Responsive Scrollable Menu

Maharashtra में Hyundai संयंत्र का उद्घाटन, Devendra Fadnavis ने कोरियाई कंपनियों को बुलाया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण कोरियाई कंपनियों से राज्य में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने का बुधवार को आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें निवेश के लिए निर्बाध प्रक्रिया और एकल खिड़की प्रणाली के तहत सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। फडणवीस पुणे के समीप तलेगांव में हुंदै मोटर इंडिया के विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर दक्षिण कोरिया के राजदूत ली सियोंग-हो सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र ने मजबूत औद्योगिक परिवेश विकसित किया है और राज्य विभिन्न क्षेत्रों में दक्षिण कोरियाई कंपनियों के निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी कोरियाई उद्योगपति महाराष्ट्र में आएं।

हम उनके लिए निर्बाध प्रक्रिया तैयार करेंगे और एकल खिड़की के माध्यम से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।’’ फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए ‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ (निवेश महाराष्ट्र) मंच स्थापित किया है, ताकि कंपनियों को मंजूरी और अन्य सहायता के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। हुंदै के भारत में 30 वर्ष पूरे होने पर कंपनी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में उसके प्रवेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तलेगांव स्थित संयंत्र राज्य के वाहन विनिर्माण क्षेत्र को और मजबूत करेगा।

फडणवीस ने कहा कि कंपनी ने शुरुआत में इस संयंत्र में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 11,000 करोड़ रुपये कर दिया गया। इसी तरह, संयंत्र की प्रस्तावित उत्पादन क्षमता भी 1.7 लाख वाहन से बढ़ाकर 3.2 लाख वाहन कर दी गई है। महाराष्ट्र के वाहन उद्योग में योगदान का उल्लेख करते हुए फडणवीस ने कहा कि देश के कुल वाहन विनिर्माण में राज्य की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत और वाहन निर्यात में 27 प्रतिशत है।

हालांकि, फडणवीस ने कहा कि भारत में चालक रहित वाहनों को प्राथमिकता देने के बजाय अन्य स्वचालन प्रौद्योगिकियों पर ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि देश में चालकों की बड़ी संख्या उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि चालक रहित कारें उन देशों के लिए उपयोगी हो सकती हैं, जहां बुजुर्गों की आबादी अधिक है और युवा श्रमिकों की कमी है। लेकिन भारत में चालकों की बड़ी कार्यबल उपलब्धता को देखते हुए इस तकनीक को फिलहाल प्राथमिकता नहीं दी जानी चाहिए।

Continue reading on the app

जहानाबाद के घोसी बाजार की अनोखी परंपरा, 1945 से चला आ रहा दशहरा मेला; पटना नालंदा अरवल से आते हैं लोग

Jehanabad news: घोसी बड़ी दुर्गा मंदिर पुजारी योगेंद्र पांडे ने इस अनोखी परंपरा को लेकर बताया कि राज्यभर में घोसी बाजार के दशहरा की परंपरा बहुत अनोखी है. दुर्गा पूजा का मेला बहुत ही भव्य होता है. इस शहर में एकादशी को मेला आयोजित है. जब सब जगह मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हो जाता है तो यहां भव्य मेला आयोजित होता है. हमारे शहर में करीब 1945 से ही एकादशी को मेल का आयोजित होता आ रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

19 के स्कोर पर गिर गए थे 4 विकेट... स्मृति मंधाना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से किया कप्तानी का आगाज

India womens cricket team beat Zimbabwe: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया के सामने 115 रन का लक्ष्य था, लेकिन शुरुआती झटकों के कारण उसने 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (49) और पदार्पण कर रही निकी प्रसाद (नाबाद 39) ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. Fri, 16 Oct 2026 22:44:00 +0530

  Videos
See all

Hardoi Station पर महिला से छेड़छाड़, लोगों ने नशेड़ी को पीटा! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T22:10:26+00:00

Settlers attack Palestinian olive farmers in West Bank | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T22:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers