विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर हमला, बोले “संविधान का ज्ञान नहीं, अराजकता की राजनीति कर रहे”
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को संविधान और उसकी व्यवस्थाओं की जानकारी नहीं है और वे बिना मुद्दे के मुद्दा खड़ा करने की कोशिश करते हैं।
मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राज्य में ममता बनर्जी की सरकार थी और प्रक्रिया का क्रियान्वयन उसी सरकार के कर्मचारियों ने किया होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भी संबंधित राज्य सरकार करती है।
राहुल गांधी को घेरा
विश्वास सारंग ने राहुल गांधी को घेरते हए कहा कि वे अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न संविधान का ज्ञान है और न संविधान की व्यवस्थाओं का ज्ञान है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का अपना कैडर नहीं होता। आयोग दिल्ली में कोई निर्णय लेता है तो उसे जमीन पर लागू करने का काम राज्य सरकार के कर्मचारी करते हैं।
उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी के संदर्भ में कहा कि उस समय राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी और प्रक्रिया का क्रियान्वयन उसी के शासन में हुआ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के चुनाव आयुक्त की नियुक्ति संबंधित राज्य सरकार करती है। विश्वास सारंग ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके नेता विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
एसआईआर को लेकर जारी है विवाद
बता दें कि एसआईआर को लेकर देश में चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच विवाद चल रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची की जांच और उसे अपडेट करना है। विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में नाम हटाए जाने और प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज पर आपत्ति जताई है और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है।
#WATCH | भोपाल, मध्य प्रदेश | प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "राहुल गांधी अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य होता है कि उन्हें न संविधान का ज्ञान है और न संविधान की व्यवस्थाओं का ज्ञान है। संविधान में निहित है, चुनाव आयोग का खुद का कैडर नहीं होता। चुनाव… pic.twitter.com/df3xh6siex
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2026
Pakistan Emergency : मुनीर की सेना हुई बेलगाम! एमरजेंसी दिखावा KPK से छलावा | Major Gaurav Arya
Pakistan Emergency News: पाकिस्तान में Emergency को लेकर क्या है पूरा मामला? Asim Munir की सेना, Khyber Pakhtunkhwa (KPK) के हालात और Pakistan Government की रणनीति पर Major Gaurav Arya का बड़ा विश्लेषण। क्या Emergency के फैसले से KPK की चुनौतियां दूर होंगी? देखिए Pakistan Army, Pakistan Crisis, KPK Situation और Pakistan Latest News पर यह खास रिपोर्ट। #pakistan #asimmunir #majorgauravarya #pakistanarmy #pakistanemergency #kpk #khyberpakhtunkhwa #pakistannews #geopolitics News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_AD ID_NS news18 india live, hindi news live, cec gyanesh kumar protest, bjp mahila morcha protest, cyber slavery myanmar, connaught place traders protest, france teacher protest, iran nuclear sites, pti protest pakistan, nalasopara gym trainer case, satna garba controversy, jaipur garba controversy, blue drum murder case, atar singh bhadana murder, parvinder singh jhota murder
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18








