आईएमएफ की चेतावनी के बीच भारत-अरब साझेदारी: आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे खाड़ी देशों के लिए भारत बनेगा बड़ा मंच
भारत और अरब देशों का वाणिज्य, उद्योग और कृषि चैंबर (आईएसीसीआईए) के महासचिव वाइल अव्वाद ने बुधवार को कहा कि भारत और अरब देशों मौजूदा व्यापार 150 अरब डॉलर से ज्यादा का है और हम अगले 10 से 20 वर्षों में इसके 500 अरब डॉलर तक ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अव्वाद ने कहा कि हम 18-19 दिसंबर, 2026 के बीच दिल्ली में 'भारत अरब बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन कर रहे हैं. जहां पर 22 अरब देशों का आमंत्रित किया गया है। यह अरब देशों के साथ व्यापार बढ़ाने का एक अच्छा अवसर है.
उन्होंने आगे कहा कि भारत और अरब देशों के बीच आपसी व्यापार 150 अरब डॉलर से ज्यादा का है. हम अगले 10 से 20 सालों में इसे 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने की उम्मीद कर रहे हैं. कई मौके मौजूद हैं और भारत सरकार कई सेक्टर खोल रही है। मेरा मानना है कि ज्यादा अरब देश, जहां से निवेशक आते हैं, वे बड़े पैमाने पर निवेश करना चाहते हैं. अगर हम उन्हें सही प्लेटफॉर्म दें और भारत सरकार अच्छे इंसेंटिव एवं प्रोजेक्ट दे, तो मुझे यकीन है कि यह बहुत सफल होगा.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने में चुनाव कराने का निर्देश
भारत अरब बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन ऐसे समय पर किया जा रहा है, जब अरब देशों की अर्थव्यवस्था बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है और वे नए साझेदार तलाश रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा था कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के बंद रहने के कारण 2026 में मध्य पूर्व और मध्य एशिया क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सिकुड़ सकती है. आईएमएफ की अक्टूबर 2026 वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि दर 2025 के 3.7 प्रतिशत से घटकर 2026 में -0.3 प्रतिशत रह सकती है. हालांकि 2027 में इसके दोबारा 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है.
रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक असर छोटे खाड़ी तेल उत्पादक देशों पर पड़ेगा. कुवैत की अर्थव्यवस्था 2026 में 16.7 प्रतिशत, इराक की 16 प्रतिशत, कतर की 15.6 प्रतिशत और बहरीन की 11.3 प्रतिशत तक सिकुड़ सकती है. आईएमएफ का मानना है कि ऊर्जा उत्पादन और परिवहन में बाधाओं का इन देशों पर सबसे ज्यादा प्रभाव होगा. हालांकि 2027 में इन देशों में तेज वापसी की संभावना जताई गई है. आईएमएफ के अनुसार, 2027 में इराक 19 प्रतिशत, कतर 18.8 प्रतिशत, कुवैत 17.1 प्रतिशत और बहरीन 13.9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर्ज कर सकते हैं.
Input: IANS
‘एनिमल’ में रणबीर की या ‘धुरंधर में रणवीर की? किसकी एक्टिंग हैं जबरदस्त, सलमान खान ने जवाब देकर जीता दिल
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन के प्रीव्यू में सलमान दोनों एक्टर्स की खूबियां बताते नजर आए. जब उनसे रणबीर की ‘एनिमल’ और रणवीर की ‘धुरंधर’ में से बेहतर परफॉर्मेंस चुनने को कहा गया, तो उन्होंने किसी एक का नाम लेने से इनकार कर दिया. सलमान ने कहा कि दोनों शानदार एक्टर हैं और उनकी एक्टिंग का अंदाज भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








