Responsive Scrollable Menu

JNU Harassment Case: कांग्रेस MP Bimol Akoijam के खिलाफ ABVP का जोरदार प्रदर्शन | Rahul Gandhi | CEC

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में कथित यौन उत्पीड़न के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद और प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जेएनयू परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने सांसद बिमोल अकोइजम के आवास के बाहर कानूनी नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने नए आपराधिक कानून (BNSS) की धाराओं के तहत उन्हें तत्काल जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है। दिल्ली पुलिस ने यह एफआईआर जेएनयू प्रशासन द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की है। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में महिला विद्यार्थियों के साथ अनुचित व्यवहार, अवांछित शारीरिक संपर्क और पेशेवर मर्यादाओं के उल्लंघन के आरोपों को सही पाया था। वहीं दूसरी ओर, सांसद बिमोल अकोइजम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर प्रक्रियात्मक खामियों का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपील करने के लिए जांच रिपोर्ट तक मुहैया नहीं कराई गई. JNU Harassment Case: कांग्रेस MP Bimol Akoijam के खिलाफ ABVP का जोरदार प्रदर्शन | Rahul Gandhi | CEC #JNU #JNUNews #ABVP #BimolAkoijam #Congress #DelhiPolice #JNUProtest #DelhiNews #BreakingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

Rathee Wants Police, Army To Revolt | RaGa Promotes Cop Beaters | CJP Updates | Ajeet Bharti Live

Dhruv Rathee has called on Bollywood, Police and Army to revolt en masse against the Indian state. Rahul Gandhi took an off day from his flop protests and held a press conference to promote the girl who beat up a cop inside moving bus. CJP guys sent to judicial custody as Dipke announces Tiranga protest. Muskan Rastogi, the blue drum girl was sentenced to death with her lover. Mohan Yadav, BJP plan to move Supreme Court to defend 73% reservations. Ajeet Bharti discusses all the stories and answers viewers questions. #rahulgandhi #abhijitdipke #ajeetbhartilive

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स मेडलिस्ट नीरू के अवार्ड पर परिवार चिंतित:जींद में जन्मीं, MP से खेलीं; हरियाणा की अवार्ड पॉलिसी में ₹8 करोड़ मिलने पर संशय

जापान में हुए एशियन गेम्स में जींद की नीरू ढांडा ने शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत समेत तीन पदक जीते। लेकिन इन पदकों के साथ मिलने वाली अवार्ड राशि को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है। नीरू हरियाणा के जींद स्थित गांव संगतपुरा की रहने वाली हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की तरफ से खेलती हैं। अब परिवार को डर है कि हरियाणा सरकार की खेल अवार्ड पॉलिसी के तहत उन्हें ये अवॉर्ड मिलेगी या नहीं। हरियाणा सरकार स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ और सिल्वर मेडलिस्ट को 2 करोड़ रुपए देती है। बुधवार को गांव में उनके स्वागत समारोह के दौरान भी नीरू के मामा सोमवीर पहलवान ने सार्वजनिक मंच से ये मुद्दे उठाया। उनका कहना है कि बीपीएल परिवार से आने वाली नीरू ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद शूटिंग जैसे महंगे खेल में देश के लिए पदक जीते हैं। परिजन बोले- अवॉर्ड राशि मिलनी चाहिए नीरू ढांडा के मामा सोमवीर पहलवान ने कहा कि शूटिंग महंगा खेल है। इसमें रोजाना हजारों रुपए खर्च होते हैं। टारगेट पर कई कारसूत खर्च हो जाते हैं, इसके बाद भी गरीब परिवार की नीरू ने लगातार प्रैक्टिस की। एशियन गेम्स में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। परिवार ने इसके लिए बहुत कुछ सहा है। उसे मेहनत का हक मिलना चाहिए। इस पर मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नीरू उनके परिवार और डिप्टी स्पीकर के घर की बेटी है। हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे। जानिए, क्या हैं अवार्ड के नियम हरियाणा सरकार एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अवार्ड राशि देती है। स्वर्ण पदक विजेता के लिए 3 करोड़, रजत पदक विजेता के लिए 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान है। हालांकि, नीरू को इस राशि के लाभ मिलने पर संशय है। पहले हरियाणा में जन्मे पदक विजेताओं को अवार्ड देने का नियम था। बाद में सरकार ने हरियाणा की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही अवार्ड देने की पॉलिसी बनाई थी। नीरू मध्य प्रदेश की तरफ से खेलती हैं। ऐसे में परिवार की चिंता है कि कहीं इसी नियम के कारण वह अवार्ड राशि से वंचित न रह जाएं। दूसरे प्रदेश से खेलने वाले सुशील को मिला अवार्ड रेसलर सुशील कुमार दिल्ली की तरफ से खेलते थे। उनका जन्म भी दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ था। पदक जीतने पर हरियाणा सरकार ने उन्हें अवार्ड दिया था। दूसरे प्रदेश से खेलने वाले अमन नारंग को भी सरकार अवार्ड दे चुकी है। इनके आधार पर परिवार को उम्मीद है कि नीरू को भी उसके पदकों के लिए सम्मान और अवार्ड मिल सकता है। जींद के 4 खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक एशियन गेम्स में जींद के चार खिलाड़ियों ने सात पदक जीते हैं। इनमें नीरू ढांडा, कीर्ति शर्मा, पूजा हथवाला और हिमांशु ढिल्लों शामिल हैं। गांव संगतपुरा निवासी नीरू ढांडा ने शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत समेत तीन पदक जीते। गांव रिटौली निवासी कीर्ति शर्मा ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता। करीब डेढ़ माह पहले ही उन्हें बीएसएफ में कांस्टेबल की नौकरी मिली थी। पूजा हथवाला ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, गांव डाहौला निवासी हिमांशु ढिल्लों ने शूटिंग में दो रजत पदक जीते। उनके पिता निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उनका परिवार कई वर्षों से कैथल में रह रहा है। DSO बोले- पॉलिसी के आधार पर मिलेगा अवार्ड पॉलिसी में बदलाव की स्पष्ट जानकारी नहीं: जींद डीएसओ रामपाल हुड्डा ने कहा कि पहले कैश अवार्ड में हरियाणा का प्रमाणपत्र मान्य था, फिर हरियाणा की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही अवार्ड देने की पॉलिसी बनी। इसके बाद हुए बदलावों की उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं है। पॉलिसी के अनुसार मिलेगा हक: हुड्डा ने कहा कि पहले एक पदक पर पूरा अवार्ड और दूसरे व तीसरे पदक पर आधा अवार्ड देने का प्रावधान था। मौजूदा पॉलिसी के अनुसार पदक विजेताओं को उनका हक और सम्मान जरूर मिलेगा। Wed, 14 Oct 2026 23:30:00

  Videos
See all

Iran America War Update: हूतियों का प्रचंड वार, सऊदी में मचा हड़कंप! | Middle East War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T00:15:33+00:00

Iran America War Update: अभी-अभी ट्रंप के इस फैसले हिल गई दुनिया! Trump News | Iran News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T00:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers