Responsive Scrollable Menu

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच कैसा है टी20 रिकॉर्ड, जानें पिछले 5 मैचों में किस टीम ने कितनी बार हासिल की जीत

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच काफी ज्यादा ड्रामे के बाद अब 15 फरवरी को मैच खेला जाने वाला है. इंडियन क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार शाम 7:00 बजे भिड़ंत होने वाली है.

उससे पहले हम आपको इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के परिणामों के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही हम आपको इन दोनों के बीच हुए पिछले 5 टी20 मैचों के रिजल्ट के बारे में भी बताएंगे. 

भारत-पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2007 में साउथ अफ्रीका के डरबन में खेला गया था. ये मैच टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण का हिस्सा था. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला टाई हो गया था, जिसका फैसला बॉल आउट से निकला था. इसमें भारतीय टीम विनर बनकर उभरी थी.

तब से अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इसमें से भारत ने 13 बार जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 3 बार जीत नसीब हुई है. 

भारत-पाकिस्तान के पिछले 5 टी20 मैचों का परिणाम

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें तो सभी पांचों मैच भारतीय क्रिकेट टीम ने जीते हैं. पाकिस्तान की टीम को एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई है. भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में तीन बार हराया, जहां ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. इसके बाद सुपर-4 में 6 विकेट से हराया. इसके बाद एशिया कप 2025 के फाइनल में 5 विकेट से भारत ने पाकिस्तान को हराया. ये सभी मैच दुबई में खेले गए थे. 

पाकिस्तान को भारत पर आखिरी बार कब मिली थी जीत

इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को न्यूयॉर्क नें 6 रनों से हराया था. भारत पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी मेलबर्न के मैदान पर 4 विकेट से धूल चटा चुका है. टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की पिछली जीत एशिया कप 2022 में आई थी, जहां भारत को पांच विकेट से हार मिली थी.

ये भी पढ़ें : IND vs NAM: सूर्यकुमार यादव के हाथ लगा तुरुप का इक्का, आज नामीबिया के खिलाफ खेल सकता है मैच

Continue reading on the app

गया-कोडरमा रेलखंड पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के कारण 15 दिनों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई ट्रेनों के परिचालन प्रभावित

गया-कोडरमा रेलखंड पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के कारण 15 दिनों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, कई ट्रेनों के परिचालन प्रभावित

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह ने किया बोल्ड, फिर भी नामीबिया ने लूट लिया एक रन, IND vs NAM मैच में हुआ कुछ ऐसा

दिल्ली में खेले गए भारत-नामीबिया के मैच में कुछ कमाल के पल भी देखने को मिले, जिसने दर्शकों को कुछ देर के लिए हैरान कर दिया. ऐसा ही कुछ हुआ नामीबिया की पारी के 7वें ओवर में जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे. Thu, 12 Feb 2026 23:49:45 +0530

  Videos
See all

CM Yogi X Cover Image : योगी का 'ब्रह्मोस' अवतार ! | Breaking News | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T18:50:00+00:00

Could China cutting CO2 be good news for the planet? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T19:13:02+00:00

Russia Oil Trade News : ट्रेड डील के बीच रूस-भारत संबंधों पर बड़ा अपडेट ! US India Deal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T19:00:17+00:00

Israel Hamas War : गाजा पर टूटा नेतन्याहू का कहर? इजराइल पर लगा गंभीर आरोप? |N18G |Top |Gaza Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T19:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers