Responsive Scrollable Menu

SEBI ने Rajesh Exports और चेयरमैन पर लगाया प्रतिबंध रखा बरकरार, वित्तीय गड़बड़ी का मामला

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके चेयरमैन राजेश मेहता के खिलाफ पहले जारी अंतरिम निर्देशों की पुष्टि कर दी। ये निर्देश वित्तीय जानकारी में कथित गलतबयानी और धन के संदिग्ध दुरुपयोग से जुड़े हैं। नियामक ने कंपनी को सही वित्तीय जानकारी देने का निर्देश दिया है और मेहता के कंपनी की प्रतिभूतियों में लेनदेन करने पर लगी रोक बरकरार रखी है।

सेबी ने 77 पृष्ठ के पुष्टि आदेश में कंपनी और मेहता को जारी जांच में सहयोग जारी रखने तथा नियामक की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेज, सूचनाएं और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। नियामक ने नवनियुक्त फॉरेंसिक ऑडिटर को अपनी जांच जल्द से जल्द पूरी करने और जांच अधिकारी को भी जांच शीघ्र पूरी करने को कहा है। नोटिस पाने वालों को निर्देश दिया गया है कि वे तय समयसीमा के भीतर जांच अधिकारी की ओर से मांगे गए दस्तावेज, सूचनाएं और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं।

यह आदेश सेबी की ओर से तीन जून, 2026 को जारी एकपक्षीय अंतरिम आदेश के बाद आया है। नियामक की जांच में कंपनी के वित्तीय खुलासों, खातों के एकीकरण और सेबी तथा फॉरेंसिक ऑडिटर की ओर से मांगी गई पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराने को लेकर चिंताएं सामने आई थीं। सेबी ने अप्रैल, 2020 से मार्च, 2024 तक की अवधि की जांच की थी।

यह जांच एक शिकायत के बाद की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि व्यापार से मिलने वाली बड़ी राशि दो साल से अधिक समय से बकाया थी। नियामक ने कहा कि कंपनी ने वैधानिक आवश्यकताओं के बावजूद अपनी अनुषंगी कंपनियों और अनुषंगी की अनुषंगी कंपनियों के वित्तीय विवरण उपलब्ध नहीं कराए। कंपनी ने बिक्री, खरीद, देनदारों, लेनदारों और माल भंडार का पक्षवार ब्योरा भी उपलब्ध नहीं कराया।

इसके लिए कंपनी ने गोपनीयता समझौतों और स्विट्जरलैंड के कानून के तहत लगी पाबंदियों का हवाला दिया था। सेबी ने यह भी पाया कि राजेश एक्सपोर्ट्स ने अपनी विदेशी सहायक कंपनियों और उनकी सहायक कंपनियों से संबंधित आय को शामिल करके समेकित राजस्व काफी अधिक दिखाया था। खातों के एकीकरण में भी विसंगतियां पाई गईं।

सेबी ने तीन दिसंबर, 2024 को बीडीओ इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को फॉरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया था। हालांकि, सेबी ने कहा कि पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद कंपनी और दूसरे नोटिस पाने वाले ने अधूरी जानकारी दी तथा फॉरेंसिक ऑडिटर के साथ सहयोग नहीं किया। इससे फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट और जांच पूरी करने में बाधा आई।

पुष्टि आदेश में कई मुद्दों की जांच की गई है। इनमें अलग-अलग और समेकित वित्तीय विवरणों में कथित गलतबयानी, खातों का गलत एकीकरण, अफ्रीका में सोने की खदानों में निवेश से जुड़े दावे, व्यापार से मिलने वाली राशि का व्यापार संबंधी देनदारियों के साथ समायोजन और धन के कथित दुरुपयोग के मामले शामिल हैं। सेबी ने कहा कि नोटिस पाने वाले अंतरिम आदेश में दर्ज प्रथम दृष्टया निष्कर्षों का खंडन करने में विफल रहे।

पहले लगाए गए प्रतिबंधों को बरकरार रखते हुए सेबी ने निर्देश दिया कि मेहता अगले आदेश तक किसी भी तरीके से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की प्रतिभूतियों को खरीदने, बेचने या उनमें किसी अन्य प्रकार का लेनदेन करने से प्रतिबंधित रहेंगे।

Continue reading on the app

MP पुलिस के प्रधान आरक्षक के पास 29.73 करोड़ की संपत्ति! 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

देवास में लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के ठिकानों पर छापेमारी की. 15 जगहों पर हुई सर्च कार्रवाई में 33 अचल संपत्तियों का पता चला है, जिनका बाजार मूल्य करीब 29.73 करोड़ रुपए आंका गया है.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख भड़के, बोले- 'रील्स के चक्कर में...'

Vaibhav Sooryavanshi angry on paparazzi: वैभव सूर्यवंशी दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बीच रील्स बना रहे पैपराजी पर गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा, 'रील्स के चक्कर में ठुक जाओगे आप!' 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में शामिल होने राजधानी पहुंचे थे. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन में अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. Thu, 15 Oct 2026 19:19:45 +0530

  Videos
See all

Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से PM Modi ने की मुलाकात, सुनिए क्या कहा? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:12:35+00:00

Sahil Joshi: 'चोरों की सरकार, सभी चोर बैठे हैं', Congress का BJP पर तीखा हमला | #Congress #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:10:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers