Responsive Scrollable Menu

भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे: समकक्ष आनंद से मुलाकात के बाद बोले विदेश मंत्री जयशंकर

भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे: समकक्ष आनंद से मुलाकात के बाद बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Continue reading on the app

11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस:दिव्यांगों को जन्म से पेंशन; कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे के करीब 11.40 लाख पात्र कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने की मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इस पर ₹2,009 करोड़ खर्च होंगे। कैबिनेट ने दिव्यांग पेंशन के नियमों में भी बदलाव किया है। अब पेंशन के लिए 80% की जगह 40% दिव्यांगता जरूरी होगी और पात्रता जन्म से लागू होगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 3 फैसले लिए गए। 1. रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे के करीब 11 लाख 40 हजार पात्र कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) दिया जाएगा। इस पर करीब ₹2,009 करोड़ खर्च होंगे। वैष्णव ने कहा कि रेलवे कर्मचारी दिन-रात काम करते हैं। जब लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, तब भी कर्मचारी रेलवे ट्रैक, इंजन और वर्कशॉप में ड्यूटी करते हैं। उनकी मेहनत को देखते हुए बोनस देने का फैसला किया गया है। 2. दिव्यांग पेंशन के नियम बदले दिव्यांग पेंशन योजना के तहत अब 0 से 79 साल की उम्र के लाभार्थियों को ₹375 और 80 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों को ₹625 की सहायता मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगता की न्यूनतम सीमा 80% से घटाकर 40% कर दी गई है। साथ ही, पेंशन के लिए न्यूनतम उम्र की शर्त जन्म से लागू होगी। नए नियमों, पात्रता और लाभार्थियों की संख्या से जुड़े दिशा-निर्देश तीन महीने के भीतर जारी किए जाएंगे। 3. सामाजिक सहायता योजना 5 साल तक जारी रहेगी कैबिनेट ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके लिए ₹53,428 करोड़ का बजट तय किया गया है। सरकार के मुताबिक, देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3.20 करोड़ लाभार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। इस योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना किया जाएगा। इसके तहत बुजुर्गों की पेंशन योजना का नाम प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना और विधवा पेंशन योजना का नाम प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना होगा। दिव्यांग पेंशन योजना को प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना और राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना को प्रधानमंत्री परिवार लाभ योजना नाम दिया जाएगा। बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन योजनाएं और परिवार लाभ योजना पहले की तरह जारी रहेंगी।

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे के खिलाफ स्मृति मंधाना युग का आगाज, बैटर्स या बॉलर्स, रायपुर में किसका होगा राज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

IND Women vs ZIM Women 1st T20 Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच रायपुर में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. जहां स्मृति मंधाना पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगी. एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार सफलता हासिल करने के बाद भारतीय टीम इस ऐतिहासिक द्विपक्षीय सीरीज में उतरेगी. दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम इस साल अपनी पहली टी20 जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है. Thu, 15 Oct 2026 20:02:19 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: पूर्वांचल की 133 सीटों पर क्या है BJP का बूथ ग्रेडिंग प्लान? | UP Politics | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:10:17+00:00

Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से PM Modi ने की मुलाकात, सुनिए क्या कहा? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:12:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers