Responsive Scrollable Menu

बॉम्बे हाईकोर्ट में आदित्य पंचोली की याचिका पर सुनवाई:2019 रेप FIR रद्द करने की मांग; शिकायतकर्ता को 24 फरवरी को पेश होने का नोटिस

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली की ओर से 2019 में दर्ज रेप FIR को रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह FIR मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 376 सहित अन्य धाराओं में दर्ज की गई थी। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य पंचोली की ओर से पेश हुए वकील प्रशांत पाटिल ने कोर्ट में FIR को खारिज करने की मांग दोहराई। मामले में एक महिला बॉलीवुड अभिनेत्री ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पंचोली को आरोपी बनाया गया है। सुनवाई के दौरान पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ने कोर्ट को बताया कि पुलिस की ओर से 11 नोटिस भेजे जाने के बावजूद शिकायतकर्ता जांच में पेश नहीं हुईं। इसके बाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को शिकायतकर्ता को नया नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई यानी 24 फरवरी 2026 को पेश होने का निर्देश दिया है। 15 साल बाद दर्ज हुई शिकायत: पंचोली 27 जून 2019 को दर्ज इस FIR को लेकर विवाद बना हुआ है। पंचोली की ओर से दावा किया गया है कि कथित घटना के करीब 15 साल बाद शिकायत दर्ज कराई गई, जो दुर्भावनापूर्ण है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के भजनलाल फैसले का हवाला देते हुए FIR रद्द करने की मांग की गई है। वकील प्रशांत पाटिल ने यह भी बताया कि कथित घटना से पहले एक व्यक्ति ने आदित्य पंचोली से मुलाकात की थी, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। यह रिकॉर्डिंग कोर्ट में पेश की गई है, जिसमें शिकायत दर्ज कराने के पीछे गलत मंशा होने की बात कही गई है। इन धाराओं में दर्ज है केस 2019 में दर्ज FIR में आदित्य पंचोली पर IPC की धारा 376 (रेप), 328 (जहर देकर नुकसान पहुंचाना), 384 (जबरन वसूली), 341 (गलत तरीके से रोकना), 342 (गैरकानूनी बंधक बनाना), 323 (मारपीट) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाए गए थे। FIR दर्ज होने के बाद पंचोली ने खुद को झूठा फंसाया गया बताया था। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है और अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

Continue reading on the app

BJP पर पंजाब में ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप, AAP विधायक ने कहा- CM नायब सैनी ने दिया था भाजपा से टिकट का ऑफर

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में एक बार फिर ‘ऑपरेशन लोटस’ का जिन्न बाहर आ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उनकी सरकार को अस्थिर करने और विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस बार आरोप सीधे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर लगा है। संगरूर …

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब सरकार का गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन ‘प्रहार-2’, 3000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

चंडीगढ़: पंजाब को अपराध और गैंगस्टर मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत चलाए गए 72 घंटे के विशेष ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दौरान पुलिस ने राज्य भर में 8278 ठिकानों पर छापेमारी की। इस … Thu, 12 Feb 2026 21:12:53 GMT

  Videos
See all

Bangladesh Election 2026: 9 बजते ही हो गया साफ, बांग्लादेश में किसकी बन रही है सरकार? | N18G | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:30:23+00:00

Terrorist Yasin Malik: इस आतंकी को फांसी दो | NIA | High Court | Kashmir | Bindas Bol | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:38:40+00:00

Big Action on Rahul Gandhi: कहां के नागरिक है राहुल? | Nishikant Dubey | PM Modi | India US Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:28:13+00:00

Rashtravad | 'Vande Mataram' पर Maulana Rashidi का 'बेतुका तर्क'...बीच डिबेट अड़ गए एंकर! Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers