इंदौर में प्रॉपर्टी डील के नाम पर 66 लाख रुपये की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की FIR, जांच शुरू
इंदौर में फ्लैट के सौदे और संपत्तियों के निराकरण के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने फरियादी की शिकायत पर पर एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जिसका नाम रमन सिंह बताया जा रहा है।
फरियादी के मुताबिक फ्लैट का सौदा करने के बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों से जुड़े काम कराने के नाम पर उनसे करीब 66 लाख रुपये लिए गए। लेकिन रकम वापस नहीं की गई और न ही फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई।
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में पहले फरियादी की ओर से आवेदन दिया गया था। फरियादी को रमन सिंह ने फ्लैट के सौदे के सिलसिले में उनसे संपर्क किया था। इसके बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों से संबंधित मामलों का निराकरण कराने के नाम पर उनसे अलग-अलग समय पर रुपये लिए गए
रकम वापस न होने पर शिकायत दर्ज
बार-बार मांगने पर भी रकम वापस न मिलने फरियादी ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर रमन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है। जांच भी शुरू कर दी गई है।
दस्तावेजों और ट्रांजेक्शन की जांच शुरू
क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी ने बताया पुलिस अब लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, फ्लैट के सौदे और अन्य सामने आए संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच में इस मामले से जुड़े अन्य खुलासे हो सकते हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
2012 की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में | जनवरी से दिसंबर तक | शुरुआत ऋतिक रोशन ने की और खत्म किया था सलमान खान ने
साल 2012 को बॉलीवुड के इतिहास में सबसे रोमांचक, बदलाव लाने वाला और कमर्शियली सफल सालों में से एक माना जाता है. इस साल बॉलीवुड को एक ऐसा सिनेमाई कैनवस मिला जहां एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और मास एंटरटेनमेंट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 2012 की सबसे खास बात यह थी कि इसकी शुरुआत जनवरी में ऋतिक रोशन की जबरदस्त और एक्शन से भरपूर फिल्म 'अग्निपथ' से हुई, जिसने अपने शानदार बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से साल के लिए एक मजबूत नींव रखी. यह सुनहरा सिनेमाई सफर दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म 'दबंग 2' की सुनामी के साथ खत्म हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18







