Responsive Scrollable Menu

भारत दौरे पर पहुंचेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, एआई इम्पेक्ट समिट में होंगे शामिल

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा भारत के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एआई-इम्पेक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति लूला यहां पहुंचने वाले हैं।

19-20 फरवरी को एआई इम्पेक्ट समिट का आयोजन होगा, जिसमें ब्राजील के राष्ट्रपति शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय वार्ता 21 फरवरी को होगी। ब्राजील के राष्ट्रपति 21 फरवरी को भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा, भारत के उपराष्ट्रपति समेत अन्य अधिकारियों से भी उनकी मुलाकात होगी। राष्ट्रपति लूला अपने बिजनेस डेलिगेशन समेत अन्य अधिकारियों के साथ भारत पहुंचेंगे।

इससे पहले एमईए ने जानकारी दी थी कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी भारत पहुंचने वाले हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और मैक्रों हॉरिजोन 2047 रोडमैप में बताए गए कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, नेता आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, जिसमें इंडो-पैसिफिक में भी सहयोग शामिल है।

दोनों नेता भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्घाटन करने के लिए मुंबई में उपस्थित होंगे। इस इवेंट को दोनों देशों में पूरे साल 2026 तक मनाया जाएगा। राष्ट्रपति मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में एआई इम्पेक्ट समिट में हिस्सा लेंगे।

एमईए प्रवक्ता ने बताया कि अभी और भी कई अन्य नेता इस समिट में शामिल होने वाले हैं, जिनके बारे में बाद में जानकारी साझा की जाएगी। इसमें दुनिया भर के नेता, नीति बनाने वाले, इंडस्ट्री और एक्सपर्ट शामिल होंगे, ताकि गवर्नेस, नवाचार और स्थिर विकास के लिए एआई की क्षमता को दिखाया जा सके और उस पर चर्चा की जा सके।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Honor X6d: लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन, 256GB स्टोरेज के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Honor ने नया X6d स्मार्टफोन लॉन्च कर बजट 5G सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत की है. यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरे और 5260mAh बैटरी के साथ आता है. इस फोन की कीमत कितनी है और इस हैंडसेट में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं? आइए जानते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

हिमाचल प्रदेश में PSU बेचने और लेबर कोड के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 15000 बिजली कर्मियों ने काम रोका, बैंकिंग-स्वास्थ्य सेवाएं बाधित

केंद्र सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) बेचने और नए लेबर कोड लागू करने जैसी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हुई देशव्यापी हड़ताल का हिमाचल प्रदेश में बड़ा असर दिखा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान, मजदूर और कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैलियां निकालीं। इस हड़ताल के कारण … Thu, 12 Feb 2026 20:47:57 GMT

  Videos
See all

Bangladesh Election 2026: 9 बजते ही हो गया साफ, बांग्लादेश में किसकी बन रही है सरकार? | N18G | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:30:23+00:00

Big Action on Rahul Gandhi: कहां के नागरिक है राहुल? | Nishikant Dubey | PM Modi | India US Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:28:13+00:00

Terrorist Yasin Malik: इस आतंकी को फांसी दो | NIA | High Court | Kashmir | Bindas Bol | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:38:40+00:00

वंदे मातरम् पर संग्राम केवल मजहबी 'प्लान'? देखिये Aishwarya का Agenda R Bharat पर #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers