Responsive Scrollable Menu
  Sports

Rohit Sharma: रोहित शर्मा क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? वनडे करियर पर दिया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के दिल में वनडे वर्ल्ड कप की अधूरी कहानी आज भी चुभती है। पिछली बार उन्होंने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मुकाबले में मिली हार ने सपना अधूरा छोड़ दिया। दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन उस हार की टीस आज भी रोहित के अंदर जिंदा है। खुद रोहित कई इंटरव्यू में मान चुके हैं कि वह हार उनके लिए निगलना आसान नहीं था।

अब 38 साल के रोहित शर्मा सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं और उनकी नजर अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी है। हालांकि इस बड़े टूर्नामेंट में उनका खेलना अभी पूरी तरह तय नहीं है लेकिन रोहित अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसी वजह से उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट, खासकर विजय हजारे ट्रॉफी में भी वापसी की और जमकर मेहनत की।

हाल ही में एक आईसीसी इवेंट में रोहित शर्मा ने खुलकर अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और यह उनका सबसे बड़ा सपना है। रोहित ने बताया कि बचपन में उन्होंने सिर्फ 50 ओवर वर्ल्ड कप को ही क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी के रूप में देखा था। उस समय ना टी20 वर्ल्ड कप था और ना ही आईपीएल, इसलिए हर चार साल में आने वाला यह टूर्नामेंट ही क्रिकेट की असली पहचान माना जाता था। उन्होंने साफ कहा कि वह उस ट्रॉफी को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत और मेहनत झोंक देंगे।

रोहित शर्मा अब अगली बार आईपीएल 2026 में मैदान पर नजर आएंगे। इसके बाद जुलाई में टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर वह फिर से भारतीय जर्सी में खेलते दिखेंगे। फैंस की उम्मीद है कि हिटमैन अपनी अधूरी कहानी को अगले वर्ल्ड कप में पूरा करेंगे। 38 साल के रोहित ने 2024 में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और 2025 में इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। 

Thu, 12 Feb 2026 13:15:27 +0530

  Videos
See all

LIVE | Naravane Book की किताब पर सियासी विवाद! | Rahul Gandhi Displays Naravane’s Book in Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:15:26+00:00

Bharat Bandh: भारत बंद पर बहुत बड़ी खबर! | New Labour Law | Bank on Strike | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:15:03+00:00

पुलवामा की बरसी पर चौकन्ना प्रशासन | #shorts #viralvideo #viralnews #pulwama #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:16:05+00:00

पटना में बम धमकी, हलचल तेज | #shorts #viralvideo #viralnews #patna #blast #warning #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers