Responsive Scrollable Menu

Bihar News:Vaishali में गंगा नदी में नाव पलटी, 13 बच्चों की मौत 15 साल की चांदनी ने बचाई 2 जिंदगियां

Bihar News: बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। तेरहवीं के भोज में शामिल होने के लिए नदी पार कर रहे 25 से ज्यादा लोगों की नाव अचानक पलट गई। हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 6 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मृतकों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। इसी बीच 15 साल की चांदनी ने अदम्य साहस दिखाते हुए नदी में डूब रहे दो बच्चों की जान बचाई। हादसे में घायल चार लोगों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद की तस्वीरों ने हर किसी को झकझोर दिया। अपनी बेटी को खो चुकी एक मां वैशाली के डीएम के गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़ी। मृत बच्चों के शव गांव पहुंचने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया। इस हादसे ने छोटी नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने, नदी पार करते समय सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखिए वैशाली के गंगा नाव हादसे की पूरी कहानी और 15 साल की चांदनी की बहादुरी की पूरी कहानी। Bihar News: A tragic accident occurred when a boat capsized in the Ganges River in Vaishali, Bihar. The boat carrying more than 25 people crossing the river to attend a thirteenth-day feast capsized. Thirteen children died in the accident. The deceased are reported to be aged between 6 and 18 years. Most tragically, seven girls were from the same family. Following the tragedy, the entire area was filled with grief and mourning. Meanwhile, 15-year-old Chandni displayed immense courage and saved two children from drowning. Four people injured in the accident are being treated at Nalanda Medical College Hospital in Patna. The images of the aftermath of the accident shocked everyone. A mother who lost her daughter wept profusely while hugging the District Magistrate of Vaishali. After the bodies of the deceased children reached the village, the families were devastated. The family members have refused to conduct postmortems. Union Minister Chirag Paswan also expressed deep grief over the tragedy. This accident has raised serious questions about overloading a small boat, safety measures during river crossings, and administrative systems. Watch the full story of the Ganga boat accident in Vaishali and the bravery of 15-year-old Chandni. #vaishali #biharnews #VaishaliBoatAccident #gangariver #boataccidents #biharnews #breakingnews #chiragpaswan #hindinews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

Muskan Sahil Death Penalty : मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान | Hang To Death

Muskan Sahil Death Penalty : मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान | Hang To Death पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले बहुचर्चित हत्याकांड मामले में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस जघन्य अपराध में मुख्य आरोपी मुस्कान (Muskan) और उसके साथी साहिल (Sahil) को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा (Death Penalty) सुनाई है। #MuskanAndSahil #DeathPenalty #CourtVerdicts #rbharatlive #rbharatlive #rbharattv #republicbharatlive #breakingnews #hindinews #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi

Continue reading on the app

  Sports

London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

लंदन की मशहूर सड़क द मॉल पर मंगलवार को नजारा कुछ अलग देखने को मिला। आमतौर पर शाही जुलूस और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल होने वाली इस सड़क पर ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने क्रिकेट का मैदान सजा दिया। इस अनौपचारिक मुकाबले में कई मौजूदा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल हुए। खास बात यह रही कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे भी इस आयोजन का हिस्सा बने।

बकिंघम पैलेस की बैकड्राप में हुए इस खेल में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक भी मौजूद रहे। यह आयोजन ब्रिटिश शाही परिवार से जुड़े एक सम्मान समारोह से पहले किया गया था। इसमें खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला और खेल के मैदान से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।

प्रिंस विलियम ने भी हाथ में बल्ला थामा और सौरव गांगुली की गेंदों का सामना किया। शर्ट और स्वेटर पहने प्रिंस ने कुछ शॉट लगाए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। जब गांगुली से प्रिंस विलियम की बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने ठीक-ठाक बल्लेबाजी की।

गौरतलब है कि द मॉल लंदन के बीचोंबीच स्थित एक प्रमुख सड़क है, जो बकिंघम पैलेस की ओर जाती है। यहां आमतौर पर शाही समारोह, परेड और राष्ट्रीय उत्सव आयोजित होते हैं। ऐसे स्थान पर क्रिकेट का आयोजन अपने आप में खास रहा, क्योंकि इसने खेल को शाही परंपराओं से जुड़े एक अलग माहौल में पेश किया।

अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को लिंक्डइन पर अपनी इस मुलाकात का अनुभव साझा किया। उन्होंने लिखा कि दुनिया के कई शानदार मैदानों पर क्रिकेट खेलने का मौका मिला है, लेकिन बकिंघम पैलेस के सामने द मॉल पर टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना लंबे समय तक याद रहने वाला अनुभव रहेगा।

रहाणे ने प्रिंस विलियम के साथ समय बिताने और सौरव गांगुली, ब्रायन लारा, जो रूट, हैरी ब्रूक तथा दूसरे खिलाड़ियों से मिलने को भी खास बताया। उनके मुताबिक, इस दौरान क्रिकेट की उस ताकत पर चर्चा हुई, जो अलग-अलग देशों और लोगों को एक साथ जोड़ती है। खिलाड़ियों ने इंग्लैंड और भारत में खेलने के अपने अनुभवों के साथ खेल के भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी पर भी बात की।

बता दें कि क्रिकेट केवल मैदान पर जीत और हार तक सीमित नहीं है। यह अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों और प्रशंसकों को जोड़ने का माध्यम भी है। भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के दिग्गजों का एक साथ आना इसी भावना को दिखाता है। प्रिंस विलियम की इस पहल ने क्रिकेट को शाही समारोह से पहले एक अनौपचारिक और दोस्ताना रंग दिया है, जिसे खिलाड़ी लंबे समय तक याद रखने वाले हैं।

Wed, 14 Oct 2026 21:08:00 +0530

  Videos
See all

UP Panchayat Chunav: यूपी पंचायत चुनाव पर बहुत बड़ा फैसला | #uppanchayatchunav #upelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T16:13:54+00:00

News Ki Pathshala | UP Election 2027 | कांग्रेस-SP में सीट शेयरिंग की बात कहां तक पहुंची? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T16:13:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers