घर पर झटपट बनाएं ढाबे जैसी चटपटी कढ़ी, स्वाद के दीवाने हो जाएंगे सभी, सीख लें सिंपल रेसिपी
Kadhi Recipe: विंध्य क्षेत्र में एक पारंपरिक देसी व्यंजन खूब पसंद किया जाता है, जिसे चरपर कढ़ी कहा जाता है. स्थानीय बोली में कहीं इसे मसल्हा कहा जाता है तो कहीं चरपर, लेकिन बनाने का तरीका लगभग एक-सा रहता है. यह व्यंजन खासतौर पर गांवों में बनाया जाता है और ठंड के दिनों में शरीर को गर्म रखने वाला माना जाता है. इसलिए यह ग्रामीण रसोई की पहचान बन चुका है. रसोईया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि चरपर कढ़ी बनाने के लिए चावल का आटा सबसे अहम होता है. इसमें नमक, हल्दी, मिर्च, लहसुन और पकाने के बाद हरी धनिया मिलाई जाती है. खास बात यह है कि इसमें मूली, मटर या गोभी में से किसी एक सब्जी का होना अनिवार्य माना जाता है. यही सब्जी इसके स्वाद और पौष्टिकता को बढ़ाती है. सभी सामग्री को पानी में अच्छी तरह घोलकर कड़ाही में डाला जाता है और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाया जाता है. पकने के बाद इसका रंग और खुशबू ही भूख बढ़ा देती है.
Bathroom Cleaning Tips: बाथरूम की गंदगी से हैं परेशान? आजमाएं ये उपाय, मिनटों में हो जाएगा नया जैसा!
Bathroom Cleaning Tips: अपने बाथरूम को साफ़ और चमकदार रखना न सिर्फ़ हाइजीन के लिए ज़रूरी है, बल्कि यह आपके घर की सुंदरता भी बढ़ाता है. बाथरूम में अक्सर पानी के जिद्दी दाग, साबुन का मैल और टाइल्स के बीच की गंदगी होती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















.jpg)




