फ्री और स्वाद में बेहतरीन होता है। बालकनी, छत या आंगन जहां भी 5-6 घंटे की धूप मिलती हो, वहां बैंगन का पौधा आराम से ग्रो कर सकता है। आइए जानते हैं गमले में बैंगन लगाने और तेजी से बढ़ाने का सही तरीका।
गमले में बैंगन का पौधा कैसे लगाएं?
गमले का सही चुनाव
बैंगन का पौधा अच्छी जड़ों के लिए गहराई मांगता है। इसलिए कम से कम 12-14 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें। गमले में नीचे ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए ताकि पानी जमा न हो। प्लास्टिक, मिट्टी या ग्रो बैग तीनों विकल्प ठीक हैं, लेकिन मिट्टी के गमले में हवा का संचार बेहतर रहता है।
मिट्टी की तैयारी
बैंगन के लिए हल्की, भुरभुरी और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी जरूरी है। आप 50% बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर की सड़ी खाद और 20% रेत या कोकोपीट मिलाकर मिश्रण तैयार करें। यह मिश्रण पानी को रोके बिना जड़ों तक पोषण पहुंचाता है। बीज बोने से पहले मिट्टी को धूप में 1-2 दिन सुखा लें ताकि कीटाणु न रहें।
बीज या पौधा लगाने का तरीका
आप चाहें तो सीधे बीज बो सकते हैं या नर्सरी से तैयार पौधा ला सकते हैं। बीज को 1-2 सेमी गहराई में लगाएं और हल्का पानी दें। अंकुरण में लगभग 7-10 दिन लगते हैं। यदि पौधा ट्रांसप्लांट कर रहे हैं तो जड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए मिट्टी में लगाएं और आसपास की मिट्टी हल्के हाथ से दबा दें।
धूप और पानी का ध्यान
बैंगन को रोजाना कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए। धूप कम मिलने पर फूल और फल कम लगते हैं। पानी रोज हल्का दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी ज्यादा गीली न रहे। गर्मियों में रोजाना और सर्दियों में जरूरत अनुसार पानी दें।
तेजी से ग्रो करने के टिप्स
- हर 15 दिन में जैविक खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालें।
- फूल आने के समय हल्का सा पोटाशयुक्त खाद दें।
- पीले पत्ते दिखें तो तुरंत हटा दें।
- कीट नियंत्रण के लिए नीम का तेल स्प्रे करें।
लगभग 60-70 दिनों में पौधे पर फल आने लगते हैं। जब बैंगन चमकदार और साइज में मध्यम हो जाए, तब तोड़ लें। ज्यादा देर छोड़ने पर स्वाद कम हो सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















