Tata की पॉपुलर EV का नया अवतार! 2026 Punch EV Facelift में मिलेंगे 5 बड़े बदलाव, जाने कब होगी लॉन्च ?
Tata की पॉपुलर EV का नया अवतार! 2026 Punch EV Facelift में मिलेंगे 5 बड़े बदलाव, जाने कब होगी लॉन्च ?
अलीगढ़ में 10 महीने पहले दमाद के साथ भागी थी सास, अब बहनोई संग फरार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 10 महीने पहले दामाद के साथ भागी महिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. इस बार दामाद ने पुलिस थाने पहुंचकर सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि वह अब बहनोई से साथ फरार चुकी है. इसके साथ दो लाख रुपये नगद और गहने भी अपने साथ ले गई है. दामाद और सास सीतामढ़ी में रह रहे थे. यहां पर उसका कपड़ों का कारोबार है.
आपको बता दें कि अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला सपना अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के संग भाग निकली थी. कुछ दिनों के बाद वह खुद लौट आई. मगर वह राहुल के साथ रहने के लिए अड़ी रही. काउंसलिंग करने के बाद पुलिस ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी थी.
बेटी और बहन के संपर्क में थी सपना: राहुल
राहुल के अनुसार, सपना बीते कई दिनों से अपनी बेटी, बहन और बहनोई के संपर्क में थी. सपना की बहन से उसका विवाद चल रहा था. मगर बाद में बातचीत करके इसे सुलझा लिया गया. राहुल ने बताया, छह फरवरी का दिन था, जब वह काम से बाहर गया हुआ था. तभी उसका बहनोई घर आया. वह सपना को बहलाकर अपने साथ ले गया. इस दौरान सपना अपने साथ दो लाख रुपये नगद और जेवरात भी साथ ले गई.
पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
राहुल ने पहले सीतामढ़ी जिले में पुलिस को सूचना दी. मगर उसे किसी तरह की मदद नहीं मिली. बाद में उसने अलीगढ़ के दादों थाने में शिकायत दर्ज कराई. दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी के अनुसार, घटना बिहार की होने के कारण वहां से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकती है.
पति ने भी रचाई दूसरी शादी
सपना के दो बच्चे हैं. एक बेटी की शादी होने वाली थी, जो सपना के कारण बेकार हो गई. सपना के एक बेटा भी है. ऐसा बताया जा रहा है कि दामाद संग भागने के बाद उसके पति ने भी दूसरी शादी कर ली. ग्रामीणों के अनुसार, उसने 15 दिन पहले ही दूसरी शादी रचाई है.
ये भी पढ़ें: Vrindavan Fire Brokeout: वृंदावन के होटल की ओपनिंग सेरेमनी में लगी भीषण आग, बच्चे समेत चपेट में तीन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation


















