Responsive Scrollable Menu

Apple AirTag 2: डिजाइन वही, लेकिन तकनीक नयी; जानें क्या कुछ बदला

Apple ने भारत में AirTag 2 लॉन्च किया है. नया मॉडल बेहतर Ultra Wideband चिप, 50% तेज स्पीकर और Apple Watch सपोर्ट के साथ आता है. कीमत ₹3,790 से शुरू. जानें क्या यह अपग्रेड आपके लिए सही है.

The post Apple AirTag 2: डिजाइन वही, लेकिन तकनीक नयी; जानें क्या कुछ बदला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Sunjay Kapur property case: प्रिया सचदेव ने ननद मंधिरा कपूर पर ठोका ₹20 करोड़ का मानहानि केस, लगाए गंभीर आरोप

Sunjay Kapur estate row: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 20 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। प्रिया का आरोप है कि एक पॉडकास्ट में दिए गए बयानों और उनसे जुड़े ऑनलाइन कंटेंट के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है और उन्हें मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी है।

क्या है मामला?

प्रिया सचदेव ने मंधिरा कपूर स्मिथ और पॉडकास्ट होस्ट पूजा चौधरी के खिलाफ गुरुवार को याचिका दायर की। उन्होंने अदालत से 20 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और भ्रामक टिप्पणियां पॉडकास्ट, इंटरव्यू, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित की गईं, जिन्हें बाद में कई ऑनलाइन माध्यमों पर दोबारा शेयर किया गया।

प्रिया ने अदालत से यह भी अनुरोध किया है कि प्रतिवादियों को उनके खिलाफ किसी भी तरह की कथित मानहानिकारक सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से रोका जाए और पहले से उपलब्ध ऐसे कंटेंट को डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाने का निर्देश दिया जाए।

इसके अलावा प्रिया सचदेव कपूर ने मंधिरा कपूर स्मिथ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश है।

Sunjay Kapur family photo

संपत्ति विवाद के बीच बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि संजय कपूर का जून 2025 में लंदन में निधन हो गया था। इसके बाद उनकी संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद शुरू हो गया। अगस्त में संजय की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों- कियान राज और समायरा की ओर से प्रिया पर मुकदमा दायर किया था। आरोप लगाया गया था कि प्रिया ने संजय की वसीयत में कथित रूप से हेरफेर की है और बच्चों को उनकी विरासत से वंचित करने की कोशिश की है।

इसी घटनाक्रम के कुछ समय बाद मंधिरा कपूर स्मिथ ने ‘इनकॉन्ट्रोवर्शियल विद पूजा चौधरी’ नामक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। प्रिय का कहना है कि इस दौरान उनके बारे में आपत्तिजनक और अपमानजनक दावे किए गए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।

पारिवारिक विवाद बना कानूनी जंग

प्रिया ने 2017 में संजय कपूर से शादी की थी जिससे उनका एक बेटा है। दूसरी ओर, संजय की पिछली शादी करिश्मा कपूर से हुई, वहीं उनके दोनों बच्चों और संजय कपूर की मां रानी कपूर ने संपत्ति को लेकर अलग कानूनी लड़ाई शुरू की हुई है। ऐसे में परिवार के भीतर चल रहा यह विवाद अब अदालतों तक पहुंच चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: पिज्जा की दुकान में काम करने वाले खिलाड़ी का धमाका, झटक लिए इतने विकेट

Crishan Kalugamage: इटली के लेग ब्रेक गेंदबाज कृष्ण कालूगमागे ने नेपाल के खिलाफ कमाल गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए. गमागे श्रीलंकाई मूल के हैं और इटली में एक पिज्जा की दुकान में काम करते हैं. Thu, 12 Feb 2026 17:34:21 +0530

  Videos
See all

'बाबर का महिमामंडन करने वालों के लिए कोई जगह नहीं' #timesnownavbharat #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T12:11:22+00:00

'पदयात्रा हुमायूं कबीर की नहीं ममता बनर्जी की है' #timesnownavbharat #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T12:10:31+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | बंगाल के ओवैसी का योगी पर पलटवार! #cmyogi #humayunkabir #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T12:10:01+00:00

मियां और गुलाम से बीजेपी क्या मतलब निकाल रही है?Parliament Session 2026|Goonj With Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T12:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers