Responsive Scrollable Menu

विदेश में फिर सम्मानित हुए अनुपम खेर, टोरंटो में मिला ‘Certificate of Recognition’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को कनाडा में एक विशेष सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान ब्रैम्पटन नॉर्थ-कैलिडन की सांसद रूबी सहोता ने प्रदान किया। टोरंटो में आयोजित एक समारोह की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि सीमाओं के पार जाकर मिला यह प्यार उनके लिए बेहद खास है। रूबी सहोता ने सिनेमा, कहानी कहने और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान की जमकर सराहना की।

नॉर्थ अमेरिकन थिएटर टूर पर अभिनेता

यह सम्मान अनुपम खेर को उनके चल रहे नॉर्थ अमेरिकन थिएटर टूर के दौरान मिला है। इन दिनों वह अमेरिका और कनाडा में अपने हिंदी म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अनजाने’ के शो कर रहे हैं। इस चर्चित नाटक में उनके साथ अभिनेत्री स्वरूप संपत भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। टोरंटो में इस नाटक ने सफलतापूर्वक अपने 25 शो पूरे कर लिए हैं। गजेंद्र अय्यर के निर्देशन में बने इस नाटक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

सूरज बड़जात्या की फिल्म और प्रभास स्टारर ‘फौजी’ में आएंगे नजर

थिएटर के साथ-साथ अनुपम खेर अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आएंगे, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म नवंबर 2026 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास के साथ हनु राघवपुड़ी द्वारा निर्देशित बड़े बजट की फिल्म ‘फौजी’ में भी एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

‘खोसला का घोसला 2’ में दिखेंगे कमल खोसला, 555वीं फिल्म का भी ऐलान

प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी यह है कि अनुपम खेर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में एक बार फिर कमल खोसला के अपने आइकॉनिक किरदार को जीवंत करेंगे। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस अभिनेता ने अपने ऐतिहासिक करियर की 555वीं फिल्म की भी घोषणा कर दी है, जिसके नाम और बाकी जानकारियों का खुलासा जल्द किया जाएगा।

 

Continue reading on the app

वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल का धमाल, जड़ा अपना दूसरा तेज वनडे शतक, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 10000 रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम यानि तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खास नहीं रही, लेकिन रोहित शर्मा की अर्धशतकीय और केएल राहुल की शतकीय पारी की दम पर टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए।

बता दें कि केएल राहुल को पिछले दो मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका तक नहीं मिला। लेकिन उन्होंने आज की पारी में पुरानी कसर भी निकाल दी। भारतीय टीम को एक बड़ी पारी की तलाश दी, जो केएल राहुल ने दी। केएल राहुल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। यह राहुल का वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10000 रन भी पूरे कर लिये हैं।

केएल राहुल का दूसरा तेज शतक

बता दें कि वनडे क्रिकेट में केएल राहुल का यह दूसरा सबसे तेज शतक है। उनका सबसे तेज शतक 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ आया था, जब उन्होंने महज 62 गेंदों में शतक पूरा किया था। इसके अलावा, नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 रन बनाए थे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन की पारी खेली थी।

भारतीय टीम की खराब शुरुआत

बता दें कि भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान में उतरे। फैंस दोनों खिलाड़ियों से अच्छी पार्टनरशिप और बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन शुभ​मन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद विराट कोहली भी सिर्फ एक ही गेंद खेल पाये और बिना खाता खोले आउट हो गये। चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने उतरे। ऋतुराज ने रोहित शर्मा के साथ अच्छी पार्टनरशिप की और टीम को मजबूत किया।

भारतीय पारी में केएल राहुल के अलावा रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने भी शानदार खेल दिखाया। हालांकि, रोहित शर्मा लगातार दूसरा शतक लगाने से चूक गए। जब रोहित 92 रन के स्कोर पर थे, तब बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। रोहित के अलावा टीम इंडिया के लिए गायकवाड़ ने भी 57 रनों का उपयोगी योगदान दिया। गायकवाड़ ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और 1 चौका लगाया।

केएल राहुल ने खेली 129 रनों की नाबाद पारी

वहीं, केएल राहुल 87 गेंदों पर 129 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। राहुल जब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, तब भारत की स्थिति थोड़ी नाजुक थी और 141 रन के स्कोर पर टीम के 3 विकेट गिर चुके थे। मुकाबले में अभी 25 ओवर बाकी थे ऐसे में राहुल ने धैर्य के साथ पारी को आगे बढ़ाया। एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन राहुल मैदान पर डटे रहे। पारी के आखिरी 5 ओवरों में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचा दिया। राहुल ने 8वें विकेट के लिए गुरनूर ब्रार के साथ 61 रनों की साझेदारी की, जिसमें गुरनूर का योगदान महज 8 रन रहा।

भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: जॉन कैम्पबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज और गुडाकेश मोती।

Continue reading on the app

  Sports

घर में मैट खरीदने तक के नहीं थे पैसे, फिर गांव की मिट्टी में सीखी कुश्ती, अब सौरभ विदेश में दिखायेंगे दम

Jaunpur News: जौनपुर के गाजना गांव के रहने वाले पहलवान सौरभ यादव ने सीमित संसाधनों के बीच गांव की मिट्टी में कुश्ती सीखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. जूनियर एशिया में रजत पदक जीतने वाले सौरभ अब सीनियर विश्व प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं. Fri, 16 Oct 2026 15:12:24 +0530

  Videos
See all

Breaking News: यूट्यूबर Dhruv Rathee के खिलाफ शिकायत दर्ज | Youtuber | Legal Action | Notice | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T09:39:34+00:00

Shiva Sharma Murder Case: श्रद्धा दुबे के वीडियो से मचा हड़कंप | Breaking News | Lucknow Police | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T09:38:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers