Udhayanidhi Stalin Arrest: तृषा को लेकर किया डबल मीनिंग कमेंट, गिरफ्तार हुए स्टालिन, निंदा हुई तो अब दी सफाई
Udhayanidhi Stalin Arrest: तमिलनाडु की राजनीति में मंगलवार को हलचल मच गई। डीएमके नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को एक विवादित बयान के मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने एक रैली के संबोधन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और एक्ट्रेस त्रिशा की दोस्ती पर कथित टिप्पणी के लिए पुलिस हिरासत में लिया।वहीं स्टालिन ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक "झूठी कहानी" गढ़ी गई थी।
#WATCH | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against actor Trisha and CM Vijay. Slogans directed at actor Trisha were raised at his rally yesterday. pic.twitter.com/JUk7cpaTdG
— ANI (@ANI) August 4, 2026
'मेरे बयान को एडिट कर गलत तरीके से पेश किया गया'
हिरासत में लिए जाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान को "कट, कॉपी और पेस्ट" करके गलत संदर्भ में पेश किया गया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की और उनके बयान को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया। उदयनिधि ने कहा कि वे इस तरह के आरोपों से डरने वाले नहीं हैं और पूरे मामले का कानूनी तरीके से सामना करेंगे।
क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब उदयनिधि एक सभा को संबोधित कर रहे थे और भीड़ के कुछ हिस्सों ने "तृषा, तृषा" के नारे लगाकर उन्हें बीच में ही रोक दिया। थोड़ी देर रुकने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर कहा, "पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां ज़रूर पहुंचना चाहिए," और फिर साफ किया कि वह कावेरी के पानी की बात कर रहे थे। उनके इस डबल मीनिंग बयान पर लोगों का आक्रोश फैल गया।
TVK महिला विंग ने दर्ज कराई शिकायत
उदयनिधि के बयान के बाद अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की महिला विंग ने तंजावुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि डीएमके नेता ने अभिनेत्री तृषा को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
चिन्मयी श्रीपादा और खुशबू सुंदर ने भी जताई नाराजगी
विवाद बढ़ने के बाद गायिका चिन्मयी श्रीपादा और अभिनेत्री-राजनेता खुशबू सुंदर ने भी उदयनिधि स्टालिन की आलोचना की। दोनों ने सार्वजनिक मंच से दिए गए कथित बयान को महिलाओं के प्रति असम्मानजनक बताते हुए इसकी निंदा की।
एक्टर और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने भी उदयनिधि के बयानों की निंदा करते हुए उन्हें "बेहद भद्दे, घटिया और बेहद अपमानजनक" बताया। उन्होंने लिखा, "उदयनिधि स्टालिन का भाषण सुना। यह बेहद भद्दा, घटिया और बेहद अपमानजनक था; इससे उसी राजनीतिक संस्कृति की झलक मिलती है जिसे अपनाने के लिए वह उत्सुक दिखते हैं।"
Monsoon Skincare Tips: बारिश में पूरे चेहरे पर निकल रहे हैं पिंपल्स? अपनाएं ये 7 आसान तरीके, त्वचा रहेगी साफ
Monsoon Skincare Tips: बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी, पसीना और धूल-मिट्टी का असर सबसे पहले त्वचा पर दिखाई देता है। इस वजह से कई लोगों के चेहरे पर पिंपल्स, दाने और चिपचिपाहट की समस्या बढ़ने लगती है।
अगर इस मौसम में स्किन की सही देखभाल न की जाए, तो परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स अपनाकर त्वचा को साफ, ताजा और स्वस्थ रखा जा सकता है।
1. दिन में दो बार चेहरा साफ करें
बारिश के मौसम में चेहरे पर पसीना, एक्स्ट्रा ऑयल और धूल-मिट्टी जल्दी जमा हो जाती है। इसलिए सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले हल्के फेसवॉश से चेहरा जरूर धोएं। इससे त्वचा साफ रहती है और पिंपल्स होने का खतरा कम हो सकता है।
2. बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से बचें
कई लोग बिना सोचे-समझे बार-बार अपने चेहरे को छूते रहते हैं। हाथों पर लगी धूल, गंदगी और दूसरे कण चेहरे तक पहुंच सकते हैं, जिससे पिंपल्स और दाने निकलने की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए जितना हो सके, चेहरे को बिना वजह छूने से बचें।
3. मॉइस्चराइजर लगाना न छोड़ें
बारिश में भी त्वचा को नमी की जरूरत होती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो हल्का और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर चुनें। इससे त्वचा नरम रहेगी और चिपचिपाहट भी कम महसूस होगी।
4. बारिश में भी सनस्क्रीन लगाएं
अक्सर लोग सोचते हैं कि बादल होने पर सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, लेकिन सूरज की किरणें बादलों के बीच से भी त्वचा तक पहुंच सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
5. हफ्ते में एक-दो बार स्क्रब करें
बारिश के मौसम में चेहरे पर जमी गंदगी और तेल पिंपल्स की वजह बन सकते हैं। ऐसे में हफ्ते में एक या दो बार हल्के स्क्रब से चेहरा साफ करें। हालांकि, बहुत ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा रूखी हो सकती है।
6. पानी पिएं और हेल्दी खाना खाएं
स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ बाहर से देखभाल करना ही काफी नहीं है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और अपनी डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियां शामिल करें। इसका असर आपकी त्वचा पर भी साफ दिखाई देगा।
7. बार-बार पिंपल्स हों तो डॉक्टर की सलाह लें
अगर चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकल रहे हैं, उनमें दर्द हो रहा है या वे लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे हैं, तो खुद से कोई दवा लगाने के बजाय स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लें। सही इलाज मिलने पर समस्या जल्दी ठीक हो सकती है।
बारिश के मौसम में त्वचा की जरूरतें बदल जाती हैं, इसलिए स्किनकेयर रूटीन में भी थोड़ा बदलाव करना जरूरी है। अगर आप रोज चेहरे की सफाई करें, अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
(Disclaimer): यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अगर पिंपल्स की समस्या लंबे समय तक बनी रहे या बढ़ने लगे, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: बारिश में पसीना और ऑयली स्किन ने बढ़ा दी परेशानी? ये 5 फेस वॉश रखेंगे त्वचा को फ्रेश, ऑयल-फ्री और ग्लोइंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















