Responsive Scrollable Menu

Weather Update Today: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश, बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर भारत में अब ठंड खत्म होने को है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. इस बीच दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 13 से 19 फरवरी के बीच कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है.  

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली के आसमान में आज यानि 12 फरवरी को मौसम करवट लेने वाला है. बादलों के कारण सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मौसम विभाग ने सुबह 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बनी हुई है.  15 फरवरी के बाद से आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है. 

यूपी के कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में ठंड भले ही कम हो चुकी है. मगर घने कोहरे का असर जारी रहेगा. 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में मध्यम से घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की है. कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर असर हो रहा है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. IMD के अनुसार, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज जैसे जिलों कोहरे का असर दिखेगा. 

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा 

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने के आसार बने हुए हैं. बारिश की संभावना न के बराबर है. वहीं सुबह के वक्त हल्का और मध्यम कोहरा छाया रहेगा. दिन चढ़ते ही धूप निकलेगी. मौसम खुलेगा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री ​सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

राजधानी लखनऊ में आज दिनभर अच्छी धूप खिलने की संभावना है. यहां पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. इस दौरान AQI करीब 176 तक रह सकता है. इस दौरान मास्क पहनकर  बाहर निकलने की सलाह दी गई है. 

ये भी पढ़ें: Bangladesh Elections 2026: BNP या जमात, किसका पलड़ा भारी? आज मतदान के बाद तय होगी उम्मीदवारों की किस्मत

Continue reading on the app

School Teacher Love Story: स्कूल छोड़ शिक्षिका ने प्रेमी के साथ किया ऐसा काम, फिर सोशल मीडिया पर जारी की वीडियो, कहा- ‘मैंने अपनी मर्जी से की’

School Teacher Love Story: स्कूल छोड़ शिक्षिका ने प्रेमी के साथ किया ऐसा काम, फिर सोशल मीडिया पर जारी की वीडियो, कहा- 'मैंने अपनी मर्जी से की'

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: पाकिस्तान को पीटने की टीम इंडिया ने कैसे की है तैयारी? तिलक वर्मा ने बताया

Tilak Varma on IND vs PAK: तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर कहा कि टीम इंडिया उसके लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने ये भी बताया कि भारत उस मैच की कैसे तैयारी कर रहा है? Thu, 12 Feb 2026 11:50:05 +0530

  Videos
See all

Shankarcharya Vs CM Yogi: शंकराचार्य ने CM योगी पर लगाया बड़ा आरोप #short #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:33:04+00:00

UP News: Muzaffarnagar में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले पत्थर, 3 लोग घायल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:35:27+00:00

Himachal Pradesh: Jai Ram Thakur का Congress पर बड़ा हमला #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:38:05+00:00

Kanpur Hit and Run Case LIVE: Shivam Mishra गिरफ्तार | Court | Lamborghini | New Video | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:38:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers