30 की उम्र में Priyanka ने लिया बड़ा रिस्क: बोली- 'करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में आना था डरावन'
Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में करियर शुरू करने के अनुभव को साझा किया। वैराइटी को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि, 30 साल की उम्र में करियर को फिर से शुरू करना बहुत डरावना था। बॉलीवुड में पहले से ही सफल होने के बावजूद, उन्होंने बड़ा कदम उठाया और फैसला किया कि वो अपने बॉलीवुड करियर को पीछे छोड़कर हॉलीवुड में नए अवसरों की तरफ बढ़ेंगी।
हॉलीवुड में की नई शुरुआत
प्रियंका ने बताया कि जब उन्होंने हॉलीवुड में करियर शुरू किया, तो लोग अक्सर उनके बारे में पहले से राय बना लेते थे। लोग कहते थे, “आप अंग्रेजी अच्छी बोलती हैं,”। लोगो के दिमाग में प्रियंका को लेकर पहले ही छवि बन जाती थी। लेकिन उन्होंने ठाना लिया था कि वो स्टीरियोटाइप रोल नहीं करेंगी। उनका लक्ष्य था कि वो अलग-अलग देशों के कलाकारों के साथ काम करे और सीमाओं के परे जाकर दर्शकों तक पहुंचे।
हॉलीवुड में बनाई अलग पहचान
प्रियंका ने टीवी शो Quantico से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और बाद में Baywatch, The Matrix 4 जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। अब वे Citadel, Heads of State, और The Bluff जैसी कई फिल्म और सीरिज में लीड रोल निभा रही हैं।
वरानासी से करेंगी बॉलीवुड में कमबैक
प्रियंका अब 2027 में एस.एस. राजामौली की वरानासी से बॉलीवुड में लौट रही हैं। इस फिल्म में वो महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ये फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Surya Gochar 2026: सूर्यदेव कल करेंगे कुंभ राशि में गोचर, जानें किन लोगों के आएंगे अच्छे दिन और किसे रहना होगा सावधान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















