Responsive Scrollable Menu

T20 World cup: अफगानिस्तान की हार के बाद मोहम्मद नबी को लगा झटका, एक गलती के कारण कटी जेब!

T20 World cup: अफ़गानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप-डी मैच के दौरान अंपायर से कहासुनी के बाद जुर्माना लगाया गया है। नबी पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

नबी को आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.4 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ़ के लिए है, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को न मानने से जुड़ा है। यह घटना अफ़गानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की शुरुआत में हुई थी, जहां नबी साउथ अफ़्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिस्ट बैंड को लेकर अंपायर से भिड़ गए थे। 

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच का नतीजा दूसरे सुपर में निकला था। मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने भी इतना ही स्कोर किया और मैच टाई हो गया। इसके बाद नतीजे के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया लेकिन पहले सुपर में भी बात नहीं तो मैच दूसरे सुपर ओवर में गया।

इस बार दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंद में 23 रन जोड़े। अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन बनाने थे। लेकिन शुरुआत खराब रही। पहली दो गेंद के भीतर मोहम्मद नबी को केशव महाराज ने आउट कर दिया। लेकिन, इसके बाद की अगली तीन गेंद पर विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के मार मैच को और रोमांचक बना दिया। अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। गुरबाज ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश तो की लेकिन गेंद पॉइंट की दिशा में गई और वो कैच आउट हो गए और इस तरह अफगानिस्तान मैच हार गया। 

Continue reading on the app

दोनों भाई ने किया जबरदस्त भांगड़ा, पंजाबी गाने पर धांसू स्टेप्स देखती रह गई लड़कियां, वायरल वीडियो

Viral Video: स्टेज पर जैसे ही पंजाबी गाने की बीट गूंजी, दोनों भाइयों ने ऐसा स्टेजतोड़ भांगड़ा किया कि पूरा माहौल झूम उठा. जबरदस्त एनर्जी, दमदार स्टेप्स और परफेक्ट तालमेल ने ऑडियंस को सीट से उठकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. उनके उत्साह और कॉन्फिडेंस ने परफॉर्मेंस को इतना शानदार बना दिया कि सामने बैठी लड़कियां भी उन्हें देखती रह गईं. इस धमाकेदार भांगड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स कमेंट्स में भाइयों की एनर्जी और डांस स्किल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे “फुल ऑन पंजाबी वाइब्स” बता रहे हैं. कुल मिलाकर, यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

तीन प्लेयर फोड़ेंगे तो दो संभालेंगे! लीक हो गया टीम इंडिया का टी-20 वर्ल्ड कप प्लान, जानें इनसाइड स्टोरी

T20 World Cup 2027 India: भारतीय क्रिकेट टीम नई रणनीति और प्लानिंग के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने मैदान पर उतरेगी. तिलक वर्मा ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले इशारों-इशारों में ही इसका खुलासा कर दिया है. ओपनर्स को पहली गेंद से मारने का लाइसेंस मिला है तो मिडिल ऑर्डर के दो बल्लेबाज एंकर रोल निभाएंगे. Thu, 12 Feb 2026 14:04:14 +0530

  Videos
See all

CM योगी ने 'बाबरी' मस्जिद को लेकर हुमायूं को दे दी ये बड़ी चुनौती! #timesnownavbharat #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:40:53+00:00

राफेल डील पर DAC की हरी झंडी | #shorts #viralvideo #viralnews #dac #rafale #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:41:21+00:00

Kolkata: सरकार के खिलाफ AIUTUC की विरोध रैली #shorts #aajtak #latestnews #news #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:38:55+00:00

मैहर में सरकारी स्कूलों में घोटाला | #shorts #viralvideo #viralnews #school #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:38:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers