फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, पायलट बोले- हमने नहीं भेजा; फिर क्या हुआ?
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), राजस्थान पुलिस और बम निरोधक व निपटान दस्ते (BDDS) ने विमान, यात्रियों के सामान और कार्गो होल्ड की गहन तलाशी ली।
IND vs WI: हैदराबाद में कप्तान शे होप का तूफानी शतक, चौथे T20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 3 विकेट पर 247 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है. यानी टीम इंडिया को जीत के लिए 248 रन बनाने होंगे. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने इस सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाया. होप ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 49 रन बनाए. वहीं भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली.
शे होप और ज्वेल एंड्रयू ने दिलाई वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी का आगाज कप्तान शे होप और ज्वेल एंड्रयू ने की. दोनों ओपनर्स ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि फिर 52 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. एंड्रयू 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
LBW ☝️@akshar2026 with the opening breakthrough ????
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/XIA0DlOy88
शे होप ने शिमरोन हेटमायर के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
इसके बाद कप्तान शे होप ने शिमरोन हेटमायर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की धमाकेदार साझेदारी की. हालांकि फिर प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. हेटमायर ने12 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे.
A fine return catch ????
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Prince Yadav with the BIG wicket of Shimron Hetmyer ????
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/sxnNX8ALon
शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच हुई 91 रनों साझेदारी
इसके बाद शाई होप और रोवमैन पॉवेल के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन फिर गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत को सबसे बड़ी कामयाबी दिलाते हुए रोवमैन पॉवेल को आउट किया. पॉवेल 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर कैच आउट हुए. इसके बाद शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने चौथे विकेट के लिए 91 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम के स्कोर को 247 रनों तक पहुंचाया.
Innings Break! #TeamIndia have been set a target of 248.
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
Our chase starting soon ⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/criuADHv45
शे होप का तूफानी शतक, शेरफेन रदरफोर्ड बनाए नाबाद 49 रन
कमाल के फॉर्म में चल रहे कैरेबियाई कप्तान शे होप ने इस सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाया. उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौका और 9 छक्का शामिल रहा. जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला.
102* off 50! Shai Hope is in a league of his own! ????
— Cricinfo (@cricinfo) October 14, 2026
His fourth ???? of the tour, and second in T20Is on this tour, powers West Indies to a massive 247/3
Follow #INDvsWI 4th T20I live: https://t.co/6fFFnlhtb9 pic.twitter.com/6hxRVWRRmh
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ चौंकाने वाला प्लेयर ट्रेड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation







