Jimi Kanda Recipe: छत्तीसगढ़ी अंदाज में बनाएं जिमी कांदा की स्वादिष्ट सब्जी, जानें बनाने का आसान तरीका
Jimi kanda recipe: नवरात्रि के खास मौके पर घर में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ी अंदाज में जिमी कांदा की सब्जी बना सकते हैं. देसी मसालों और खट्टे दही से तैयार यह सब्जी अपने खास स्वाद के लिए पसंद की जाती है. इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च और सामान्य मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. जिमी कांदा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह धोकर मिट्टी और गंदगी साफ कर लें. इसके बाद जरूरत के अनुसार छोटे टुकड़ों में काट लें. जिमी कांदा काटते समय हाथों में खुजली हो सकती है, इसलिए हाथों में तेल लगाएं या दस्ताने पहनें. इसके बाद प्याज, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च और मसालों से ग्रेवी तैयार करें. इसमें खट्टा दही और तले हुए जिमी कांदा डालकर अच्छी तरह पकाएं. तैयार सब्जी को रोटी या चावल के साथ परोसें.
Glowing Skin Tips: चावल के आटे से पाएं चेहरे पर चांद सी चमक, नेचुरल ग्लो-बेदाग स्किन के लिए ऐसे करें यूज
सुंदर, साफ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और महंगे स्किन सीरम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अच्छी त्वचा के लिए हमेशा महंगे उत्पादों पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी त्वचा की देखभाल में मदद कर सकती हैं. चावल का आटा ऐसा ही एक घरेलू विकल्प है. यहां जानें इस्तेमाल का तरीका.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








